Author: admin

बिलासपुर । टाटा नगपुर एक्सप्रेस में रायगढ़ से रायपुर दोस्त के साथ सफर कर रहे युवक का गतौरा के पास एक युवक पर्स व मोबाइल चोरी कर भागते हुए ट्रेन से कूद गया। इस दौरान युवक भी ट्रेन से कूद कर चोर के पीछे भागने लगा। लगभग डेढ़ किलो मीटर तक पीछा करने के बाद युवक ने चोर को पकड़ लिया। प्रार्थी चोर के लेकर जीआरपी बिलासपुर पहुंचा और जीआरपी के सुपुर्द किया है। पुलिस धारा 379 के तहत आरोपी पर कार्रवाई कर रही है । जीआरपी के अनुसार अजय पिता विजय केशरवानी (33) अपने दोस्त के साथ टाटानगर…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भगवान राम को लेकर सियासत जारी है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री ने एक बड़ा बयान दे दिया है. कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि भाजपा के राम और हमारे राम में अंतर है. उन्होंने कहा कि हमारे राम शबरी के राम हैं, निषाद के राम हैं, वनवासी के राम हैं. लेकिन भाजपा के राम मॉब लिंचिंग के राम हैं, चंदा बटोरने के राम हैं. देश की संस्कृति में रामलीला रची बसी है, इसलिए कांग्रेस रामलीला करवा रही है ।

Read More

रायपुर । रायपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग के सलाहकार के रूप में हर्षिता पांडेय ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया और समिति की पहली बैठक में शामिल हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रखा शर्मा की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की पहली बैठक हुई, इससे पहले नए सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी संभाली. छत्तीसगढ़ से शामिल हर्षिता पांडेय ने भी अपना दायित्व ग्रहण किया। पहली बैठक में महिला आयोग की कार्य प्रणाली, कार्यस्थल में महिलाओं के यौन शोषण, संपत्ति में महिलाओं के अधिकार जैसे विषयों पर चर्चा हुई ।

Read More

रायपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट से प्रदेश सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बढ़े हुए आरक्षण पर रोक लगा दी है। कोर्ट के फैसले के बाद सीएम ने कहा कि माननीय न्यायालय ने 69 प्रतिशत आरक्षण को स्वीकार कर लिया है। यानी एससी और आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के आरक्षण को स्वीकार कर लिया गया है। ओबीसी के आरक्षण को स्वीकार नहीं किया गया है। जिसको लेकर हम लड़ाई लड़ेंगे और न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे।

Read More

रायपुर । नवरात्रि महापर्व पर माता रानी की पूजा अर्चना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. हिंदू धर्म में बताए गए मां के 9 स्वरूपों का अपना एक विशेष महत्व होता है. आज नवरात्रि के छठवें दिन मां नव दुर्गा के कात्यानी स्वरुप की पूजा अर्चना की जाती है. धार्मिक पुराणों के अनुसार देवी मां ने महिषासुर का मर्दन किया था. देवी कात्यायनी की पूजा करने से मन की शक्ति मजबूत होती है और साधक इन्द्रियों को वश में कर सकता है । मां कात्‍यायनी की पूजा विधि नवरात्रि के छठे दिन यानी कि षष्‍ठी को स्‍नान…

Read More

रायपुर । महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 4 अक्टूबर से ‘गांधी विचार यात्रा’ शुरू हो रही है. प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज गांधी विचार यात्रा की शुरुआत धमतरी जिले के कंडेल से प्रारंभ होगी. भूपेश बघेल आज रायपुर से सुबह 10.30 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 11 बजे धमतरी जिले के ग्राम कंडेल पहुंचेंगे और वहां ’गांधी विचार यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे । महात्मा गंधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और कंडेल नहर सत्याग्रह की यादों को चिरस्मरणीय बनाने के लिए आयोजित इस गांधी विचार यात्रा में मुख्यमंत्री…

Read More

राजिम । गुजरात का परंपरागत रास गरबा अब घर-घर में लोकप्रिय हो गया है. इस बार नवरात्रि पर्व पर राजिम में रास गरबा का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया जा रहा है. तीन दिवसीय रास गरबा में माता रानी के दरबार में महिलाएं जमकर भक्ति में गरबा करती हुई दिखीं. नगर के रानी धर्मशाला में आयोजित रास गरबा में धार्मिक आस्था के साथ छत्तीसगढ की पारम्परिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है । यहां भक्ति गीतों में युवाओं के साथ बच्चे और बूढ़े भी गरबा नृत्य करते नजर आ रहे हैं. रोजाना यहां…

Read More

कोरिया। जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है एक 24 वर्षीय युवती को अपने ही घर में 7 माह से कैद कर रखा गया था. युवती को पुलिस की मदद से 7 महीने बाद चार दिवारी की कैद से बाहर निकाला गया है. युवती की नाजुक हालत देखते हुये जिला अस्पताल में सीधे भर्ती कराया गया है. युवती का नाम सूरज राजवाड़े हैं । जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के ग्राम केनापारा की सूरज राजवाड़े को एक मकान में 7 महीने तक एक ही कमरे में बंद रखा जाता था. जिसकी हालत गंभीर बनी हुई…

Read More

गरियाबंद । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीनों को शासन की योजना के अनुसार पात्र हितग्राहियों को 2022 तक आवास देने की योजना है. लेकिन जिले के सुपेबेड़ा में 65 वर्षीय गुनधर माली को मृत बताकर उसका नाम पीएम आवास की सूची से काट दिया गया । हितग्राही कच्चे झोपड़ी पर रहने को मजबूर है, वहीं अपने जिंदा होने का सबूत देने लिए गुनधर माली 02 अक्टूबर को स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की चौपाल में पहुंचा. जहां उसे अधिकारियों ने मंत्री से मिलने नहीं दिया, जिससे लापरवाह प्रशासनिक अधिकारियों की पोल न खुल सके । जब स्वास्थ्य…

Read More

महासमुंद। प्रदेश सरकार कुपोषण दूर करने पूरक पोषण आहार योजना चला रही है. लेकिन जिले में पोषक आहार बनाने वाले समूह धड़ल्ले से लोगों के जान के साथ खिलवाड़ करते दिख रहे हैं. ताजा मामला जिले के बागबाहारा ब्लॉक से सामने आया है. जहां पोषक आहार रेडी टू ईट बनाने वाली दो समूह, ज्योति महिला स्व सहायता समूह और भवानी महिला स्व सहायता समूह को निलंबित कर दिया गया है. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्रों के आचानक निरीक्षण पर पहुंचे. निरीक्षण के दौरान टेका-2 में…

Read More