Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-दुर्ग। जिले के भिलाई 3 में शिक्षक नगर कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी हुई है। चोरी घर के मालिक के नाबालिग भतीजे ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर की। इसके बाद उन्होंने चोरी के सोने के बिस्किट को अपने पिता के पास गिरवी कर दिया। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि नूतन चौक शिक्षक कॉलोनी भिलाई-3 निवासी राधिका हरदेल (41साल) पति विजय हरदेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से लगभग 8 लाख रुपए को सोने-चांदी के गहने पार हो गए। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर मामले को जांच…
publicuwatch24.-नवागढ़। जिले के नवागढ़ परिक्षेत्र में इन दिनों किसान पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। नहर विभाग की लापरवाही के चलते खेतों तक सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण सैकड़ों किसानों की फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने बार-बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन नहर विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग के अफसर तमाशबीन बनकर बैठे हैं, जिससे किसानों में गहरी नाराजगी है। जहां एक ओर सरकार किसानों के हित में बड़ी-बड़ी योजनाओं की बात करती…
publicuwatch24.-अकलतरा। थाना अकलतरा पुलिस ने ट्रैक्टर शोरूम से नगदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 13 अप्रैल 2025 की शाम 6 बजे से लेकर 14 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे के बीच अकलतरा स्थित जसमन ट्रैक्टर शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। अज्ञात आरोपी ने शोरूम की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे ₹95,000 नगद पर हाथ साफ कर दिया था। इस घटना की रिपोर्ट शोरूम के संचालक नरेंद्र कश्यप, निवासी बलौदा द्वारा अकलतरा थाना में दर्ज कराई गई थी। जिस पर थाना अकलतरा में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना…
publicuwatch24.-रायपुर। जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं वैभव प्रकाशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की नारी शक्तियों पर केंद्रित पुस्तक कोसल पुत्री के दो भाग, और छत्तीसगढ़ कहानी गढ़( संपादक डॉ सीमा अवस्थी ‘मिनी’) सहित तीन अन्य पुस्तकों का विमोचन हुआ । इस अवसर पर 108 महिला नेत्रियों को भी सम्मानित किया गया ।इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि समाजसेवी कौशल्या देवी साय ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को अपनी रक्षा के लिए स्वयं सजग होना होगा। छत्तीसगढ़ की महिलाएंँ जीवन के विविध रंगों में लिख रही हैं। सभी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की महिलाएंँ आगे…
publicuwatch24.-रायपुर। जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं वैभव प्रकाशन, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की नारी-शक्ति पर केंद्रित पुस्तक ‘कोसलपुत्री’ के सहित चार अन्य पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की 108 विशिष्ट महिला नेत्रियों को सम्मानित किया गया। जिनमें बस्तर की गौरवशाली बेटी और युवा आइकॉन अपूर्वा त्रिपाठी को उनके अद्वितीय कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी कौशल्या साय ने कहा कि “महिलाओं को अपनी सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए स्वयं सजग रहना होगा। आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी…
publicuwatch24.-नीमच/नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प दोहराया है, क्योंकि देश में नक्सलवाद लगातार सिकुड़ रहा है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) दिवस के समारोह में हिस्सा लेते हुए अमित शाह ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त करने में सीआरपीएफ ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। जब भी कोबरा बटालियन के जवानों के नक्सलियों की तरफ बढ़ने के समाचार मिलते हैं, तो नक्सलवादियों की रूह कांप जाती है।…
publicuwatch24.-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनांदगांव जिले के औद्योगिक विकास को नई उड़ान देने के उद्देश्य से दो बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की है। ग्राम पटेवा में लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC-2.0) और ग्राम बिजेतला में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (SMC) स्थापित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक निर्णय राजनांदगांव को इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे वैश्विक प्रतिस्पर्धा वाले क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से न सिर्फ औद्योगिक विकास को गति मिलेगी बल्कि युवाओं के लिए भी…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में मंगलवार देर शाम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की, जहां पर उनसे विभिन्न समाज, संगठन और समिति के प्रतिनिधि मंडलों ने सौजन्य भेंट कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। सर्किट हाउस परिसर में मुख्यमंत्री ने माहरा समाज, विश्वकर्मा समाज, कंवर समाज के प्रमुखजनों को क्रमशः आमंत्रित कर उनकी मांगें सुनीं। इसके अलावा बस्तर किसान संघ, नगरपालिक निगम जगदलपुर के पार्षदगणों और विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यालयीन कर्मचारी संघ की मांगों और समस्याओं से मुख्यमंत्री…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री टोमन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रबंधन समिति के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष प्रयास करने कहा। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को टी.बी. रोग से मुक्त करने के लिए रेडक्रॉस को अहम भूमिका निभानी है। उन्होंने…
publicuwatch24.-रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव की पहल पर शहरों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने 57 करोड़ 70 लाख रुपए जारी किए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालयों के लिए 144 नगरीय निकायों को 42 करोड़ 58 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से 1389 शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव एवं संधारण के लिए 15 करोड़ 12 लाख रुपए भी मंजूर किए गए हैं। इस राशि से सामुदायिक शौचालयों के उन्नयन के कार्य किए जा…