Author: admin

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 10.15 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और वहां कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद विधानसभा के सत्र में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 2.30 बजे विधानसभा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.00 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2020 के समापन समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को हर हाल में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि 685 रुपये देगी। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रति क्विंटल 55 रूपए का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का उद्घाटन करते हुए यह…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धान और किसान एक दूसरे के पर्याय हैं। इसलिए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण को बचाने के लिए नया आर्थिक माडल लागू किया है। यह मॉडल गांधी जी की 150 जयंती पर शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन की चुनौती का भी मुकाबला करने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी लाने में सहायक है। श्री बघेल बेंगलुरु में आयोजित द हिंदू हडल मीट 2020 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास और औद्योगिक विकास के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित…

Read More

रायपुर । अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कल अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और हालचाल जाना। उन्होंने श्री जोगी को शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी की अचानक तबियत खराब हो गई है. मंच पर सीनियर जोगी अचानक बेहोश हो गए. दरअसल, अजीत जोगी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल…

Read More

मुंगेली। नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार तमाम चालाकी और होशियारी के बावजूद पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता है. दरअसल मुंगेली जिले में एक व्यक्ति चने की फसल के बीच में लंबे समय से गांजे की खेती कर रहा था. मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और खेत में लगे सैकड़ों की संख्या में गांजे का पौधा भी जब्त कर लिया है । पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भटगांव का है, जहाँ गांव के ही बिसाहू साहू जो कि गांजा पीने का आदि था. पीने की इसी आदत की…

Read More

रायपुर। कोई किसान प्रदर्शन नहीं कर रहा है. भाजपा के लोग कोचियों का धान खपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. रमन सिंह कोचियों के पक्ष में बात कर रहे हैं. किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं. रमन सिंह की कमीशनखोरों की सरकार रही है. उन्होंने कमीशन खोरों और कोचिया को ब?ावा दिया है. ये हमेशा कोचियों की बात करते रहे हैं. अब भी वहीं कर रहे हैं. भाजपा 15 साल सरकार में रही कभी इतना धान नहीं खरीदा, जितना इस समय खरीदी हुई है. कोई किसान प्रदर्शन नहीं कर रहा है. भाजपा के लोग कोचियों…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र में बीती रात हुए छात्र की हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वाहन कट मारने की मामूली विवाद पर छात्र की हत्या कर दी थी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया है।बताया गया कि मृतक सांई किरण सन्यासीपारा खमतराई में रहता है। कल शाम वह अपने साथी आयुष सिंह के साथ एक्टीवा वाहन में सवार होकर रूपेश सैलून खमतराई बाजार जा रहे थे कि…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़। रजिस्ट्री जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम कराने के मामले में जेआर ज्वेलर्स के मालिक और भाजपा नेता ललित अग्रवाल गिरफ्तार किए गए हैं। गोल बाजार थाना इलाके के इस फर्जीवाड़े में कई बड़े भाजपा नेता औ कारोबारियों के नाम एफआईआर दर्ज किए गए हैं। रजिस्ट्री जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम करने का आरोप है।

Read More

रायपुर। 1 अप्रैल 2020 से भारत स्टेज-4 (BS-IV) वाहनों का पंजीयन नहीं किया जाना है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा राज्य के समस्त क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय तथा जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी वाहन डीलर्स को लिखित रूप से अवगत कराएं कि बीएस-04 वाहनों के पंजीयन अप्रूवल के लिए समस्त लंबित प्रकरण 29 फरवरी 2020 तक आवश्यक रूप से जमा करें, ताकि वाहन विक्रेता के द्वारा विक्रय किए गए समस्त बीएस-04 वाहनों का पंजीयन किया जा सके। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वाहन विक्रेता द्वारा यदि क्रेता…

Read More

रायपुर। धान खरीदी में अव्यवस्था, किसानों पर लाठीचार्ज और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर बीजेपी प्रदेश भर में आज यानी शनिवार को धरना प्रदर्शन करेगी । प्रदेशभर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह अंबिकापुर में प्रदर्शन करेंगे. दुर्ग में राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत अलग-अलग नेता जिले भर में प्रदर्शन करेंगे. दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक सभी जिलों में प्रदर्शन चलेगा. फिर राज्यपाल के नाम भाजपा नेता कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेंगे । बता दें कि बीजेपी ने धान खरीदी को लेकर किसानों पर हो…

Read More