Author: admin

रायपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझते और लॉकडाउन की स्थिति में रायपुर के गरीबों और जरूरत मंदों को तक खाना पहुंचाने का काम आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रिसर्च डिपार्टमेंट के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने अपने साथियों के साथ किया है । इदरीस गांधी ने कहा कोरोना की महामारी से जूझ रहा है और हम सबको जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए. इस अवसर पर कांग्रेसी नेता दिलीप सिंह चौहान, मो. समीर, रिजवान खान, तिलक बुंदेल सहित बहुत से नेता गण उपस्थित थे ।

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर में लॉकडाउन की वजह से गरीब वर्ग के लोग भूखे ही गुजारा बसर करने को मजबूर है. ऐसे ही दूसरे प्रदेश से आए ट्रक ड्राइवरों, मजदूरों, अन्य कर्मचारियों और जरूरतमंदों को आशाएँ समाजसेवी संस्था ने 550 खाने के पैकेट बांटे हैं. जिससे वो एक वक्त का खाना खा सके । दरअसल दूसरे राज्यों के निवासी अपने प्रदेश लौटना चाहते हैं, लेकिन राज्य की सीमाएँ सील होने की वजह से यही फँसे हुए हैं. इनके पास ना तो रहने की जगह है और ना ही एक टाइम का भोजन की व्यवस्था. ऐसी स्थिति देखते हुए रविवार…

Read More

रायपुर । मकान मालिक अब किराएदारों से किराया की वसूली नहीं कर पाएंगे. किरायेदारों के लिए यह राहत भरा आदेश सूबे के कई जिलों के कलेक्टरों ने जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि रोजी-मजदूरी में लगे लोगों से मकान मालिक द्वारा किराये की मांग की जा रही है और नहीं देने पर मकान खाली करने के लिए परेशान किया जा रहा है. जिसे देखते हुए आगामी आदेश तक किराया न मांगे और न ही किराएदार को परेशान ही करे. आदेश में यह भी कहा गया गया है कि मकान मालिक किसी भी स्थिति में मकान खाली…

Read More

रायपुर । कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 2,51,000 रुपए का चेक जिला प्रशासन को सौंपा. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजलाल गोयल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर और प्रशासन के आदेशों के पालन में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सहयोग राशि का चेक जिला कार्यालय जाकर कलेक्टर को सौंपा. साथ में उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को आगे आने की अपील की है । स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने दिया दो दिन का वेतन इसी तरह से छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय…

Read More

जाँजगीर-चाँपा । लॉक डाउन के दौरान ड्यूटी में तैनात आरक्षकों जान से मारने की धमकी देना पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे के पति और उसके ससुर को महंगा पड़ गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया । दरअसल जाँजगीर चाँपा जिले के पामगढ़ से बसपा विधायक इंदु बंजारे के पति उत्तम भारद्वाज लॉक डाउन के दौरान निर्धारित समय से पूर्व दुकान खोल रहे थे जिसे ड्यूटी में तैनात आरक्षक नरेश्वर बंजारे दिलहरण कश्यप ने मना किया. इससे नाराज विधायक पति उत्तम भारद्वाज और उसके ससुर ईश्वरी भारद्वाज आवेश में आकर…

Read More

रायपुर । कोरोना को हराने के लिए किये गए लॉक डाउन का असर गरीब, बेसहारा और असहाय वर्ग पर सबसे ज्यादा पड़ा है. ऐसे लोगों के लिए दो जून की भी रोटी लॉक डाउन की वजह से दूभर हो गई है. ऐसे लोगों की मदद के लिए सीएम भूपेश बघेल के आह्वान पर स्वयंसेवी संस्थान आशाएं, छत्तीसगढ़ सिख फोरम, दशमेश सेवा सोसायटी और छत्तीसगढ़ सिख संगठन सामने आया है. इन संस्थानों ने राजधानी के चिन्हित 10 हजार परिवारों तक राशन पहुंचाने का जिम्मा उठा लिया है. यही नहीं राजधानी के सभी गुरुद्वारों में भी मुफ्त लंगर की व्यवस्था की…

Read More

रायपुर । अगर आप सरकारी घरेलू गैस कंपनियों की सेवा की तंग आ चुके हैं, तो निजी कंपनी रिलायंस का गैस सिलेंडर सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे महज एक कॉल पर उपलब्ध है । रिलायंस गैस की सेवा लेकर Barbarik Ventures Pvt Ltd. और Barbarik Enterprises लेकर आए हैं. ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर अलग-अलग आकार में उपलब्ध है. घरेलू सिलेंडर के लिए 9109158089 और 9109158088 पर संपर्क किया जा सकता है । यह उन लोगों के लिए सेवा मुफिद है, सरकारी घरेलू गैस कंपनी की सेवा से परेशान हो चुके हैं, और विकल्प की तलाश…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान सभी गांवों में जरूरतमंद लोगों के लिए दो-दो क्विंटल चावल रखने के निर्देश दिए है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो. उन्होंने पीडीएस के तहत को दो माह के मुक्त राशन का वितरण प्रारंभ करने, दूध, सब्जी की दुकानों के साथ अनाज मंडी और पेट्रोल पंप जैसे पहले खुले रहते थे, वैसे ही खुले रखने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री शनिवार को अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉकडाउन में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और आवश्यक…

Read More

राजनांदगांव । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने 1 माह का वेदन देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी विधायक निधि से दस लाख रुपए कोरोना आपदा राहत कोष में देने की भी अनुशंसा की है. इस संबंध में उन्होंने राजनांदगांव कलेकटर को पत्र लिखा है. यही नहीं रमन सिंह ने शनिवार को राजनांदगांव में 3000 मास्क भी सार्वजनिक स्थलों में वितरित करवाए । जिला मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ रमन सिंह ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग एवं सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना…

Read More

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का आज 5वां दिन है. इसके बावजूद आम जनता घरों से निकल रहे है. इसी बीच लॉकडाउन पर बिलासपुर पुलिस का अनोखा तरीका सामने आया है. यहां पुलिस डंडे के अलावा एक नए आइडिया पर भी काम शुरू किया है. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों का आरती उतारकर और तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है. पुलिस इन्हें घर पर ही रहने के लिए प्रेरित कर रही है। दरअसल शनिवार को बिलासपुर पुलिस ने चौक-चौराहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की आरती उतारी और तिलक लगाकर हाथ-पांव जोड़े कि प्रभु आप इस कठिन समय…

Read More