Author: admin

पब्लिकयूवाच – रायपुर । शराब नहीं मिलने पर स्प्रिट पीने वाले तीन युवक की भी शुक्रवार को मौत हो गई. स्प्रिट पीने वाले दो युवकों की पहले ही मौत हो चुकी है. लॉकडाउन के दौरान युवक स्प्रिट कहां से लाएं इसकी पुलिस जांच की जा रही है. बता दें कि 31 मार्च को शराब नहीं मिलने पर नशे के आदी तीन दोस्तों ने स्प्रिट पी ली थी. स्प्रिट पीने से तीनों की हालत खराब हो गई, जिनमें से दो लोगों की दो दिन पहले ही मौत हो गई थी, वहीं तीसरे युवक अजय कुंजाम की शुक्रवार को मौत हो गई…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020- 21 की प्रथम 3 माह की मजदूरी एक हजार 16 करोड़ रूपए की राशि केन्द्र से शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधारभूत संगठको में से एक महत्वपूर्ण घटक है । छत्तीसगढ़ में इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत 39 लाख 56 हजार परिवारों के 89.20 लाख श्रमिकों में से 32 लाख 82 हजार परिवारों…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ देशव्यापी लॉकडाउन को आज नौ दिन हो रहे हैं. इस दौरान आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव का परिचय दिया. शासन-प्रशासन और जनता जनार्दन ने इस स्थिति को अच्छे तरीके से संभालने का काम किया है । पीएम ने कहा कि जिस प्रकार 22 मार्च रविवार के दिन लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया, वो भी आज सभी देशों के लिए मिसाल…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ी में पत्र लिखकर कहा कि इस संकट की घड़ी में आप लोगों को फिर से गंभीर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। आपकी जिम्मेदारी है कि आप खुद के स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनकों पोषण आहार उपलब्ध कराएं । मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि मिलके लड़बो अऊ कोरोना ला हराबो। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण सब तरफ संकट मंडराया हुआ है। इस बीमारी से बचने के लिए एक ही उपाय है कि हम लोग घर…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर राज्य भर में एक लाख 84 हजार से अधिक गरीबों, मजदूरों एवं निराश्रितों को निःशुल्क भोजन का प्रबंध जिलों में स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहयोग से किया जा रहा हैं। गौरतलब है कि कोरोन वायरस के संक्रमण से उत्पन्न लॉकडाउन की वजह से जरूरतमंद गरीबों, मजदूरों एवं निराश्रितों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट को देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा राज्य के सभी जिलों में निःशुल्क भोजन एवं राशन उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इस कार्य में स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं एवं दानदाता भी अपनी ओर से हरसंभव सहयोग…

Read More

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोरोना से बचाव के लिए लागू लॉक डाउन के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी कान्फ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कोरोना के बचाव और नियंत्रण की ताजा स्थिति और लॉक डाउन के दौरान आम जनता और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Read More

अनूपपुर । जिस समय पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन की स्थिति से जूझ रहा है. ऐसे समय पर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में करीब 12 हाथियों के दल ने दस्तक दे दी है. यहां उनकी एंट्री छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की सीमा से होना बताया जा रहा है. हाथियों के अचानक धमक से आप-पास के गांव को भय का माहौल है. इसी बीच पुरगा मझौली गांव में दल ने तीन लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। पूरा मामला अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के पुरगा मझौली गांव का है. यहां सुबह ग्रामीण अपने…

Read More

बिलासपुर । कोरोना वायरस से बचाव और लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए बिलासपुर पुलिस सभी थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की सहायता से बाहर घूम रहे लोगों और क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों पर नजर रख रही है. जिले में धारा 144 लागू है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है. नियमों का पालन नहीं करने और लापरवाही बरतने पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188, महामारी अधिनियम 1897 के अंतर्गत आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है. प्रशासन फ्लैग मार्च, मीडिया, सोशल मीडिया, अनाउंसमेंट, पाम्पलेट, पोस्टर और पुलिस पेट्रोलिंग के माध्यम से आम जनता को जागरूक…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये जानकारी दी है कि प्रदेश से एक और कोरोना पॉजीटिव मरीज स्वस्थ्य हो गया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक अकाउंट में लिखा है कि ‘छत्तीसगढ़ में एक और #COVIDー19 पॉजिटिव मरीज का पूरी तरह से इलाज हो गया है, अब वह पूर्णतः स्वस्थ है. अस्पताल के द्वारा उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 9 पॉजिटिव केस में से 3 इलाज करवाकर, स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं । बता…

Read More

रायपुर, 01 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूल पर रोक लगा दी गई है। श्री बघेल के निर्देश पर राज्य शासन ने निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के पालकों को बढ़ी राहत मिली की है। मुख्यमंत्री ने निजी स्कूल संचालकों से कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान लाॅकडाउन की स्थिति में पालकों से बच्चों की स्कूल फीस की वसूली स्थगित रखी जाए। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए निजी स्कूलों से फीस वसूली स्थिगित करने का आदेश जारी कर दिया गया…

Read More