Author: admin

पब्लिकयूवाच – सुकमा । बस्तर में विकास की राह में नक्सली लगातार रोड़ा बने हुए हैं. विकास होता देख बौखलाए नक्सलियों ने सुकमा जिले में दोरनापाल को जगरगुंडा से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित पुल को आईईडी लगाकर ब्लास्ट कर दिया है. ब्लास्ट इतना बड़ा था कि पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. अब इस पुल के ऊपर से भारी वाहनों का गुजरना संभव नहीं है, जब तक इसकी मरम्मत न की जाए। जानकारी के मुताबिक बीत रात करीब 9 बजकर 45 मिनट में अचानक एक जोरदार धामाके की आवाज सुनाई दी. करीब दो किलोमीटर के…

Read More

पब्लिकयूवाच – मुंगेली । साहित्यकार जब अपनी बात कलम से कहता है तो समाज को अपनी ओर कविता, व्यंग्य, कहानी से अपनी ओर आकृष्ट कर लेता है । अपनी कविता से जनमानस के मन के भाव को समझ स्वयं को उनके हृदय में अंकित कर देने में सफल हो जाता है । लेकिन देश में इस समय संकट की परिस्थिति में मुंगेली के उन्हीं साहित्यकारों ने सहायता के लिए हाथ बढाया । साहित्यकारों ने इस बार कलम से नहीं बल्कि अपनी संवेदनशीलता, अपनी उदारता और सहयोग से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया । नगर के अलग-अलग साहित्यिक…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHOs) से चर्चा कर सभी जिलों में कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने कोविड-19 के इलाज के लिए सभी जिला चिकित्सालयों में आइसोलेटेड 100 बिस्तरों के साथ ही सभी संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए. उन्होंने डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ के लिए पीपीई एवं मास्क सहित अन्य व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपायों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली । स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में क्वारेंटाइन सेंटर्स की व्यवस्था और वहां रह रहे लोगों को दी…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर पार्टी का झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से हर मंडल से प्रधानमन्त्री राहत कोष में कम से कम 10 और अधिकतम 100 रुपए दान करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन होता है. आज के दिन बीजेपी की स्थापना समुद्र के किनारे बॉम्बे में हुई थी. उस आयोजन का मैं गवाह हूं, जिसमे अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था.…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर कोरोना लॉग डाउन की स्थिति में आम लोगों को दो वक्त के भोजन के लिए परेशान ना होना पड़े, इसके लिए आपातकालीन खान-पान सेवा का स्पेशल सेल 24 घंटे अपनी सेवा दे रहा है। इस सेल के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद के एक स्कूली बच्चे द्वारा दूरभाष नंबर- 0771-4055574 पर दी गई सूचना पर तत्काल भोजन व राशन की व्यवस्था कराई। फूड सप्लाई सेल के दूरभाष पर 12वीं के स्कूली छात्र डोमेश साहू ने जानकारी दी थी कि मंदिर हसौद में अपने घर…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी युद्ध में अपना योगदान देने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी है, इसलिए ना थकना है और ना ही हारना है सिर्फ जीतना है. पीएम ने इस दौरान कार्यकर्ताओं के सामने कुछ संकल्प भी रखे और उन्हें पूरा करने का निवेदन किया.भारत सरकार ने लिए कई फैसले । कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी बोले कि भारत सरकार ने…

Read More

पब्लिकयूवाच -रायपुर । बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम स्थित फूड सप्लाई सेंटर से सौ बोरी चावल महापौर एजाज ढेबर के घर ले जाकर उतारने के मामले में सियासत गरमा गई है। भाजपा पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर का दावा है कि दानदाताओं से मिली खाद्य सामग्री में हेराफेरी की गई। पोल खुलने पर महापौर और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय फूड सप्लाई सेंटर की आवक-जावक रजिस्टर का रिकार्ड मिटाने की कोशिश हुई। उनका कहना है कि अब नई रजिस्टर में यहां आने-जाने वाली सामग्री का रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है। दूसरी ओर महापौर और अधिकारी आज…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। राजधानी में लगातार लोगों के बाहर निकलने की वजह से शनिवार शाम 4 बजे से लागू किए गए अघोषित कफ्र्यू की वजह से पुलिस रविवार को सुबह से ऐसी सख्त हुई कि पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया। पुलिस की जगह-जगह जांच और दुकानें बंद होने से अधिकांश लोग घरों से नहीं निकले। सुबह निकलनेवालों से पुलिस ने जगह-जगह इतनी सख्ती से पूछताछ की, उन्हें लौटाया या उठक-बैठक करवाई, तो दोपहर 12 बजे के बाद कोई घर से निकला ही नहीं। ट्रैफिक सिग्नल दिनभर बंद रहे और चौक-चौराहों पर पुलिस आक्रामक रही। प्रशासन-पुलिस अफसरों ने साफ…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि देश वर्तमान में COVID-19 वायरस प्रभावित आपदा से जूझ र रहा है. छत्तीसगढ़ देश के सर्वप्रथम राज्यों में से एक हैं, जहाँ 18 मार्च को COVID-19 का पहला मरीज मिलने के बाद 21 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी. आपके निर्णयानुसार राज्य में 14 अप्रैल तक पूर्ण “लॉकडाउन” की स्थिति लागू रहेगी. उन्होंने कहा कि इसके बाद यदि लॉकडाउन को खोला जाता है, तो कोरोना वायरस और फैल सकता है. इसलिए अनुरोध है…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आज 41वां स्थापना दिवस है, लेकिन स्थापना दिवस पर कोरोना संकट के बादल छाए हुए हैं. सार्वजनिक रूप से बीजेपी कार्यक्रम नहीं कर पाएगी. प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों में व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम रखने की अपील की है । राज्य के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराने के बाद भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसी सिलसिले में भाजपा के कार्यकर्ता एक दिन का…

Read More