Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
Author: admin
पब्लिकयूवाच -रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुरु हो गई है. एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव, सोशल मीडिया की राष्ट्रीय प्रमुख रुचिरा चतुर्वेदी सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद है मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कांग्रेस के मोर्चा संगठनों के प्रदेश प्रमुख फूलोदेवी नेताम, कोको पाढ़ी, आकाश शर्मा और प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रमुख जयवर्धन विस्ता विशेष आमंत्रित के रूप में उपस्थित है।
राजधानी रायपुर में पीलिया का कहर, मंत्री शिव डहरिया ने निगम की लापरवाही मानते कहा ,जोन कमिश्नर हटाए गए, जरूरत पड़ने पर होगी कार्रवाई
पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया का कहर देखने को मिल रहा है. पीलिया ने 78 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है. नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने भी नगर निगम की लापरवाही मानते कहा कि जनता निगम की गलती भुगत रही है. जोन कमिश्नर को हटा दिया गया है और जरूरत पड़ी, तो कार्रवाई भी करेंगे । नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि निश्चित रूप से पीलिया को लेकर सरकार गंभीरता से लेकर ध्यान दे रही है. राज्य सचिव को आदेश दिया गया था कि इस समस्या का जल्द निराकरण…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । खाद्य एवं औषधि विभाग ने आज भिलाई के एक मेडिकल स्टोर में छापामार कार्रवाई की है. मेडिकल संचालक को 10 रुपए को मास्क तीन गुना से ज्यादा दाम पर बेचते पकड़ा गया. विभाग मुनाफाखोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है । खाद्य एवं प्रशासन विभाग के उपसंचालक बेनी राम साहू ने बताया कि रूटीन चेकअप में एक टीम भिलाई भेजा गया था. खाद्य निरीक्षक एवं ड्रग कंट्रोलर ग्राहक बनकर जिनोटा फ़ार्मेसी गए, जहां पर 10 रुपये के मॉस्क को 30 से 40 रुपया में बेचा जा रहा था । फ़िलहाल रंगे हाथ पकड़ने के…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का लगातार हो रहे उल्लंघन को देखकर शुक्रवार को कलेक्टर, एसएसपी फिर सड़क पर उतरे। करीब चार घंटे तक आधे शहर में पुलिस बल के साथ अफसरों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सड़क पर बेवजह घूमने वाले दोपहिया सवार, पैदल चलने वाले लोगों को उठक-बैठक कराया। घरों में रहने की हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया। कटघोरा में कोरोना के सात नए मरीज मिलने के बाद रायपुर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मूड में आ गया है। शुक्रवार को शहर और आसपास के इलाके में एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था…
PM मोदी की वीडियो कांफ्रेसिंग: CM भूपेश बघेल ने कहा, ‘राज्यों के अंदर आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए’
पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि लाॅकडाउन की स्थिति में राज्यों के अंदर आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने संकट के समय एमएसएमई सेक्टर को बचाने के लिए केन्द्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक सेम्पल लिए जाने और वर्तमान में कोरोना संकट को देखते हुए अंतर्राज्यीय सड़क, वायु, रेल सुविधाओं पर प्रतिबंध जारी रखने का सुझाव दिया। बघेल आज प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिए सभी राज्यों…
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएव सिंहदेव से कोरोना संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं और समस्याओं को लेकर की चर्चा
पब्लिकयूवाच – रायपुर । पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएव सिंहदेव से कोरोना संकट, प्रदेश के स्वास्थ्य सुविधाओं और समस्याओं को लेकर फोन पर चर्चा की और महत्वपूर्ण सुझाव उन्हें दिए । बृजमोहन ने उनसे कहा कि रायपुर के मेकाहारा को कोरोना का सेंटर न बनाकर अन्य बिमारियों जैसे, कैंसर, हृदय रोग, किडनी, अस्थि रोग जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज आरक्षित रखना चाहिए। क्योंकि मेकाहारा प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल हैं, इन्ही तकलीफों को लेकर लोग यहा पहुंचते है। उन्होंने रिम्स या अन्य किसी अस्पताल को कोरोना सेंटर बनाये जाने का सुझाव दिया। उन्होंने स्वास्थ्य…
पब्लिकयूवाच – बिलाईगढ़ । कोरोना महामारी से एक तरफ पूरा देश लड़ रहा है, ऐसे में जिन प्रशासनिक अधिकारियों के कंधे पर लोगों को मुसीबत से निजात दिलाने का जिम्मा है, वे ही आपस में लड़ रहे हैं. ऐसा ही वाकया बलौदाबाजार में देखने को मिला, जहां एसडीएम के सामने ही बीएमओ और नायाब तहसीलदार वाद-विवाद करने लगे। दरअसल, बिलाईगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित कोरोना वायरस कंट्रोल सेंटर में विकासखंड लेखा प्रबंधक लकेश्वर सिंह बघेल की ड्यूटी लगाई गई है. लकेश्वर के अनुसार, शुक्रवार को ड्यूटी के बाद मुख्यालय जाते समय बस स्टैंड में नायाब तहसीलदार अश्वनी…
पब्लिकयूवाच – गरियाबंद । जिले के कोचेंगा गांव में तेंदुआ के हमले से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 7 बजे कोंचेगा गांव के सुखराम का 4 बर्षीय बेटा पुरब आंगन में खेल रहा था. इसी दौरान अचानक तेंदूए ने उस पर हमला बोलते हुए बच्चे को उठाकर ले गया. ग्रामीणों ने शोर मचाया और पीछा किया, तो तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया. बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने पर बड़ा फैसला
पब्लिकयूवाच – रायपुर । देश में कोरोना लॉकडाउन में भी लगातार संक्रमण बढ़ रहे है. इसे देखते हुए लॉकडाउन आगे और बढ़ाया जाएगा या नहीं इस पर से आज सस्पेंस खत्म हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने पर बातचीत करेंगे. इसलिए यह बातचीत बहुत महत्वपूर्ण है. इसके बाद बड़ा फैसला लिया जाएगा । पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले हुई मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में कहा था कि आप सभी अपने प्रदेशों में लॉक डाउन कैसे हटाया जाए, इस पर अपने-अपने राज्यों की स्थिति के…
नापतौल में गड़बड़ी और अधिक कीमत पर सामान बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दुकानों के सामने लगाना होगा मूल्य सूची- मंत्री भगत
पब्लिकयूवाच – रायपुर । खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज नापतौल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नापतौल में गड़बड़ी करने वाले और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. भगत ने दुकानों के सामने में आवश्यक वस्तुओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि राज्य के पेट्रोल पम्पों, उचित मूल्य की दुकानों सहित अन्य सभी दुकानों में सामग्रियों की वजन और कीमत की जांच के लिए प्रदेश भर में सघन अभियान चलाया जाए । लॉक डाउन के दौरान देश की जनता…