Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़/ आज कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ से राहत भरी खबर सामने आई है। आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कटघोरा में 3300 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है. जिसमे 2828 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. वहीं 350 सैम्पल का रिपोर्ट आना बाकी है। आपको बता दें कि कटघोरा में अब तक कुल 28 लोग कोरोनो वायरस से संक्रमित हुए है,जिसमे 28 में से 22 लोग पूर्व रूप से स्वास्थ्य हो चुके है। अब प्रदेश में केवल कोरोना संक्रमित 6 मरीजों का इलाज रायपुर एम्स में जारी है।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । कोरोना महामारी संकट के दौरान सजग जागरूक रहकर जनता की सेवा कर रहे सफाई कर्मचारी डॉक्टर पुलिस एवं सामाजिक संस्थाओं,गुरुद्वारा, धार्मिक संगठन, सोसायटी मंच मोहला समिति महिला मंडल, युवा मंडल, का पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय ने उनके कार्य स्थल पर जाकर श्रीफल बिस्किट एवं हार पहना कर सम्मान किया और उन्हें कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में योद्धा बताया । फिजिकल डिस्टेंस एवं लॉक डाउन के नियमो का पालन करते हुए मानक दूरी बनाकर मास्क पहनकर सेनीटाइजर का उपयोग कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार…

Read More

पब्लिकयूवाच- कांकेर । कांकेर पुलिस ने नक्सलियों के 5 सप्लायर को दबोचा है। जानकारी के अनुसार 5 आरोपी पिछले 2 सालों से नक्सलियों को सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे थे। आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी एमआर अहिरे ने की है। पांचों आरोपी राजनांदगांव, बिलासपुर सहित एमपी, उप्र के निवासी बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन कार सहित 10 मोबाइल जब्त किया है।

Read More

पब्लिकयूवाच – कोरोना वायरस का डर इतना ज्यादा मन के अंदर भरा हुआ है कि सोते जागते केवल कोरोना ही दिखाई दे रहा है। ऐसे कोरोनामय जिंदगी जीते जीते कल रात मुझे बहुत सारे लोगों के खिलखिलाने की आवाज सुनाई दी ।मैं सोच में पड़ गया कि इतनी रात को कौन “सोशल डिस्टेस्सिंग” को तोड़कर हंसी खिलवाड़ में जूटा है। बिस्तर छोड़ कर मैं उस मैदान की ओर गया जहां से खिलखिलाहट की आवाज आ रही थी ।मैंने देखा वहां पर बहुत सारे कोरोना वायरस एकत्रित हुए थे । मैं उनकी बातें सुनने के लिए डरते डरते उनके करीब…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । पूर्व मंत्री राजेश मूणत को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें फेसबुक पर दी गई है। मूणत ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी आरिफ शेख से करते हुए धमकी देने और आइटी एक्ट का अपराध कायम कर आरोपित की गिरफ्तारी करने की मांग की है। एसएसपी ने सिविल लाइन पुलिस थाने को शिकायत भेजकर कार्रवाई करने को कहा है। फिलहाल पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज नहीं की गई है। साइबर सेल की टीम धमकी देने वाले की पतासाजी कर रही है। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने एसएसपी को भेजी गई…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । कोरोना वायरस जैसी भयानक और जानलेवा महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत सहित अनेक देश खड़े हैं। इस आपदा की चपेट में आने से लाखों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ महामारी के खिलाफ लड़ाई में बहुत से लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थोक किराना व्यापारी संघ गुढयारी द्वारा पीएम सहायता कोष में 5 लाख रूपये की राशि दान दिए है ।

Read More

पब्लिकयूवाच – नई दिल्ली । रिपब्लिक न्यूज चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के सोनिया गांधी पर टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता अर्नब गोस्वामी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वालों का पक्ष जानने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब को तीन हफ्ते की अंतरिम राहत प्रदान करते हुए उनके खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाई, तीन हफ्तों के दौरान अर्नब अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगा सकते हैं । सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई जस्टिस डॉ डीवाय चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने की. सुप्रीम कोर्ट ने तमाम…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । कोटा (Kota) राजस्थान में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चे काफी मायूस है. वो इसलिए क्योंकि वहां फंसे अन्य राज्यों के बच्चे अपने-अपने घर लौट रहे है । लेकिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बच्चों को अभी ये पता नहीं है कि वे अपने घर यानी छत्तीसगढ़ कब लौटेंगे. हालांकि प्रदेश सरकार ने सभी जिला स्तर में कलेक्टरों को बच्चों की स्थित और संख्या पर काम करने के निर्देश दे दिए है. लेकिन दूसरे बच्चों को हॉस्टल खाली कर अप घर जाते देख वे भी अब इंतेजार कर रहे है कि कब प्रदेश सरकार उनकी कोई सुध लें और…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । लॉकडाउन के चलते संकट की इस घड़ी में लोगों के सहयोग के लिए कई हाथ सामने आ रहे हैं। मजदूर, गरीब परिवार एवं बाहर फंसे लोगों का सहयोग तो किया ही जा रहा है, वहीं अपनी जान की परवाह ना करते हुए जरूरी सेवा में लगे राज्य के सुरक्षाकर्मी, चिकित्साकर्मियों, मीडिया वाले ,छोटे व्यापारी के साथ अन्य सेवा में लगे लोगों के लिए गुरूदेव टेक्स एण्ड एकाउंटिंग सर्विसेस की टीम ने मदद के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। टीम ने इनकी आयकर रिटर्न फ़ाइल नि:शुल्क करने का फैसला किया है। लॉकडाउन में जहां एक…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोविड-19 की त्वरित जांच के लिए राज्य स्तर पर गठित चिकित्सा विशेषज्ञों की तकनीकी कोर कमिटी की अनुशंसा पर आर.डी. किट के उपयोग के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर विभागीय सचिव निहारिका बारिक सिंह ने आज इस संबंध में सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। उन्होंने रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट के उपयोग के पहले आई.सी.एम.आर. की सलाह को ध्यान में रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए त्वरित जांच एवं इलाज…

Read More