Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय और मंत्रियों ने विश्व पृथ्वी दिवस की बधाई दी। यह खास दिन भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश मनाते हैं। बता दें, इस साल दुनिया भर में 55वां पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ लोगों का ध्यान खींचकर यह कोशिश करना है कि सभी लोग पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में अपना योगदान दें। आज जब दुनिया भर में प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, तो पृथ्वी दिवस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को भाजपा ने अपराध के खिलाफ अपराधियों का प्रदर्शन करार दिया है। मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने को लेकर कांग्रेस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन आम लोगों के लिए आश्चर्यजनक है क्योंकि 10 में से 8 मामले में अपराधी कांग्रेस से जुड़े होते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में नशे को बढ़ावा दिया जाता रहा है। इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार…

Read More

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव नहीं हुए शामिल publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव के लिए कूच किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आयोजित इस बड़े प्रदर्शन में प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। घेराव से पहले रायपुर नगर निगम के सामने एक विशाल सभा का आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ नेताओं ने पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में बढ़ते अपराध के आंकड़ों के साथ महिलाओं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। CM विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की दिल्ली में मुलाकात हुई। तोखन साहू ने बताया, आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट हुई। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर है।

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ग्राम भगोरा के सपनई नाला जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण ठिकाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी ने टीम के साथ जंगल का घेराव कर रेड की योजना बनाई। मौके पर दबिश के दौरान एक युवक प्लास्टिक…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। विधायक विधायक ललित चन्द्राकार की माता पूर्णिमा चंद्राकर का निधन गया है, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दुःख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया में लिखा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकार की पूज्य माताजी पूर्णिमा चंद्राकर के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। सीएम साय का ट्वीट – दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पूज्य माताजी पूर्णिमा चंद्राकर के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं चंद्राकर परिवार के साथ है।…

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद। खैरझिटी गांव स्थित करणी कृपा पावर प्लांट में एक और दुर्घटना सामने आई है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक मजदूर का हाथ कंवेयर बेल्ट में फंस गया।घायल मजदूर को प्लांट प्रबंधक ने रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा कि जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर स्थित इस करणी कृपा प्लांट में लगातार हादसे हो रहे हैं. प्लांट में 4 महीने में यह चौथी दुर्घटना है। प्लांट प्रबंधक की लापरवाही का आलम यह है कि घटना की सूचना हर बार की तरह इस बार भी तुमगांव पुलिस को…

Read More

publicuwatch24.-भिलाई। महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर के आर्ट गैलरी में सुप्रसिद्ध मूर्तिकार डॉ.अंकुश देवांगन का सम्मान किया गया। वक्त था खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 47 कलाकारों की कला प्रदर्शनी सोहई का। जहां अंकुश देवांगन ललित कला अकादमी, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेम्बर के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान सुविख्यात चित्रकार डा. ध्रुव तिवारी, जितेन्द्र साहू, हुकुम वर्मा, अनंत कुमार, सुनीता वर्मा, समाजसेवी प्रवीण कालमेघ, खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकार तथा बड़ी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि संस्कृति विभाग रायपुर के घासीदास संग्रहालय स्थित आर्ट गैलरी में वर्षों बाद…

Read More

publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड के पास पुलिस ने युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक के खिलाफ गौरेला थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस द्वारा युवक से नेटवर्क से जुड़ी जानकारियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र पहुंची। जहां बताए गए हुलिए से मिलते युवक घेराबंदी कर दबोचा गया. इस दौरान जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया. आरोपी हरजितेन्द्र सिंह…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शोधग्रंथ छत्तीसगढ़ के प्राचीन किलों की स्थापत्य कला का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुराविद् डॉ. टी.आर. रामटेके द्वारा रचित महत्वपूर्ण शोधग्रंथ “छत्तीसगढ़ के प्राचीन किलों की स्थापत्य कला” का विमोचन किया। यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य परंपरा और ऐतिहासिक किलों की शिल्पकला को न केवल उजागर करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर के रूप में कार्य करेगा। डॉ. रामटेके जी को इस अद्भुत कार्य के लिए हार्दिक बधाई। ऐसे शोध कार्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर उसकी ऐतिहासिक पहचान दिलाने…

Read More