Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए ‘डोनेशन ऑन व्हील अभियान’ के तहत राशन के 1000 पैकेट भेंट किए । उन्होंने आज सवेरे यहां अपने निवास पर डोनेशन ऑन व्हील अभियान के वाहन को प्रतीक स्वरूप कुछ पैकेट अपने हाथों से भेंट किए । कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा उपलब्ध कराए गए राहत पैकेट में 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आटा, आधा किलो नमक, हल्दी, एक साबुन और बिस्कुट शामिल है। राशन के ये पैकेट लोक कलाकारों को वितरित किए जाएंगे। स्मार्ट…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की । कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव आर.पी.मंडल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त और कृषि विभाग की प्रमुख सचिव डॉ मनिंदर कौर द्विवेदी, जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री की उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया इस अवसर पर उपस्थित थीं ।

Read More

पब्लिकयूवाच- सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 953 मजदूर लॉकडाउन के कारण आंध्र प्रदेश में फंसे हुए है. इन मजदूरों के पास खाने के लाले पड़ गए हैं. खाना तो दूर रहने के लिए छत भी नहीं है. आंध्र सरकार अपने स्थानीय मजदूरों तक नगद के साथ-साथ राशन जरूर पहुंचा रही हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के मजदूरों को अपने हाल पर छोड़ दिया हैं. इन्हें किसी भी तरह का सहयोग नहीं किया जा रहा है। यहां फंसे मजदूर अपनी मजदूरी से जमा पैसों से ही खुद का पेट भर रहे हैं. मजदूरों का कहना है कि अब इनके पास दो-तीन…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्यक्ष विदेश निवेश के संबंध में उद्योग विभाग के प्रस्तावित कार्ययोजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है. उन्होंने उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव को कुछ चुनिंदा सेक्टर के उद्योगों को छत्तीसगढ़ में आमंत्रित करने के लिए आवश्यक चर्चा और पत्राचार करने की भी बात कही । राज्य में ऑटोमोबाइल, आयरन एवं स्टील, भारी इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक वायर एवं ऑप्टिकल फायबर, कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेक्सटाईल, इलेक्ट्रानिक्स आदि उद्योगों की स्थापना के लिए प्राथमिकता से विदेशी पूंजी निवेश के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी…

Read More

पब्लिकयूवाच-सूरजपुर । सुरजपुर क्लेक्टर एसपी ओवर कॉन्फिडेंस ने जिले को किया कोरेना संक्रमित, सूरजपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 10 हो गई है जिसमें से आम नागरिक हैं पॉजिटिव पुलिस कॉस्टेबल है। सभी संक्रमित प्रतापपुर के जजावर ग्राम पंचायत के राहत शिविर में ठहरे हुए लोगों की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो ठहरे हुए थे हुए थे उनसे कुटीर उद्योग की बांस से कारीकर का काम कराया जा रहा था। सवाल उठता है सामानों को उन्होंने छुआ था उससे था उससे भी संक्रमण अन्य व्यक्ति जो बाहर के थे उनको भी ना हो गया…

Read More

पब्लिकयूवाच- दिल्ली । दिल्ली के आजादपुर मंडी में 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके बाद कई दुकानों को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन किया गया है. आजादपुर मंडी में कोरोना से एक व्यापारी की मौत हो गई थी. इसके बाद उसके संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि अब तक आजादपुर मंडी के एक दर्जन से अधिक व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को कारण व्यापारी डरे हुए हैं. गौरतलब है कि दिल्ली में…

Read More

पब्लिकयूवाच – बेमेतरा । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवश्यक दुकानें उपरोक्त प्रतिबंधों के अधीन खोले जाने के आदेश जारी किये गये है। बेमेतरा जिला ग्रामीण क्षेत्र में सभी पंजीकृत प्रतिष्ठान (निजी एवं व्यवसायिक) को 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ परिचालन की अनुमति दी जाती है। इन क्षेत्रों में सेलून, पार्लर, तम्बाकू गुटखा, पान की दुकानों, सभी माॅल, सामुदायिक भवन, सामाजिक भवन, वैवाहिक भवन का उपयोग एवं परिचालन प्रतिबंधित होगा। किसी भी धार्मिक संस्था के वर्तमान में खोलने की अनुमति नहीं…

Read More

रायपुर l मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय कार्यालयों में काम-काज प्रारंभ करने के पूर्व उन्हें सेनेटाइजेशन करने के निर्देश मुख्य सचिव को जारी किए हैं. मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए ‘सेनेटाइजेशन ड्राईव‘ चलाकर कार्यालयों की साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, रंग-रोगन, हाथ धोने की व्यवस्था जैसी तैयारियां जल्द से जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं l कोरोना संक्रमण से बचाव कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों को पूर्व में ही 25-25 लाख रूपए की राशि भी जारी की गई है. बघेल ने निर्देश में कहा है कि निकट भविष्य में ‘लाॅकडाउन‘ समाप्त होने एवं शासकीय…

Read More

पब्लिकयूवाच – कांकेर । लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा ही शराब तस्करी की कई खबरें आ चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला बस्तर के चारामा से आया है, जहां देशी शराब की तस्करी करते एसआई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।यह घटना चारामा के मंचान्दूर के पास की है, जहां दुर्ग पुलिस में पदस्थ एसआई देवानंद पटेल, पप्पू लहरे, सुरेश बंछोर और वल्लभ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मचांदुर गांव के नाका के पास घेराबंदी की और जांच के बाद स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी 07 बी एच 0697 से 55 लीटर…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । इस वक्त राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के रायपुर स्थित बंगले में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की खबर है. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पा लिया गया। खबर ये भी आ रही है कि उस वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव अपने बंगले में मौजूद थे ।

Read More