Author: admin

PUBLIC UWATCH-रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डाॅ. एस. भारतीदासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और सुरक्षा हेतु सम्पूर्ण जिला रायपुर में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत प्रभावशील धारा 144 को लाक डाउन की अवधि 17 मई या आगामी आदेश तक के लिये लागू करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में समय – समय पर जारी उनके कार्यालय द्वारा अन्य आदेशो के तहत प्रतिबन्धों को भी लागू रखने के आदेश दिए है। कलेक्टर एव जिला दण्डाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि कि कोरोना वायरस से भारत सहित पूरे विश्व के लिए खतरा…

Read More

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स आज 969 अंकों की गिरावट के साथ 32748 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी भारी दबाव में है। इससे पहले रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ”सबसे पहले सोमवार को रिलायंस के आंकड़ों पर बाजार प्रतिक्रिया देगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के परिणाम गुरुवार को आए थे, जहां शुद्ध लाभ में अब तक की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट देखने को मिली। ऊर्जा कारोबार में सुस्ती के चलते ऐसा हुआ। घरेलू शेयर बाजार में प्री ओपन सेशन में कमजोरी देखने को मिल रही…

Read More

नई दिल्ली। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। देश में अब तक 42 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या सामने आ चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 42,533 पहुंच चुकी है। इसके अलावा अभी तक देश में 1,373 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के चलते 2,553 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इतने ही समय…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रदेश में कोरोना वायरस को रोकने लॉकडाउन के दौरान हाउसिंग बोर्ड स्टाफ अफसरशाही की शिकार होती रही। सरकार के आदेश कोरोना वायरस को रोकने लॉकडाउन की घोषणा कर सरकार ने सभी कार्यालयों में कर्मियों के आने पर रोक लगा दी। हाउसिंग बोर्ड के उच्च पदों पर पदस्थ अधिकारियों ने सरकार के इस आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई। हाउसिंग बोर्ड मेमं अपने चहेते स्टाफ को बुलाकर बिना काम के प्रताडि़त करते रहे। पूरे डेढ़ माह तक सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाने के साथ ड्राइवर, चौकीदार, लिपिक वर्ग, प्यून, संपदा अधिकारी, सफाई कर्मियों को कार्यालय बुलाया गया,…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । अल्पसंख्यक आयोग (छत्तीसगढ़ शासन )के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा के प्रयासों से अमृतसर में लागडाउन में फंसे हुवे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की वापसी का रास्ता साफ हुआ. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी किया। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना ।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लॉकडाउन के दौरान बच्चों के सुचारू अध्ययन के लिए शुरू की गई ऑनलाईन ई-लर्निंग व्यवस्था ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर‘‘ आज लाखों बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इस वेबसाईट का निर्माण बिना किसी बाहरी सोर्स और पैसा खर्च किए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वयं तैयार की है। वेबपोर्टल के शुरू होने से अब तक इसमें 21 लाख 26 हजार 791 छात्र-छात्राएं और एक लाख 88 हजार 900 शिक्षक-शिक्षिकाएं पंजीकृत होकर ऑनलाईन अध्ययन-अध्यापन कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोविड-19 संक्रमण के बचाव के…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । सरकार ने राज्य में शराब दुकान खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं. सरकारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन में दुकान खोलने केंद्र सरकार की ओर गाइड लाइन जारी की गई. केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक राज्य में शराब की दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया है । सरकारी आदेश में बताया गया है कि शराब की दुकानें 4 मई से सुबह 8 बजे से खुलेंगी और शाम 7 बजे बंद कर दी जाएंगी. दुकान खोलने का समय कलेक्टर अपने जिले की स्थिति के अनुसार भी तय कर सकते हैं. इसके साथ…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर स्वास्थ्यकर्मियों की तरह ही पुलिसकर्मी, स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज अंतर्गत बीमा योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है कि सबसे पहले मैं आपको महामारी रोग अध्यादेश (संशोधन), 2020 लागू करने के लिए बधाई देता हूँ। छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाकर्मी, पुलिसकर्मी तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण समन्वय स्थापित कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। यद्यपि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाकर्मियों पर किसी भी प्रकार के हमले…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । कोरोना महामारी में जान की परवाह किए बगैर दिन-रात सेवा में लगे डाक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाॅफ, पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों के उत्साह और सम्मान के लिए भारतीय सेना द्वारा आज फ्लाई पास्ट किया गया. राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल के ऊपर वायु सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कर इन कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया गया। दिल्ली में कोरोना काल में देश को संभाल रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में पुलिस मेमोरियल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए।…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । लॉकडाउन में भी चौराहों पर भी़ड़ जमा कर चेकिंग करने और चालानी कार्रवाई करने को लेकर लोगों में खासी नाराजगी थी. इसके लिए जनप्रतनिधि तक मोर्चा खोल रहे थे. लगातार इसे लेकर शिकायत हो रही थी. लोगों की शिकायतों और नाराजगी का असर ये हुआ है कि शहर के अंदर चौराहों पर चेकिंग पाइंट बना कर ट्रैफिक पुलिस की ओर से की जा रही चालानी कार्रवाई पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है । डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जरूरी समानों के लिए घर…

Read More