Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बालोद में शिक्षा मंत्री यादव ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी
- धमतरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : विधायक अजय चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
- झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- कलेक्टर बी.एस उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा मानव जीवन-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राजनांदगांव में किया पौधरोपण
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
- राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Author: admin
publicuwatch24-बिलासपुर। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने आज अपने संसदीय क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़ी शिकायतें मंत्री साहू के समक्ष रखीं।मंत्री साहू ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे, ताकि हर नागरिक की समस्या का समाधान तेजी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से हो…
publicuwatch24-रायपुर। आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने ‘सुप्रीम फैसला’ सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को आवारा कुत्तों का नसबंदी करके कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है। देश के शीर्ष न्ययालय ने कहा कि सड़कों पर आवारा कुत्ते नहीं दिखनी चाहिए। स्कूल-कॉलेज, अस्पताल से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश लागू करने के निर्देश दिए। देश के शीर्ष न्यायालय ने साथ ही हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर से भी आवारा पशुओं को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 8 सप्ताह में अपने आदेश को लागू करने के लिए कहा है। …
publicuwatch24-रायपुर। CM साय ने मंत्रालय में वंदे मातरम् गीत पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, वंदे मातरम् सुजलां सुफलाम् मलयजशीतलाम् शस्यश्यामलाम् मातरम्। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी शुभारंभ, इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने का गौरवपूर्ण अध्याय है। इस अवसर पर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा स्मारक सिक्के का जारी होना एक ऐतिहासिक स्मृति है। बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है, जिसने सदैव राष्ट्रीय गौरव,…
publicuwatch24-रायपुर। सांसद संबित पात्रा रायपुर आएंगे, उन्हें National Supercross Bike Racing Championship का निमंत्रण मिला है। बीजेपी नेता उज्जवल दीपक ने बताया, महाप्रभु जगन्नाथ की पावन नगरी, पूरी के लोकप्रिय सांसद संबित पात्रा से भेंट कर छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रही “National Supercross Bike Racing Championship” की जानकारी साझा की एवं उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस अवसर पर चैंपियनशिप की ऑफ़िशियल शर्ट भेंट की। यह चैंपियनशिप 8 और 9 नवंबर को रायपुर में आयोजित होने जा रही है, जिसमें देशभर से राइडर्स भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सुरक्षित मोटरस्पोर्ट्स की संस्कृति को बढ़ावा देना और…
publicuwatch24-रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में नवजात शिशु का शव मिला। मौदहापारा पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से लाश छोड़ने वाले की पहचान कर रही है। अज्ञात लोग यह शव को पालिथिन में लपेटकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास डस्टबीन में फेंक गए थे। डाक्टरों ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
publicuwatch24-रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज वन्देमातरम 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। गौरतलब है कि इस वर्ष वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। वंदे मातरम बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर सात नवंबर 1875 को लिखा गया था। पीएम मोदी ने किया ट्वीट पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदेमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह वो प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से…
publicuwatch24-कांकेर। भानुप्रतापपुर में धर्मांतरित व्यक्ति का अंतिम संस्कार का विरोध किए जाने के बाद भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मामला कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र का है, जहां धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर गांव में विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सीमा में किसी भी धर्मांतरित व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया, लेकिन गांव वाले नहीं माने। इसके बाद परिजन शव को थाने में छोड़ दिए हैं। वहीं, थाने के बाहर ईसाई समुदाय और आदिवासी समाज के बीच…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर व्यवसायियों को बड़ी राहत* रायपुर 6 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग और कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग द्वारा व्यवसायियों के हित में जीएसटी रिटर्न के भुगतान हेतु क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई (UPI) सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। इस सुविधा की मांग जीएसटी लागू होने के प्रारंभिक काल से ही व्यापारी वर्ग, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा निरंतर की जा रही थी। …
publicuwatch24.-रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा। उपार्जन केंद्रवार मॉनिटरिंग और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें धान खरीदी से संबंधित सभी तकनीकी और व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अधिकारियों को धान उपार्जन नीति, उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तुंहर टोकन मोबाइल ऐप, चेक पोस्ट व्यवस्था और गुणवत्ता परीक्षण के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी…
publicuwatch24.-रायपुर/ओडिशा। CM साय ने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में मतदान करने की अपील की। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, महाप्रभु जगन्नाथ की पुण्यभूमि ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए पंचमपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी श्री जय ढोलकिया जी के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की। क्षेत्र की जनता का उत्साह, विश्वास और भाजपा के प्रति समर्थन, यह स्पष्ट संकेत दे रही है कि उन्हें भाजपा के विकास, सुशासन और जनकल्याण पर पूर्ण विश्वास है। नुआपड़ा भाजपा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।