Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के तहत् ग्राम मुरमुंदा स्थित अटल विहार योजना के अंतर्गत निर्मित 226 नवीन आवासों का विधिवत लोकार्पण कर हितग्राहियों को उनके सपनों का घर सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने भवन क्रमांक 226 के स्वामी तुषार साहू को गृह प्रवेश कराते हुए कहा, आज हम आपको सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आपके सपनों का आशियाना सौंप रहे हैं। यह क्षण न केवल आपके जीवन का बल्कि शासन के जनकल्याणकारी प्रयासों का भी स्मरणीय पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि…
publicuwatch24.-कोरबा। RPF रेलवे पुलिस के द्वारा कोरबा स्टेशन पर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहनता से जांच की जा रही। यात्रियों के सामान की विशेष रूप से स्कैनिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए पूछताछ भी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए स्टेशन पर स्थानीय पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि, किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। विशेष रूप से…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया। ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया। महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और…
publicuwatch24.-मगरलोड। मोंहदी के महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री के संबंध में दी गई शिकायत को पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही करने के दिया गया था। इसी कड़ी में ग्राम मोंहदी के घासीदास चौक में राजेश भोयर द्वारा अपने घर के बाड़ी में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखे होने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मगरलोड पुलिस द्वारा जाकर कार्यवाही कर आरोपी राजेश भोयर पिता सोनी भोयर उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम मोंहदी थाना मगरलोड के कब्जे से सफेद दो प्लास्टिक जरीकेन में…
publicuwatch24.-मुंगेली। CM साय ने मुंगेली में जिला ग्रंथालय का शुभारंभ किया। प्रदेश के राशन कार्डधारियों को राज्य शासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जून, जुलाई और अगस्त माह का एक साथ चावल का आवंटन जारी कर दिया है। राशन कार्डधारी को सुविधानुसार एक या तीन माह का चावल उठाव करने का विकल्प होगा। राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल एकमुश्त उठाव करने की बाध्यता नहीं होगी। अन्य राशन सामग्री (शक्कर, नमक, चना, गुड़) का वितरण: नागरिक आपूर्ति निगम में उपलब्ध स्टॉक के आधार पर प्रत्येक माह पृथक-पृथक आबंटन कर वितरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति…
publicuwatch24.-डोंगरगढ़. 24 अप्रैल को हुए रोपवे हादसे के 22 दिन बाद डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर का रोपवे एक बार फिर शुरू कर दिया गया है. तकनीकी सुधार और सुरक्षा जांच की औपचारिकताओं के बाद संचालन तो शुरू हो गया. हादसे के वक्त बीजेपी प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा समेत कई लोग ट्रॉली में सवार थे. जैसे ही ट्रॉली स्टेशन पहुंची, वह अचानक पलट गई. भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए और अब भी रायपुर के अस्पताल में उनका इलाज जारी है. घटना के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रोपवे बंद करवा दिया, जांच के आदेश दिए,…
publicuwatch24.-सराईपाली। आदर्श ग्राम सराईपाली (मोंगरापाली), की जागरूक महिलाओं ने समाज सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए ‘शराब मुक्त ग्राम’ अभियान को सशक्त रूप दिया है। इन महिलाओं ने मिलकर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा और मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया। इस घटनाक्रम की तस्वीरें अब पूरे क्षेत्र में सराहना बटोर रही हैं। इन बहादुर महिलाओं का यह साहसिक कदम न केवल गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति की शुरुआत भी है। जहां नशा कई घरों को तबाह कर…
publicuwatch24.-जगदलपुर. जगदलपुर में स्थित सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट पर सोमवार को बवाल मच गया. लोहंडीगुड़ा एसडीएम नीतीश वर्मा ने समिति द्वारा संचालित नाका को अवैध बताते हुए सील कर दिया. दरअसल, गांव के लोगों की एक समिति इस नाके का संचालन करती है. चित्रकोट पर्यटन स्थल घूमने आने वाले पर्यटकों से वाहन प्रवेश और पार्किंग के नाम पर समिति लंबे समय से शुल्क वसूलता आ रहा है. एसडीएम ने उक्त समिति को अवैध करार देते हुए नाका को ही सील कर दिया, जिसके बाद आक्रोशित नाका समिति ने गांव के सरपंच भंवर मौर्य के नेतृत्व में मारडूम चौक…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में संवाद और समाधान की कड़ी निरंतर रूप से चल रही है। इस सुशासन की सरकार में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हर योजना का लाभ हितग्राही को सुनिश्चित कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार-2025 का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से रूबरू होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार-2025 के तहत आमागोहन समाधान शिविर में…
publicuwatch24.-रायगढ़। शहर में सोमवार को एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है. चक्रधर नगर इलाके के कसेर पारा में एक घर से तेज गंद आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए. दरअसल, घर के भीतर पति और पत्नी की लाश मिली. चक्रधार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के लोगों ने घर से तेज बदबू आने की शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत मिलने पर चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…