Author: admin

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। जिले में सड़क हादसे में एक एएसआई की मौत हो गई. एएसआई रात्रि गश्त कर रहा था. तभी रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, पलारी थाने में पदस्थ एएसआई देवनाथ वर्मा (45) अपनी मोटर साइकिल से रात्रि गश्त कर रहा था. बलौदाबाजार शहर के नजदीक रायपुर सकरी बाईपास के पास सड़क दुर्घटना हो गया. अज्ञात वाहन ने इनको अपने चपेट में लिया है. घटना आज सुबह लगभग 4 बजे की है. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जिस समय ये घटना हुई वे वर्दी में थे. फिलहाल उनका शव जिला हॉस्पिटल…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। एकतरफा प्यार में युवक ने नाबालिग को मिट्टी तेल उड़ेल कर जला दिया. इसके बाद युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया. जलने से नाबालिग 50 प्रतिशत तक जल गई है. उसे अभनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एकतरफा प्यार में पागल युवक भी 25 प्रतिशत तक जल गया है. यह वारदात सेरीखेड़ी स्थित आदिवासी बस्ती की है. जानकारी के मुताबिक, युवक गगन पोर्ते ने नाबालिग से प्यार का इजहार किया, जिसे युवती ने ठुकरा दिया. इस इंकार से आरोपी पगला गया और मिट्टी तेल से उसे जला दिया, फिर खुद पर भी आग…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के लिए आज से मतदान की प्रक्रिया शुरु हो रही है। कुल पांच चरण में मतदान होंगे। पहले चरण में धमतरी और मनेंद्रगण में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मनेंद्रगढ में कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के मतदाता वोटिंग करेंगे, तो वहीं धमतरी में बनाए गए मतदान केंद्र में धमतरी,बस्तर,कोंडागांव,दंतेवाडा,बीजापुर,कांकेर और गरियाबंद जिले के मतदाता मतदान करेंगे। इससे पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में चेंबर चुनाव में दोनों पैनल ने अपना अपना घोषणा पत्र जारी किया है। चुनाव में मुकाबाला व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच है।…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। ​दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ई टिकटों की हेराफेरी का बड़ा खुलासा हुआ है। आरपीएफ की टीम ने दबिश देकर 7 टिकट दलालों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार विशेष अभियान चलाकर आरपीएफ की टीम ने ​ई टिकटों की दलाली का खुलासा किया है। बताया कि दलाल पर्सनल ID से टिकट बनाकर हेराफेरी कर रहे थे। फिलहाल आरपीएफ की टीम 7 आरोपियों से पूछताछ कर रही है। टिकटों की हेराफेरी मामले में और आरोपियों की गिरफ्तारी होने की आशंका पुलिस ने जताई है।

Read More

publicuwatch24.com, सूरजपुर। डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ 11 मार्च 2021 को प्रतापपुर जिला सूरजपुर के दौरे पर रहेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे प्रातः 9.45 बजे शासकीय निवास स्थान रायपुर से पुलिस ग्राउण्ड रायपुर हेलीपेड के लिए कार द्वारा रवाना होंगे। हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 10.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से शासकीय कालीदास महाविद्यालय प्रतापपुर जिला सूरजपुर, हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। 10.45 बजे शासकीय कालीदास महाविद्यालय प्रतापपुर, जिला सूरजपुर आगमन होगा एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा…

Read More

publicuwatch24.com,अम्बिकापुर। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के विशेष प्रयासों से जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में 63 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 5 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विकासखण्ड सीतापुर लोक निर्माण विभाग उपसंभाग सीतापुर के पहुंच मार्ग के लिए 2 लाख 77 हजार रूपए, की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार सीतापुर के मजिस्ट्रेट बंगला के पहंुच मार्ग के लिए 1 लाख 98 रूपए, गुतुरमा में हाई स्कूल पहंुच मार्ग के लिए 8 लाख 30 हजार रूपए, प्रतापगढ़ में हाई स्कूल पहंुच…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत इस साल काम पाने वाले 29 लाख 81 हजार परिवारों को प्रति परिवार औसत 52 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय औसत 48 दिनों का है। छत्तीसगढ़ मनरेगा कार्यों में इस वर्ष भागीदारी करने वाले परिवारों को प्रति परिवार औसत रोजगार देने में ज्यादा आबादी वाले कई बड़े राज्यों उत्तरप्रदेश (40 दिन), तेलंगाना (48 दिन), तमिलनाडु (46 दिन), आंध्रप्रदेश (50 दिन), बिहार (42 दिन), गुजरात (41 दिन), झारखण्ड (44 दिन), कर्नाटक (46 दिन) और महाराष्ट्र (38 दिन) से आगे है। चालू वित्तीय…

Read More

publicuwatch24.com,,रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के मुख्य आतिथ्य में 11 मार्च को बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कंुवर सिंह निषाद और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा होंगी। इस अवसर पर बालोद के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा और जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू भी शामिल होंगी।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। योजना से महिला समूहों को अब नियमित रूप से रोजगार मिल रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की लाडली महिला स्व सहायता समूह विकासखण्ड वाड्रफनगर के बसंतपुर गौठान में गोधन न्याय योजनांतर्गत खरीदे गये गोबर से वर्मी खाद तैयार करने का कार्य कर रही हैं। गौठान में 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी तथा उससे वर्मी खाद तैयार कर 10 रूपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। महिलाओं के कुशल प्रबंधन तथा व्यावसायिक दृष्टिकोण के परिणाम स्वरूप लाडली समूह की महिलाओं ने 226.52…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। श्री बघेल ने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

Read More