Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- दिल्ली के भारत मंडपम में कल सजेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महफिल, सात लोकनृत्यों से देश को दिखेगी प्रदेश की पहचान
- विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
Author: admin
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच अविनाश प्राइड हॉट स्पॉट बनकर उभरा है. कोरोना के यहां 38 लोग संक्रमित मिले हैं, वहीं सप्ताहभर के दौरान यहां पांच लोगों की मौत हो चुकी है. आमानाका थाने के अंतर्गत आने वाले अविनाश प्राइड को कंटेन्मेंट जोन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2106 मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही प्रदेश में संक्रमण दर 5.7 प्रतिशत पहुंचा गया है. वहीं एक ही दिन में 28 लोगों की मौत हुई है. इस तरह से प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की…
publicuwatch24.com, रायपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बोर्ड कक्षाओं के अलावा सभी लोकल कक्षाओं के बच्चों को जनरल प्रमोशन करने का आदेश दिया है. इस आदेश के खिलाफ प्राइवेट स्कूलों का तानाशाही फरमान सामने आया है. छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैंनेजमेंट एसोसिएशन ने प्रदेश के दो लाख छात्रों को जनरल प्रमोट नहीं करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने कहा कि फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों को जनरल प्रमोट नहीं किया जाएगा. साथ ही फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों को आगे की कक्षाओं की अनुमति नहीं होगी. सरकार के आदेश की अवहेलना…
राज्यपाल अनुसुईया उइके से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. पाटिल ने की मुलाकात
publicuwatch24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. पाटिल ने मुलाकात कर दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र में निर्मित हर्बल गुलाल भेंट स्वरूप प्रदान किया। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा कार्य एक अच्छा प्रयास है। इससे होली में रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान से बचाव होगा।
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। जिससे लोग अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। प्रदेश में मनरेगा से ग्रामीण अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले में वित्तीय वर्ष 2020-2021 में अब तक 45.60 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित किये गये है जो कि योजना प्रारंभ से अब तक जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि है। 21 मार्च 2021 को जिले में एक लाख एक हजार 294 लाख श्रमिक रोजगार के लिए मनरेगा के विभिन्न कार्यो में नियोजित थे।…
publicuwatch24.com,रायपुर। अंग प्रत्यारोपण की सुविधा लागू करने के लिए ‘मोरल, मेडिकल और लीगल’ एंगल भी देखने आवश्यक हैं, जिन्हें पूरा कर हमें जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ में अंग प्रत्यारोपण को सुचारु और सुलभ रूप से उपलब्ध कराएंगे, जिससे प्रदेशवासियों को इस सुविधा के लिए भटकने की आवश्यकता ना रहे. यह बात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अंग प्रत्यारोपण की 5 दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा। रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में मंत्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के 4 अस्पतालों में लाइव ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है, और 4 अस्पतालों ने इस सुविधा के लिए आवेदन…
publicuwatch24.com,रायपुर। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के चंदा कलेक्शन में गड़बड़ी सामने आई है. मंदिरहसौद इलाके की महिलाएं थाने में शिकायत की है. आरोप लगाया कि 10 रुपए वाले कूपन पर 50 और 100 रुपए की वसूली की गई. महिलाओं ने मंदिर हसौद भाजपा मंड़ल के अध्यक्ष कृष्ण वर्मा के खिलाफ शिकायत की है। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में 10 रुपए की रसीद पर लोगों से 50 और 100 रुपए चंदा लिया गया है. जिसके विरोध में मुंगेसर गांव से महिलाएं और पुरुष शिकायत कराने पहुंची थी। महिलाओं की शिकायत है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष…
publicuwatch24.com,रायपुर। देश के साथ प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रदेश सरकार अभी लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अभी लॉकडाउन करने की स्थिति नहीं है. पहले फेस में कड़े लॉकडाउन को अपनाया फिर भी कोरोना बढ़ा. लॉकडाउन करने से रोज़गार बंद होते हैं. वैश्विक अनुभव बताता है कि लोग भूख से पहले मर जाएँगे. फिलहाल, हमें बड़े आयोजनों से बचना है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सिविल लाइन स्थित निवास में मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा कि देश के साथ प्रदेश…
प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने सरकार उठा रही कई कदम publicuwatch24.com,रायपुर। TB की वजह से होने वाले स्वास्थ्गत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने हर वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है. भारत सरकार वर्ष 2025 तक देश से टीबी की बीमारी को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. छत्तीसगढ़ भी वर्ष 2023 तक प्रदेश से टीबी के खात्मे के लिए कार्ययोजना पर काम कर रहा है. पूरी दुनिया में इस साल विश्व क्षय दिवस ‘द क्लॉक इज टिकिंग’ (घड़ी चल रही है) की थीम पर मनाया जा रहा है। वैश्विक…
publicuwatch24.com, रायपुर। कांग्रेस ने कहा कि डॉ. रमन सिंह कहने को तो असम में भाजपा का प्रचार करने गए हैं, लेकिन सच यह है कि पार्टी ने उन पर लग रही धूल झाड़कर उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार करने के लिए भेजा है. वे झूठों का पुलिंदा लेकर इसकी नाकाम कोशिश कर रहे हैं और अपनी करतूतों पर जवाब नहीं दे रहे हैं. दरअसल रमन सिंह प्रदेश की बदनामी करके प्रदेश की जनता के साथ कृतघ्नता कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि इससे अधिक दुर्भाग्य की बात नहीं हो…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में एक अधेड़ व्यक्ति को फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. दो दिन पहले पीड़ित ने युवती की फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार किया था. इसके बाद अज्ञात युवती ने वीडियो कॉल कर पांच लाख रुपए की मांग की. सिविल लाइन पुलिस ने आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पंडरी में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति को फेसबुक के जरिये एक एलेक्स कविता नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसे इन्होंने एक्सेप्ट कर लिया. इसके बाद मैसेज के जरिये दोनों में बात होने…