Author: admin

publicuwatch24.com, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है. कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए बीजेपी द्वारा कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया है. रायपुर कार्यालय एकात्म परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के जरिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. उन्होंने पार्टी से जुड़े सभी सदस्यों को नमन किया. साथ ही पार्टी के सदस्यों को इस मौके पर बधाई भी दी। भाजपा के लिए गौरव का दिन- डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए आज बहुत ही गौरव…

Read More

publicuwatch24.com, बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने नगरीय निकाय क्षेत्र में 7 से 16 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. इधर कोरोना गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के साथ एडिशनल एसपी के साथ सभी सीएसपी और शहर के थाना प्रभारी बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग पर कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरे। शहर के मुख्य स्थलों में चेकिंग के दौरान बिना मास्क घूमते पाए गए लगभग 200 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। देश में शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर में हैरान कर देने वाला आंकड़ा हर दिन सामने आ रहा है. रायपुर में भी हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं. लगातार नए मरीजों के मिलने का सिलसिला भी जारी है. जिस वजह से लगातार कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ती नजर आ रही है. राजधानी के आरडीए में भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं जिसके बाद यहाँ कर्मचारियों ने कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग की है। रायपुर के आरडीए में भी कोरोना का विस्फोट हुआ है. यहां अब तक 35 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं.…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में वैक्सीन की कमी हो गई है. जिस वजह से टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है. कमी के कारण फिलहाल टीकाकरण की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है. राज्य टीकाकरण केंद्र के लिए जल्द से जल्द वैक्सीन की जरूरत है. प्रदेश में वैक्सीन की कमी को लेकर अब सांसद सुनील सोनी ने बयान दिया है। कु-प्रबंधन की वजह से वैक्सीन की कमी रायपुर सांसद सुनील सोनी का कहना है कि प्रदेश में वैक्सीन की कमी नहीं है. यह कु-प्रबंधन की वजह से वैक्सीन की कमी की बात सामने आ रही है.…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना ने कुम्हारों के सुख चैन छीन लिए हैं. सालों से मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करने वाले कुम्हार बीते दो वर्षों से परेशान है. पिछले साल भी कोरोना ने इनकी आमदनी छीन ली थी और इस बार भी कमोबेश यही स्थिति है। राजधानी रायपुर के कुम्हार सुबह से इस इंतजार में रहते है कि कोई तो उनके पास आए. उनके मिट्टी के बर्तन को खरीदे, लेकिन शाम तक सिर्फ गिने चुने लोग ही उनके पास पहुंचते हैं. जिससे लाखों खर्च का लागत निकाला मुश्किल हो रहा है. ऐसे में उनकी जिंदगी कैसे चलेगी. उम्मीद के मुताबिक…

Read More

publicuwatch24.com, दुर्ग। जिले में आज से 14 अप्रैल तक के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू हो गया है. इसी बीच चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने दुर्ग में लॉकडाउन के चलते व्यापारियों को हो रही परेशानी पर जिला प्रशासन को अवगत कराया है. चैंबर ने लॉकडाउन के चार दिन बाद समीक्षा कर उसके आधार पर आगे निर्णय लेने की मांग की है। इसके साथ ही व्यापारियों ने लॉकडाउन के दौरान ई-कामर्स के कारोबार के संचालन पर भी रोक लगाने की मांग की है. इस संबंध में चैंबर के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। चैम्बर ऑफ…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है. कांग्रेस नेत्री के घर से नकदी और लाखों के जेवर लेकर चोर फरार हो गए हैं. कांग्रेस नेत्री ने अज्ञात चोर के खिलाफ गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शाम 7 बजे के आसपास गंज के नहरपारा में स्थित कांग्रेस नेत्री उषा रंजन श्रीवास्तव के घर मे कोई अनजान व्यक्ति आया. घर के सदस्यों ने उसे पानी दिया फिर वह काफी देर बैठा रहा, जब उसके जाने के दो तीन घण्टे के बाद चेक किया गया…

Read More

publicuwatch24.com, दुर्ग। प्रदेश में कोरोना संक्रमण खतरनाक हो गया है. कोरना की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा दुर्ग में तबाही मचाई है. यही वजह है कि आज से यहां लॉकडाउन कर दिया गया है, जो 14 अप्रैल तक रहेगा. एजुकेशन हब के नाम से मशहूर दुर्ग की सड़कें सुनी हो गई है. पुलिस प्रशासन के अलावा कोई भी सड़क पर नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि दुर्ग में सोमवार को 1169 एक्टिव मरीज की पहचान की गई. जिले में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44053 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां अब तक इस…

Read More

publicuwatch24.com,गरियाबंद। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया. उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ममता राठौर सप्ताह भर पहले असम चुनाव प्रचार से लौटी थी. असम से लौटने के बाद वह बीमार थी. ब्लड प्रेशर, शुगर सारे टेस्ट करवाये पर कोरोना जांच नहीं कराया. सीरियस कंडीशन में भर्ती कराई गई. अंतिम समय में कोरोना जांच कराया, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले दम तोड़ दिया. जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना से 6…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ को कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए मंत्रों का जाप और हवन किया जा रहा है. राजधानी रायपुर के सूरेश्वर महादेव मंदिर में 9 पंडितों ने 11 लाख जाप करने का लक्ष्य रखा है. जिससे आम जनता को कोरोना से मुक्ति मिल सके। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्रशासनिक अमला कोरोना संक्रमण से लड़ने की तमाम कोशिशें कर रही हैं. बावजूद इसके दोबारा कोरोना वायरस बड़ी तेजी से फैल रहा है. इसलिए अब धार्मिक गतिविधियां भी की जा रही हैं. पंडितों का मानना है कि इस जाप से प्रदेशवासियों को कोरोना से राहत मिलेगी। इन मंत्रों…

Read More