Author: admin

publicuwatch24.com, रायपुर। राजधानी समेत जिले में राशन-पानी के लिए लोगों को भारी किल्लत उठानी पड़ रही है। पहले आटा, दाल, चावल, तेल और नमक के लिए केवल ठेले से बेचने की अनुमति थी अब जिला प्रशासन ने छोटे वाहनों में पिकअप, मिनी ट्रक, छोटे वाहनों से सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक होम डिलीवरी करने की अनुमति दी है पर थोक दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होने से चिल्हर दुकानदारों के पास पर्याप्त राशन ही नहीं है। ऐसे में लोगों को राशन के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही सब्जी, फल, राशन सभी…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। महासमुंद में ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 7 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी प. बंगाल के मेदिनीपुर के रहने वाले है। यहां रायपुर में काम के सिलसिले में आए हुए थे। वहीं देर रात वापस बंगाल लौट रहे थे। महासमुंद के सरायपाली के पास सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राज्य के उद्योगों की ऑक्सीजन लाइन कट गई है. कोरोना संक्रमित मरीजों की तादात और आक्सीजन की बढ़ती जरूरतों के बीच सरकार ने शत-प्रतिशत ऑक्सीजन की मेडिकल सप्लाई किए जाने का आदेश जारी किया है. जाहिर है, मौजूदा वक्त की यह सबसे बड़ी जरूरत है, लेकिन इसकी एक तस्वीर और है, जिस पर चर्चा जरूरी है. ऑक्सीजन की औद्योगिक सप्लाई पर प्रतिबंध लगाने के हालात में संयंत्रों में होने वाले उत्पादन पर बड़ी चोट पड़ने का अंदेशा है. उत्पादन प्रभावित होने से न केवल कई उद्योगों में ताले लटक सकते हैं, बल्कि हजारों की संख्या में लोगों की नौकरी…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। पूरे देश में Remdesivir इंजेक्शन को लेकर मारामारी मची हुई है. कई जगह तो रेमडेसिविर के कालाबाजारी की खबरें भी आनी शुरू हो गई हैं. कोरोना संक्रमितों के लिए इलाज के लिए रेमडेसिविर को रामबाण दवा ही मान लिया गया था. वहीं, एम्स ने इन दावों को लगभग नकारते हुए अपने प्रोटोकॉल से इस दवा को हटा दिया है. एम्स ने बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों के इलाज के अपने प्रोटोकॉल में अहम बदलाव किए. नए प्रोटोकॉल के तहत कम गंभीर बीमारियों वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर दवा प्रयोग नहीं की जाएगी. वहीं, हल्के रोगों…

Read More

publicuwatch24.com,राजनांदगांव। जिले में बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे हैं. यहां मौत की संख्या भी बढ़ गई है. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के गोद ग्राम सुरगी में 14 दिनों में लगभग 20 से अधिक लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया है. वहीं मौतों की इस आंकड़े से गांव में दहशत का माहौल है. प्रशासन अभी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और लगातार इस गांव में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. गांव की जन संख्या लगभग 5 हजार है। गोद ग्राम के सरपंच ने कहा- गांव में लोग भयभीत सरपंच…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन हाई लेवल मीटिंग करेंगे. सबसे पहले मोदी एक इंटरनल बैठक करेंगे। इसके बाद वे उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे, जहां कोरोना के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं. इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है. इसके अलावा प्रधानमंत्री की तीसरी बैठक ऑक्सीजन का प्रोडक्शन करने वाले कंपनी मालिकों के साथ होगी। बता देंकि प्रधानमंत्री की इंटरनल बैठक सुबह 9 बजे होगी. इसमें कौन शामिल होगा, इसकी जानकारी नहीं है. दूसरी बैठक सुबह 10 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शुरू हो…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कोरोना जांच रिपोर्ट में हो रही देरी के बीच राज्य सरकार ने अपने फ़ैसले में कहा है कि कोरोना रिपोर्ट आने के पहले ही अब लक्षण वाले मरीज़ों का इलाज शुरू कर दिया जाएगा. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि अब बिना जांच रिपोर्ट के लक्षण के आधार पर लोगों का इलाज मिल सकेगा. कोरोना जांच में देरी होने की स्थिति में दी जाने वाली दवाइयों को…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने सख्त निर्देश दिए हैं. छत्तीसगढ़ में आने वालों को कोरोना जांच दिखाना अनिर्वाय होगा. इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने राज्यों की सीमाओं को तत्काल सील किए जाने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश में कोरोना के बेकाबू रफ्तार को रोकने के लिए फैसला लिया गया है. इससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में इसके अलावा और कई निर्णय लिए हैं. सीएम भूपेश ने कहा कि राजनीतिक दल और दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं गर्म भोजन की व्यवस्था…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। 1 मई से 18 वर्ष और उससे अधिक के युवाओं को CoWin कोरोना वैक्सीन लगने वाली है. इन्हीं युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि यदि आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और आप कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट (Update) आया है. कोविन चीफ आरएस शर्मा ने कहा है कि कोविन प्लेटफॉर्म (CoWin Platform) पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन (Corona Vaccine Registration) अगले 48 घंटे में शुरू हो जाएगा. यानी, 24 अप्रैल (शनिवार) से 18 वर्ष से अधिक…

Read More

publicuwatch24.com,नई दिल्‍ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave) ने खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है. कोरोना से होने वाली मौत लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना के खतरे को कम करने में कारगर रेमडेसिविर (Remdesivir) और ऑक्‍सीजन (Oxygen) की मांग और खपत कई गुना तक बढ़ गई है. हालात ये हो चुके हैं कि ज्‍यादातर राज्‍यों में ऑक्‍सीजन की कमी हो गई है. मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के चलते 25 लोगों की मौत ने राज्‍य सरकार की नींद उड़ा दी है. महाराष्ट्र और दिल्ली तक में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन जुटाना मुश्किल हो रहा…

Read More