Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के फरसाबहार में पान बहार मोड़ के पास 2 बाइक सवार युवक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए है। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल है । दोनो युवक कोतबा के बताए जा रहे है ।थोड़ी देर पहले दोनो एक बाईक पर सवार होकर तपकरा की ओर से वापस कोतबा की ओर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया ।
कोरोना से खिलवाड़: पद संभालने की लालच में कोरोना संक्रमित अधिकारी पहुंचे कार्यालय, अब प्रशासन मौन
publicuwatch24.com, जगदलपुर। एक तरफ सरकार कोरोना का संक्रमण का फैलने से रोकने के लिए रोज नए गाइडलाइन तैयार कर रही है. वहीं दूसरी तरफ इन सरकार और ICMR जैसी संस्थाओं की गाइडलाइन का खुले आम सरकारी अधिकारी ही धज्जियां उड़ा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बस्तर में भी देखने को मिला है. पद संभालने की लालच में अधिकारी कोरोना पॉजिटिव में कार्यालय पहुंच गए। दरअसल, जगदलपुर सीएमएचओ आरके चतुर्वेदी को हटाने जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया गया था. इसकी जिम्मेदारी जीपी शर्मा को सौंपा दिया गया, लेकिन जीपी शर्मा कोरोना पॉजिटिव होकर होम आइसोलेशन पर थे. जैसे…
publicuwatch24.com, कांकेर। धुर नक्सल प्रभावित कामतेड़ा में शनिवार को बीएसएफ कैम्प में नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. दोनों ओर से बहुत देर तक गोलीबारी हुई. इसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए. इसमें किसी भी जवान के हताहत की सूचना नहीं है. वहीं नक्सलियों को हुई क्षति की जानकारी के लिए सर्चिंग की गई। बस्तर आईजी सुदंरराज पी ने बताया कि 24 अप्रैल को रात लगभग 8.30 बजे जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा अंतर्गत बीएसएफ कैम्प कामतेड़ा के पास नदी के किनारे से माओवादियों द्वारा फायरिंग की गई. कैम्प में सतर्क BSF एवं DRG जवानों द्वारा तत्काल जवाबी कार्यवाही करते…
publicuwatch24.com, जशपुर। कोरोना नियमों का उल्लंघन कर घर में शादी कर रहे तीन परिवार पर चलानी कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही थाने में महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। जिले में कोरोना के बढ़ते मद्देनजर कलेक्टर जशपुर ने लॉकडाउन को 26 अप्रैल से 5 मई तक बढ़ा दिया है. इस दौरान शादी के लिए 10 लोगों की अनुमति दी गई है. बावजूद इसके लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भीड़ भाड़ के साथ शादी कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. जशपुर नगर में ही ऐसे तीन परिवार पर तहसीलदार लक्ष्मण राठिया के द्वारा कार्रवाई…
कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी के बीच जानिए ‘कोवैक्सीन’ और ‘कोविशील्ड’ से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य…
publicuwatch24.com, नई दिल्ली। एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी कोरोना का वैक्सीन लगा सकते हैं. इसके लिए कोविन (Co-Win) वेबसाइट में जाकर 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. ऐसा पहली बार होगा जब राज्य सरकार के साथ निजी अस्पताल अपने हिसाब से कोरोना वैक्सीन खरीद सकते हैं. वैक्सीन लगवाने से पहले आपको हम खुले बाजार में उपलब्ध कोरोना वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। कीमत फिलहाल, सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड के साथ भारत बायोटेक का कोवैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा. आने वाले दिनों में विदेशों से…
publicuwatch24.com,रायपुर। दुर्ग जिला प्रशासन, महासमुंद और अंबिकापुर जिला प्रशासन ने 6 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है. प्रशासन ने इस बार छूट देते हुए फल, सब्जी, अंडा के अलावा पोल्ट्री, मटन, मछली और किराना की सभी सामग्री की होम डिलीवरी करने की अनुमति दी गई है. बाकी सभी दुकानें, मंडियां, थोक-फुटकर, ग्रॉसरी दुकानें, शराब दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी. खाने-पीने की चीजें ऑनलाइन ऑर्डर, टेलीफोनिक ऑर्डर पर होम डिलीवरी के माध्यम से ही मिलेगी। छूट के साथ सुविधाएं भी बढ़ाई गई कोरोना के कारण इन सभी जिलों में लॉकडाउन था. दुर्ग और…
publicuwatch24.com. रायपुर। रेलवे ने Oxygen Express के परिचालन को एक चुनौती के रूप में लिया और महाराष्ट्र के कलंबोली से नागपुर, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, लखोली होते हुए विशाखापट्टणम तक और वापस इसी रास्ते से नासिक तक पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस सफलतापूर्वक चलाई। जिस पल रेलवे को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकरों के आवागमन के लिए जैसे ही निवेदन मिला तुरंत Oxygen Express के लिए काम शुरू हुआ. इसके लिए बहुत कम समय में रैंप बनाया गया. रो-रो सेवा के आवागमन के लिए रेलवे को कुछ स्थानों पर घाट सेक्शन, रोड ओवर ब्रिज, टनल, कर्व्स, प्लेटफॉर्म कैनोपीज़, ओवर…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों में ICU बेड की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है. सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई पाइपलाइन की सुविधा वाले स्थानों को चिन्हांकित करने के लिए निर्देशित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के CMHO और सिविल सर्जन्स को परिपत्र जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों और डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों के आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने चिकित्सालय भवन में ऐसे स्थानों या वार्डों के चिन्हांकन के निर्देश दिए हैं. जहां पर सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है। ऑक्सीजन सुविधा…
पूर्व सीएम रमन सिंह समेत अन्य नेताओं ने घर के बाहर दिया धरना, बोले- राज्य सरकार कोरोना रोक पाने में नाकाम, सारा सिस्टम हो गया फेल…
publicuwatch24.com. रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना पर सियासी माहौल गरमा गया है. प्रदेश भर में भाजपा नेताओं ने आज अपने निवास के बाहर धरना दिया. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह अपने घर के बाहर धरने पर दिया. उनके साथ सांसद राम विचार नेताम, पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी धरने पर बैठे. पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल अपने निवास, नेता-प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक बिलासपुर में और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय बगीचा में धरना देकर प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम रमन सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोरोना को रोक पाने में नाकाम साबित…
राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस-2021 : छत्तीसगढ़ को मिला 12 पुरस्कार, जानिए पुरस्कृत पंचायतों के बारे में…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पुरस्कार हासिल करने वाले पंचायतों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं publicuwatch24.com,रायपुर। केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 के तहत छत्तीसगढ़ को 12 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के मौके पर आज नई दिल्ली में आयोजित वर्चुअल समारोह में विजेता पंचायतों के खातों में पुरस्कार राशि का ऑनलाइन अंतरण किया. केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव और राजस्व मंत्री…