Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com, रायपुर। भाटापारा में हुए एक बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले में भाटापारा पुलिस ने आरोपियों के पास से 28 लाख 25300 रुपए जब्त किए है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी नजीम खान सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड छत्तीसगढ़ के हेड ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 मई को सीएमएस शाखा भाटापारा महारानी चौक में है जहां पर बलौदाबाजार भाटापारा क्षेत्र के शराब भट्टी के बिक्री नकदी रकम का कलेक्शन कर रखा जाता है. 3 मई को दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे के…
publicuwatch24.com,रायपुर। शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही शौकिनों ने ऐसा उत्साह दिखाया कि पोर्टल ही क्रेश हो गया. अब विभागीय अधिकारी तकनीकी विशेषज्ञों के साथ पोर्टल को चालू करने में जुटे हुए हैं। दरअसल, कोरोना लॉकडाउन की वजह से लंबे समय से शराब दुकानें बंद है, जिसकी वजह से लोग कफ सीरप तक पीने लगे हैं. ऐसे में सरकार की ऑनलाइन बुकिंग के जरिए शराब की होम डिलीवरी शुरू किए जाने के आदेश से शौकिनों मन की मुराद पूरी हो गई. ऑनलाइन पोर्टल में शराब दुकान में शराब उपलब्ध रहते तक ही बुकिंग की जा सकती है, ऐसे…
publicuwatch24.com,कोरबा। तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई. यह घटना कोरबा जिले के कुदमुरा परिक्षेत्र की है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय दिलमोती बाई तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी. तभी उनका सामना हाथी से हो गया. वह भाग नहीं पाई. हाथी ने उसे जमीन पर कुचल दिया. मौके पर ही महिला की मौत हो गई। लोगों की सूचना की श्यांग थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल रेस्क्यू कर हाथी को जंगल की ओर भगाने का प्रयास…
publicuwatch24.com,रायपुर। भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में आज से वर्किंग डे का नया नियम लागू हो गया है. 10 मई से एलआईसी के कर्मचारी हफ्ते में केवल 5 दिन काम करेंगे. अब हर शनिवार को एलआईसी ऑफिस में छुट्टी रहेगी. बता दें कि इसको लेकर 15 अप्रैल को केंद्र सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके तहत शनिवार को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया है। सबसे बड़ा आईपीओ लाने की भी तैयारी जानकारी के मुताबिक, इसके पहले एलआईसी मैनेजमेंट द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय ने सैद्धांतिक रूप…
भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरानी पहुंचे कलेक्ट्रेट, कोरोना महामारी से निपटने दिए ये महत्वपूर्ण सुझाव…
publicuwatch24.com,रायपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे. उन्होंने कलेक्टर को कोरोना महामारी से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. सुंदरानी ने कहा कि भेदभाव रहित टीकाकरण की नीति बनाये जाए. टीकाकरण केंद्रों में सभी श्रेणी के बूथ बनाए जाए. इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए जनजागरण अभियान चलाने का सुझाव दिया. टीका बर्बाद ना हो इसलिए केरल मॉडल को अपनाया जाए हर पंचायत में ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और दवाई की किट उपलब्ध कराई जाए. जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से टीकाकरण कर्मियों के बीमा कराए जाने की भी मांग की.
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के माना कैंप स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में कोरोना विस्फोट हुआ है. यहां करीब 45 अपचारी बालक संक्रमित पाये गए हैं। बाल संप्रेषण गृह में बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले आने से हड़कंप मच गया है. संप्रेक्षण गृह को आइसोलेशन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, बच्चों के लिए 6 नर्स, एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। एक दिन में मिले 9 हजार 120 मरीज छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. प्रदेश में रविवार को 9 हजार 120 केस सामने आए हैं. जबकि 189 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। नारायणपुर जिले के उपस्वास्थ्य केंद्र नेलवाड़ में टीकाकरण के काम में लगी एएनएम कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. वह आठ महीने की गर्भवती हैं। जानकारी के मुताबिक नारायणपुर में पदस्थ उक्त एएनएम की दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. उक्त एएनएम का नाम पुनई सोरी बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित होने के बाद उनके पति भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि स्वयं एएनएम पुनई सोरी ने की है. फिलहाल पति-पत्नी दोनों होम आइसोलेशन में हैं। एक गर्भवती…
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश भर में आज से शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई. डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से शराब की ऑनलाइन होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है. डिलीवरी ब्वॉय सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे. हालांकि स्थानीय स्तर पर कलेक्टर समय में वृद्धि या कमी कर सकते हैं। पिछले साल भी लॉकडाउन और संक्रमण के मामलों को देखते हुए शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू की गई थी. आपको बता दें कि संक्रमण को देखते हुए 8 अप्रैल से शराब की दुकानें बंद की गई थी। प्रोटोकाल पालन करने की हिदायत दुकान…
कोरोना को हराना है : सुबह 5 बजे से वैक्सीनेशन सेंटर में भीड़, बारिश में भीगते हुए अपनी बारी का किया इंतजार…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में वैक्सीनेशन केंद्रों पर भारी भीड़ नजर आ रही है. छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ ही रायपुर में भी आज सुबह से गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई, फिर भी लोग केंद्र के बाहर डटे रहे। कुछ लोग ऐसे हैं जो सुबह 5 बजे से केंद्र के बाहर मौजूद हैं और कुछ ऐसे हैं जो कल से ही वैक्सीन लगाने के इंतजार में थे, लेकिन उनका नंबर नहीं आया. उन्होंने आज फिर लाइन लगाया और वैक्सीन लगवाने का इंतजार करते नजह आए। बता दें कि रायपुर जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के कोरोना…
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है. देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी पर ब्रेक लगाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में केंद्र ने 25 राज्यों के लिए बड़ा फंड जारी किया है. केंद्र सरकार ने 25 राज्यों में पंचायतों को 8923.8 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की है. इसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का नाम भी शामिल है। केंद्र ने दिए 8923.8 करोड़ रुपये केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने राज्य पचायतों के लिए यह अनुदान राशि जारी की. यह अनुदान पंचायती राज संस्थाओं…