Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के माना कैंप स्थित एमएम फिश कंपनी में पिछले दिनों 30 लाख रुपए की चोरी हुई थी. इस मामले की जांच पुलिस कर रही थी. लेकिन चोरी से संबंधित कुछ सुराग हाथ नहीं लगा था. आज फिश कंपनी में काम करने वाले एक युवक की लाश मिली है. युवक का शव शराब दुकान के पीछे खुले मैदान में फांसी पर लटकी हुई मिली है। मृतक की पहचान कवर्धा निवासी वेदप्रकाश ठाकुर के रूप में पहचान हुई. शव करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, युवक एमएम फिश कंपनी में हम्माली का काम करता…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के महंगाई को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ट्वीट कर बृजमोहन अग्रवाल पर तंज कसा है. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बयान को बेशर्मी और असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा बताया है। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के महंगाई को राष्ट्रीय आपदा बताए जाने पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि जिन्हें मंहगाई राष्ट्रीय आपदा लग रहा वह खाना-पीना छोड़ दें. ऐसे लोग अन्य त्याग दें, पेट्रोल-डीजल का उपयोग बंद कर दें.…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। टूलकिट मामले की जांच के लिए बेंगलुरु पहुंची रायपुर पुलिस की टीम ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा का लिखित बयान लिया. इसके साथ ही टूलकिट से जुड़े अहम दस्तावेज हासिल किए. पुलिस टीम आज कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष रोहन गुप्ता और सौम्या वर्मा का बयान दर्ज करेगी। टूलकिट मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद रायपुर पुलिस सक्रियता से जांच में जुटी हुई है. प्रकरण में कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा और अन्य से पूछताछ के लिए गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में सीएसपी कोतवाली अंजनेय वार्ष्णेय, सिविल लाइन…

Read More

भोपाल के सर्वपल्ली राधाकृष्णन विश्वविद्यालय के नाम पर बनी है डिग्री मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की गई है पूरे मामले की शिकायत panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेस विधायक के फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा हुआ है. ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद कांग्रेस विधायक ने किया है. जिस विधायक ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाया है वो पेशे से आंखों के डॉक्टर है और उनका नाम है डॉ विनय जायसवाल. वे वर्तमान में मनेंद्रगढ़ विधायक है। दरअसल उन्हें पता चला कि मध्यप्रदेश में फर्जी प्रमाण पत्र (डिग्री) बनाने का खेल चल रहा है. उन्होंने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। वैसे तो छत्तीसगढ़ में शायद ही ऐसा कोई निजी अस्पताल (Hospital) हो जो आयुष्मान कार्ड से भर्ती मरीजों से अतिरिक्त किसी भी प्रकार का कोई शुल्क न लें. लेकिन शिकायत के बाद भी कार्रवाई न किए जाने के कारण है ऐसे तमाम अस्पतालों के हौसले बुलंद होते जा रहा है। मामला खरोरा के प्राइवेट अस्पताल (Hospital) का है. खरोरा स्थित कान्हा हॉस्पिटल में एक महिला डिलीवरी कराने पहुंची वहां महिला का आपरेशन से बच्चे को जन्म दिया. 6 दिनों बाद महिला को अस्पताल से डिचार्ज करना था, तब महिला के पति से 21000 रुपयों की मांग की गई. पैसे…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। लॉक डाउन में अंग्रेजी शराब न मिलने से परेशान मदिरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. खबर ये है कि आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक आज यानी शुक्रवार से प्रदेश की सभी अंग्रेजी शराब दुकाने खुल जाएंगी. ये दुकानें 9 अप्रैल से बंद थी. इन दुकानें के खुलने के समय की बात करें को आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ये दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी और इन सभी दुकानों में कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.…

Read More

publicuwatch24.com,जगदलपुर। धरमपुरा स्थित कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले कांग्रेस पार्षद विक्रम सिंह डांगी के खिलाफ जगदलपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। कांग्रेस पार्षद विक्रम सिंह डांगी का कोविड सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर के साथ गाली-गलौच का वीडियो गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पार्षद डांगी ने पहले तो अपने वार्ड के कोरोना मरीजों को सेंटर में लाने पर आपत्ति जताई, इसके बाद सेंटर में मरीजों के साथ कुछ लड़के छेड़खानी करने का…

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर आज स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहन एवं पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम प्रकोष्ठ (एनसीडी) के द्वारा साइकिल रैली का आयोजन का किया गया है. यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर किया गया है. साइकिल रैली का ये कार्यक्रम बलौदाबाजार के नगर भवन से शुरू होकर गार्डन चौक, भाटागांव, कोकड़ी होते हुए रिसदा के प्राथमिक केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर समापन हुआ. जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी के नेतृत्व में पूरी डॉक्टरों की टीम ने इस…

Read More

publicuwatch24.com, दिल्ली। CBSE 12वीं के छात्रों और अभिभावकों के साथ हो रही वर्चुअली बैठक में अचानक गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान छात्रों और उनके पैरेंट्स के साथ बातचीत किया. यह वर्चुअली बैठक आज दोपहर बाद हुई है। इस बैठक के दौरान छात्रों और उनके पैरेंट्स से पीएम मोदी ने परीक्षा के स्थगन और उसके असर पर चर्चा की है. गौरतलब है कि 12वीं के छात्र और पैरेंट्स के बीच CBSE ने ये बैठक बुलाई थी, ताकि 12वीं के परीक्षा परिणाम के फॉर्मूले को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके। बता दें कि इससे पहले…

Read More

publicuwatch24.com,जशपुर। जिले के खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर ने नियमों और निर्देशों की बार-बार अनदेखी की. पीडीएस के तहत खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरती. जिसके बाद उन्होंने निलंबित कर दिया गया है. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बताया गया कि कोविड-19 महामारी संक्रमण के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए शासन के निर्णय और कार्यों के प्रति उदासीनता बरती गई. पूर्व में भी इनके खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी. जिसके संबंध में मौखिक रूप से उनको चेतावनी भी दी गई थी. लापरवाही में बार-बार पुनरावृत्ति होने से शासन की…

Read More