Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com,कोरबा। रविवार और सोमवार की रात हुई बारिश से कुसमुंडा क्षेत्र में एक स्थान पर जहां रेलवे ट्रेक के नीचे की मिट्टी बह गई, वहीं दूसरी ओर कोयला लदे मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया. दोनों घटनाओं से रेलवे को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कोयला परिवहन में लगी मालगाड़ियों का आवागमन कुसमुंडा के लाइन नंबर 8 सेलो नंबर 3 का एक बड़ा हिस्सा पानी में बह गया. रेल लाइन के नीचे 8 फीट से अधिक मिट्टी धंस गई. रेल लाइन के नीचे से मिट्टी बह जाने के लिए रखरखाव करने वाली कंपनी झांझरिया ग्रुप को जिम्मेदार माना…
प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बेसहारा बच्चों की फीस का वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार : सीएम भूपेश बघेल
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से अपने माता-पिता या अभिभावक को खो चुके बच्चे जो निजी स्कूल में पढ़ रहे उनकी पढ़ाई का खर्च भी छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों को राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महतारी दुलार योजना का लाभ मिलेगा। प्राइवेट स्कूलों में पिछले एक साल से पढ़ रहे ऐसे बच्चे उसी निजी स्कूल में या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी इच्छानुसार पढ़ सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा उनके स्कूल की फीस का वहन किया जाएगा।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी से…
publicuwatch24.com,रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर के विवादित बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों को लेकर इस तरह के बयान की निंदा करता हूं. उषा ठाकुर मंत्री होकर भी इस तरह की टिप्पणी कर रही हैं. उनको तुरंत आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए. मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जहां जंगल हैं, वहां आदिवासी रहते हैं. आज के समय में जंगल-जल की बहुत ज्यादा जरूरत है. उषा ठाकुर की टिप्पणी आदिवासियों के खिलाफ है, उनका अपमान है. उन्होंने कहा कि आरएसएस के दिमाग से भारतीय जनता पार्टी चलती है…
CM बघेल आज रायगढ़ और जशपुर में 592 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 जून को अपने निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में रायगढ़ और जशपुर जिले में करीब 592 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इसमें रायगढ़ जिले के 308 करोड़ 31 लाख रूपए और जशपुर जिले के 283 करोड़ 70 लाख रूपए के निर्माण और विकास के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री जशपुर जिले में निर्माण एवं विकास के 377 कार्यों का लोकार्पण करेगें, जिसकी लागत राशि 81.95 करोड़ है. इनमें सिंथेटिक हॉकी टर्फ स्टेडियम का निर्माण लागत राशि 544.00 लाख, जशपुर विकास खण्ड में शासकीय…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में फिर बढ़ रहे कोरोना-प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेशवासियों से विशेषकर बस्तर संभाग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा है कि नई दिल्ली में लॉकडाउन खुलने के बाद पॉज़ीटीविटी दर फिर से 0.5 प्रतिशत बढ़ गयी है । इसी तरह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के बस्तर की सीमा से लगे ज़िलों में भी कोविड संक्रमण में वृद्धि की जानकारी मिल रही है । इससे सबक़ लेने की ज़रूरत है। छत्तीसगढ़ में इस समय हालात बहुत बेहतर हैं।…
रायपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार सुस्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर विकास-कार्य तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पिछले एक सप्ताह से हर रोज प्रदेश के दो जिलों में नये विकास-कार्यों की सौगात दे रहे हैं। उनके रायपुर स्थित निवास पर होने वाले वर्जुअल कार्यक्रमों से जिलों में आयोजित हो रहे औपचारिक कार्यक्रमों को आडियो-विडियो माध्यम से लिंक कर हर रोज बड़े पैमाने पर इन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है। 8 जून मंगलवार से प्रारंभ विकास कार्यक्रमों का यह सिलसिला 21 जून तक आयोजित होगा। रविवार 13 जून…
विनय कुमारी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त में मिले 1लाख की राशि खेती किसानी में लगाएगी
रायपुर। प्रदेश के नये जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्रामीण भी राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लेने में आगे हैं। शासकीय योजनाओं से मिली सहायता से ये ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज इस जिले के गौरेला विकासखण्ड के अंधियारखोर बरगांव की श्रीमती विनय कुमारी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को लोकार्पण और भूमिपूजन के वर्चुअल कार्यक्रम में बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिला है। विनय कुमारी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर 635 क्विंटल धान बेचा था, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किश्त के रूप में उन्हें एक लाख 4 हजार रूपए…
publicuwatch24.com,कोरिया। बैकुंठपुर जिला सत्र न्यायालय के जज के बंगले में भृत्य का शव मिला है. मृतक जिला सत्र न्यायालय में ही भृत्य था. इस मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस बारे में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उनका छोटा भाई महमूद आलम बैकुंठपुर न्यायालय में भृत्य का काम करता था. बीते 3 दिनों से वह जिला सत्र न्यायालय के बंगले में रह रहा था. उन्होंने बताया कि आज सुबह…
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा- सरकार के ढाई साल पूरे, सवाल तो पूछे जाएंगे, जवाब तो देना होगा भूपेश जी…
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने में चंद रोज बाकी है, लेकिन भाजपा ने अभी से सरकार पर हमला तेज कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि ढाई साल पूरे होने पर सवाल तो पूछे जाएंगे ही. और इन सवालों का जवाब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सरकार के ढाई साल पूरे होने के साथ अब राज्य में सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.…
publicuwatch24.com,राजनांदगांव। नासिक से शुक्रवार को ये खबर आई थी कि वैक्सीन लगने के बाद एक पुरूष का शरीर मैग्नेट की तरह काम करने लगा है. अब ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव से भी आया है। यहां वार्ड नंबर 23 की पार्षद सुनीता अशोक फडनवीस का बाया हाथ अब मैग्नेट की तरह काम कर रहा है. उनके हाथों में सिक्के और स्टील के बर्तन चिपकने लगे है। जैसे ही ये जानकारी सामने आई वैसे ही इलाके के लोग उन्हें देखने पहुंच रहे है. हालांकि उक्त महिला पार्षद ने वैक्सीन की दोनो डोज लग चुकी…