Author: admin

publicuwatch24.comरायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बीच एक 1 करोड़ लोगों का कोराना टेस्ट हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वीडियो संदेश के माध्यम से कोरोना योद्धाओं का आभार जताया है. साथ ही सिंहदेव ने प्रबंधन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को शुक्रिया कहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग में सफलता का टेस्टिंग बहुत बड़ा माध्यम है. संक्रमण को चिन्हित किए बिना जीत पाना बहुत मुश्किल काम है. टेस्टिंग से ही संक्रमित मरीज़ों को चिन्हित करना संभव हो पाया. 1 करोड़ लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के जंग में…

Read More

publicuwatch24.com रायपुर। राजधानी रायपुर में विरोध के बीच नर्सिंग परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किया है. नर्सिंग की परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी. जबकि छात्र ऑनलाइन परीक्षा कराने पर अड़े हुए थे. जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा की मांग को लेकर नर्सिंग के छात्रों ने बड़ा धरना प्रदर्शन किया था. इस मामले में आज ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाई थी. 6 जुलाई से 2 पालियों में होगी परीक्षा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष…

Read More

publicuwatch24.comरायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह दिल्ली दौरे से लौट आए हैं. रमन सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी उपाध्यक्षों की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए थे. रमन सिंह दो दिनों के दिल्ली प्रवास के बाद रायपुर लौट आए हैं. इस दौरान रमन सिंह ने कहा कि दिल्ली प्रवास में संगठन की दृष्टि से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष के साथ सभी 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षओं की बैठक हुई है। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना- रमन सिंह रमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मुलाकात हुई.…

Read More

publicuwatch24.com,गरियाबंद। रविवार को एक 30 वर्षीय युवक ने 18 वर्षीय युवती के साथ जंगल में पेड़ पर लटककर खुदकुशी कर ली. दोनों कोदोहरदी गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सजंय ध्रुव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में शवों को नीचे उतारा गया. पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद भेज दिया गया। रविवार दोपहर तकरीबन 3 बजे पुलिस को एक जोड़े के पेड़ पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई थी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल…

Read More

publicuwatch24.com,,कोटा। तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. घटना कोटा थाना क्षेत्र के गांव की है. पड़ोस में रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति बहला फुसलाकर बच्ची को अपने घर ले गया, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोटा पुलिस ने बताया कि, थाना क्षेत्र के गांव में 18 जून शुक्रवार की शाम पड़ोसी शिव प्रसाद मार्को पिता संतु राम (45) ने तीन साल की बच्ची को टीवी में कार्टून दिखाने के नाम से अपने घर ले गया…

Read More

publicuwatch24.com,,रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी की चल रही कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि ढाई साल बाद भी चुनावी घोषणा पूरा करने में सरकार असफल रही है. भूपेश सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पास किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ हमारे पास ढेरों मुद्दे है. आक्रामकता के साथ हम सरकार के विरोध में सड़कों पर आएंगे. गरीबों के लिए केंद्र के भेजे गए चावल भी सरकार बांट नहीं रही है. इसे लेकर हम प्रदेशभर के राशन दुकानों में आंदोलन करेंगे. राज्य सरकार ने चावल बांटने में की गड़बड़ी…

Read More

दंतेवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण स्वर्गीय श्री महेन्द्र कर्मा के नाम पर करने की घोषणा publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर में बहुमूल्य वनोपजों के वेल्यूएडिशन से रोजगार की भरपूर संभावना है। बस्तर की वनोपजों में वेल्यूएडिशन किया जाए, तो रोजगार के लिए बस्तर के युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। वनोपजों के वेल्यूएडिशन और उनके व्यापार के जरिए न सिर्फ बस्तर के युवाओं को ही बल्कि अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी रोजगार और आय के बेहतर साधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं। श्री बघेल ने कहा कि बस्तर के आम, इमली और…

Read More

publicuwatch24.com,सूरजपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया महिला बाल विकास विभाग के निर्देशन में यह सूचना प्राप्त होने पर की सूरजपुर का कोई बालक नई दिल्ली में है जो कि बोल नहीं पाता, सुन नहीं सकता है। उक्त प्राप्त जानकारी अनुसार बालक के परिजनों को खोजना एक चुनौती थी। इस कार्य हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा चाईल्ड लाइन व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को इस तरह के बालक जो बोल व सुन नही सकता के माता-पिता की खोज करने हेतु निर्देशित किया गया। चाईल्ड लाइन द्वारा…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल और अनुशंसा पर एक बार फिर आरंग विधानसभा क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। तीन सौ करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की स्वीकृति के साथ छोटे-बड़े अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न योजनाओं के अभिशरण अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 68 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मंत्री…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के महान धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि श्री मिल्खा सिंह देश के हजारों खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री बघेल ने उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More