Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ के सभी कर्मचारियों द्वारा नियमितिकरण की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘मशाल जुलूस’ निकाला गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कोर कमेटी एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने अपने साथियों के साथ इस आंदोलन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने राजधानी के धरना स्थल बूढ़ा तालाब पर जाकर साथियों के साथ मोर्चा संभालकर समर्थन दिया और कहा कि सरकार के घोषणा पत्र पर लिखकर…
publicuwatch24.com-बिलासपुर। टोल प्लाजा में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश दीपक साहू और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिरों ने टोल प्लाजा में डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल, सरगांव में रहने वाला दीपक साहू ने 10 जुलाई को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर भोजपुरी टोल प्लाजा के वीआईपी लाइन में पहुंचा। वहां मौजूद गार्ड सुयश शर्मा निवासी सरकंडा से चाकू की नोक पर मारपीट और लूटपाट करने लगा। मारपीट करते हुए सुयश शर्मा को घायल कर दिया गया था। सुयश शर्मा को बचाने उसके साथी आए तो उन्हें भी…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनने के लिए लोगों में जिज्ञासा रहती है। यह बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है। इससे कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो के साथ ही समसामयिक जानकारी सीधे मुख्यमंत्री से आमजनता को सुनने को मिलती है। लोकवाणी के 19वीं कड़ी में महत्वपूर्ण विकास कार्यो की जानकारी मिली। यह बात रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम गार्डन में आयोजित लोकवाणी प्रसारण कार्यक्रम सुनने के बाद कही। महापौर के साथ एल्डर मेन अफरोज खान एवं नम्मू खान भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री की आज प्रसारित रेडियो वार्ता नासिर खान,…
publicuwatch24.com-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में आज राज्य भर में एक साथ एक ही तिथि 11 जुलाई को फलदार पौधों के बीज और सीड बॉल की बुआई के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसके तहत रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत आज ही लक्ष्य एक लाख सीड बॉल का दोगुना अर्थात दो लाख सीड बॉल का छिड़काव वन तथा वनोत्तर क्षेत्रों में सफलतापूर्वक हुआ। इसके साथ ही एक हजार 200 किलोग्राम फलदार पौधों के बीज का भी छिड़काव किया गया। इस संबंध में वन मंडलाधिकारी रायगढ़ डॉ. प्रणय मिश्रा ने बताया कि इस अभियान को सफल…
हमारे लिए छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों की आंखों की चमक और चेहरे की मुस्कुराहट महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में की ‘विकास का नया दौर’ विषय पर की बात-चीत publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से प्रत्येक माह प्रसारित होने वाली ‘‘लोकवाणी‘‘ की 19वीं कड़ी में बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में भरपूर विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। यही वजह है कि प्रदेश में ढाई वर्ष में विकास का एक नया स्वरूप नजर आ रहा है। यहां हर छत्तीसगढ़िया के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य हो रहा है। इस तरह ‘‘ये बात है अभिमान की, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की‘‘ के महत्वपूर्ण संकल्प के साथ हम ‘‘नवा छत्तीसगढ़‘‘ गढ़…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 12 जुलाई को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां प्रतिवर्ष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा…
publicuwatch24.com,रायपुर। रायपुर से लगे आसपास के बीज, उर्वरक और कीटनाशक विक्रेता मनमानी उत्पाद बेच रहे हैं। बिना लाइसेस के ही किसानों को अमानक उर्वरक थमाया जा रहा है। मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब शिकायतों के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। विक्रेताओं के दुकानों और गोदामों में निरीक्षण करने पर नियमों का उल्लंघन करना पाया गया है। इन विक्रेताओं को फिलहाल कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इन उर्वरकों पर लगाया प्रतिबंध कृषि विभाग रायपुर के उप संचालक आरपी कश्यप ने बताया…
publicuwatch24.com,रायपुर। डीडी नगर थानाक्षेत्र के सालासर अपार्टमेंट के छठवें फ्लोर में कोरोना वैक्सीन लगाने के नाम पर मां-बेटे को चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद महाराष्ट्र फरार हो गए थे। शुक्रवार की सुबह आरोपियों को पकड़ा गया है और सड़क के रास्ते रायपुर लाया गया है। पूरी घटना का राजफाश पुलिस ने किया। आरोपितों में एक महिला एक पुरूष है। यह है पूरा मामला डीडी नगर सालासार अपार्टमेंट के छठवें माले में संजीव कुमार का फ्लैट है। इस फ्लैट में वे अपनी पत्नी…
वीकेंड पर मरीन ड्राइव में करीब 10 हजार के करीब लोग पहुचते हैं और 50 से ज्यादा फूड स्टॉल लगते हैं publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में अधिकारियों ने पार्किंग शुल्क निर्धारित किया था, जिसे शनिवार को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में महापौर एजाज ढेबर ने बयान जारी किया है। महापौर ने कहा कि मरीन ड्राइव में लोग मार्निंग वाक करने आते हैं। त्रुटिवश आदेश जारी हुआ है। शहर की जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। किसी को भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। आदेश को निरस्त कर दिया गया है। आने…
नेशनल लोक अदालत : व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पक्षकार हुए उपस्थित, कोर्ट ने स्टॉफ भी भेजे…
publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना काल में काफी समय बाद राजधानी रायपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में पहली बार ऐसा हुआ जब पक्षकारों तक पहुंचने के लिए कोर्ट के द्वारा स्टॉफ भी भेजे गए थे. बहुत से मामलों में व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी पक्षकारों की उपस्थिति दर्ज की गई। जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव उमेश उपाध्याय ने कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से हमारी कोशिश है कि लोगों को परेशानी से हम थोड़ी राहत दिला सके. किसी भी व्यक्ति का कानूनी मामला खत्म होता है तो उसके लिए राहत की बात…