Author: admin

publicuwatch24.com,बेमेतरा। जिले मे 0 से 5 वर्ष से कम आयु समूह के बच्चों मे पोषण के स्तर का आकलन हेतु समुदाय की सहभागीता सुनिश्चित करने के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। 07 जुलाई से प्रारंभ यह अभियान 16 जुलाई तक चलेगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों मे वजन के साथ साथ ऊचाई, बौनापन, दुबलापन, निशक्त एवं दिव्यांग बच्चों की पहचान की जा रही है। नवागढ़ विकासखण्ड के अन्तर्गत नांदघाट परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्र अमोरा क्र. 01 एवं 02 तथा दयालपुर मे लगभग 245 बच्चों का वजन मापा गया जिसमें 03 बच्चें गंभीर कुपोषित पाये गये। वजन त्यौर मे…

Read More

आरंग नगर पालिका सहित समोदा, चंदखुरी और मंदिर हसौद को मिली 10 करोड़ से अधिक की राशि publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री और आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से बीते ढ़ाई साल में आरंग क्षेत्र की तस्वीर पहले से बहुत बदली हुई नजर आने लगी है। शहर से लेकर गांव तक एक के बाद एक विकास कार्यों की स्वीकृति और कार्यों की पूर्णता से सभी को अनेक सुविधाएं और राहत मिली है। मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित विभिन्न समाजों की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर उनके हित में…

Read More

publicuwatch24.com, बालोद। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा के प्रदेश मंत्री सहित कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के जयस्तंभ चौक पर धरने पर बैठे थे. भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा को भाषण के जरिए जमकर खरी-खोटी सुना रहे थे. इस बीच अचानक नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा धरना स्थल पर पहुंच गए. बिना सूचना के धरना स्थल पर नपाध्यक्ष को देख पुलिस के भी होश उड़ गए। कांग्रेस पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने धरना दे रहे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर शासन के सहयोग से एक-एक कार्य…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसदीय सचिव के कार्यकाल एक साल पूरे होने पर अपना अनुभव और आगे की रणनीति साझा किया. साथ ही संसदीय सचिव के रूप में जो सम्मान दिया है, उसके लिए मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संसदीय सचिव के रूप में सीनियर मंत्री के साथ काम करने का मौक़ा मिला. विभागीय कार्यों का अनुभव मिला. भले ही उनके पास नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार न हों लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यावहारिक तौर पर जो अधिकार दिए उसे वो सरकारी योजनाओं को आम जनता तक…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यही भाजपा है, जिसने पहले नसबंदी का विरोध किया था. 70 के दशक में अगर विरोध नहीं करते तो ये स्थिति नहीं होती. कानून किसी समस्या का हल नहीं है, जागरूकता लाना जरुरी है. जनजागरण लाएं, केवल राजनीति करने के लिए कानून ना बनाएं। मुख्यमंत्री बघेल ने नागपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में जनता कांग्रेस के टूटने के कगार पर कहा कि हम किसी पार्टी को तोड़ना नहीं चाहते. हमारे पास एक-तिहाई से अधिक बहुमत है. कोई हमारे…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। देश में पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी से जनता परेशान है. महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. घर चलाने में काफी दिक्कत आ रही है. महंगाई के इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आज प्रदेश भर में प्रदर्शन किया है. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर के विधानसभा चौक से 5 किलोमीटर तक साइकिल रैली निकाली. इस रैली के जरिए उन्होंने केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास किया। मोहन मरकाम ने कहा कि महंगाई के खिलाफ प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली. विपक्ष लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है.…

Read More

publicuwatch24.com,बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चरित्र शंका के चलते पति ने धारदार हथियार से हमला कर नविवाहिता पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति कही भागा नहीं, बल्कि खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 3 महीने पहले ही हुई थी शादी पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय कवेरी साहू और रामचरण साहू की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन होने लगी. पति अपनी पत्नी पर चरित्र…

Read More

publicuwatch24.com, नागपुर। केंद्र सरकार की नाकामियों को देखते हुए इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि इन्हें (भाजपा) को सरकार चलाना नहीं आता. यह केवल नारा नहीं है, बल्कि अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की उपलब्धियां सामने होती है, तब यह बात आम इंसान भी कहता है कि सरकार तो केवल कांग्रेस को चलाना आता है. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागपुर में प्रेस कांफ्रेंस में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की सत्तारुढ़ भाजपा नीत एनडीए सरकार की नीतियों को लेकर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को…

Read More

publicuwatch24.com, सुकमा। कोरोना वायरस ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है. संक्रमण से कई बड़े लीडर्स की मौत हो चुकी है. वहीं अब नक्सलियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. नक्सली कमांडर रमन्ना के बेटे रंजित के आत्मसर्पण करने की खबर है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे तेलंगाना के डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। खबर है कि डीजीपी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नक्सली कमांडर रमन्ना के पुत्र रंजित के आत्मसर्पण की जानकारी देंगे. लगातार कोरोना से नक्सली नेताओं की मौत से संगठन में भारी दहशत है. इसी के चलते कई नक्सली संगठन छोड़ने की…

Read More

publicuwatch24.com,कवर्धा। जिले में सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है. एक तेज रफ्तार मासदा ने बाइक सवार को रौंद दिया. इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई. यह घटना पंडरिया ब्लाक के पोलमी गांव की है। बाइक सवार परिवार समेत तैतिलि से अपने गांव जल्दा मध्यप्रदेश जा रहे थे. तभी रास्ते में तेज रफ्तार मासदा ने तीनों को अपने चपेट में ले लिया. मौके पर ही पिता और पुत्र की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार शख्स की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला को 108 की मदद से कुकदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया…

Read More