Author: admin

publicuwatch24.com,गरियाबंद। वनोपजों का स्थानीय स्तर पर सदुपुयोग कराने वन अमला वनधन केंद्र स्थापित करवा रही है. 6 माह बाद देवभोग में भी वन धन केंद्र शुरू हो जाएगा. भवन का काम अंतिम चरण पर है. केंद्र शुरू होने से पहला लघु वनोपज संघ द्वारा केंद्र का संचालन करने वाले महिला समूहों को पूरी तरह उत्पाद के प्रसंस्करण कार्य में पारंगत करवा रही है. वन विभाग द्वारा नियुक्त ट्रेनर शौरभ सिंह, अजय सिंह ,मिलन और जयंती द्वारा आई आई टी कानपुर के स्टार्टअप इन्क्यूवेशन एंड इनोवेशन सेंटर के कंसल्टेंट अंशु कुमार के नेतृत्व में समूहों को हर वह गुर सिखाया जा…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। गोबार नवापारा तहसील के ग्राम सोनेसिल्ली के भूमिहीन गरीब किसान अपनी मांगों को लेकर सुबह 5 बजे से ही रायपुर के लिए कूच कर दिया है. पैदल मार्च करने वाले किसानों के दल में करीब 22 किसान परिवार हैं, जिनकी संख्या करीब 150 से आस-पास बताई जा रही है. इसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है. वे सभी कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। जानकारी के मुताबिक, 1970 में भूमिहीन किसानों को खेती करने के लिए जमीन का पट्टा दिया गया था. 51 साल से किसान उसी जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण…

Read More

publicuwatch24.com, गरियाबंद। पुलिस को रौब दिखाते तो आपने अक्सर देखा होगा मगर सहानभूति दिखाते बहुत कम देखा होगा. पुलिस का ऐसा ही एक मानवीय चेहरा गरियाबंद में देखने को मिला है. फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक लावारिश बुजुर्ग का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया है. थाना प्रभारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कफ़न-दफन करने से पहले परिवारिक सदस्यों की तरह पहले शव की पूजा अर्चना की और फिर दफन के बाद हाथ जोड़कर अंतिम विदाई दी। पुलिस की यह मानवीय कार्य इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोग फिंगेश्वर…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल बरड़िया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार द्वारा ज्वेलरी व्यवसाय में हॉलमार्किंग यूनिक आईडी (एचयूआईडी) नियम लागू किए जाने की अनिर्वायता से इस व्यवसाय से जुड़े लाखों छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों एवं कारीगरों को होने वाली समस्याओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक बरड़िया, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश भंसाली, सह सचिव श्री जितेन्द्र गोलछा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कृषि, जल संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण व संबंध क्षेत्र के विकास पर गठित टॉस्क फोर्स की प्रथम बैठक का योजना भवन, नवा रायपुर में प्रदीप शर्मा, सलाहकार, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। डॉ. के. सुब्रमणियम, सदस्य, राज्य योजना आयोग द्वारा बतलाया गया कि राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के समग्र विकास हेतु सुझाव एवं अनुशंसाएॅ प्रदान करने 14 टॉस्क फोर्स गठित की गई है। ’’कृषि, जल संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण व संबंध क्षेत्र के विकास’’ संबंधित विषय पर गठित टॉस्क फोर्स में लब्ध प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों, सामाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को शामिल किया गया है। बैठक…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट द्वारा बीते 20 जुलाई को राज्य में मछली पालन को कृषि का दर्जा देने का फैसला सराहनीय है। सरकार के इस फैसले से मछुआरों को मत्स्य पालन के लिए किसानों के समान ब्याज रहित ऋण सुविधा मिलने के साथ ही जलकर और विद्युत शुल्क में भी छूट का लाभ मिलेगा। इससे राज्य में मछली पालन को बढ़ावा मिलने के साथ ही इससे जुड़े 2 लाख 20 हजार लोगों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में बीते ढाई सालों में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से मछली पालन के क्षेत्र में उत्तरोत्तर वृद्धि…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनप्रिय राजनेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में किसानों के हित में अनेक सहकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग सहकारिता के माध्यम से लाभान्वित हों। सहकारिता आंदोलन से किसानों के साथ ज्यादा से ज्यादा नागरिक जुड़े यह प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर में आयोजित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधित कर रहे थे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक का पदभार…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। 23 जुलाई। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की आय से अधिक संपत्ति के मामले की सीबीआई से जांच कराने की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. यही नहीं राजद्रोह प्रकरण में भी उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है. जस्टिस एनके व्यास की एकल पीठ ने जीपी सिंह की दोनों याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जीपी सिंह की ओर से सीनियर एडवोकेट किशोर भादुड़ी ने पैरवी की, वहीं राजद्रोह प्रकरण में सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल अमृतोदास ने पैरवी की. आय से अधिक संपत्ति प्रकरण पर एसीबी की…

Read More

publicuwatch24.com,रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बारिश अपना कहर बरपा रहा है. बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. अकेले रायगढ़ जिले में भूस्खलन और बाढ़ से 36 लोगों की मौत हो गई है. इसमें से 32 लोग तलाई से और सखार सुतार वाड़ी से 4 लोगों की जान गई. अभी 70 से ज्यादा लोग लापता है और 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है। महाड में सावित्री नदी खतरे के निशान से ऊपर बहकर सब कुछ डुबा रही है. महाड और खेड में NDRF और…

Read More