Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्षा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रायपुर जिले में कोटपा एक्ट 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए तंबाकु मुक्त कार्यालय एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाएं बनाने के साथ तिल्दा विकासखंड को तम्बाकू मुक्त विकासखण्ड बनाने हेतु कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल ने बच्चों में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के उपयोग…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार जन सुविधा की दृष्टि से आम जनता से जुड़ी सेवाओं की प्रक्रिया के सरलीकरण और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवा रायपुर के सेक्टर 29 में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। नवा रायपुर में पंजीयन कार्यालय प्रारंभ होने से नवा रायपुर के 6 गांव, आरंग के 20 और अभनपुर विकासखंड के 15 गांव कुल 41 गांव के लोगों को पंजीयन कार्य की सुविधा मिलेगी। अभी उन्हें पंजीयन के लिए…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। प्राचीन काल में सहज रूप से योग हमारे जीवन में शामिल था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली ने कई रोगों को जन्म दिया है, जिनमें डायबिटीज प्रमुख है। योग के प्रति जागरूकता से जनमानस को लाभ मिलेगा। ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डायबिटीज रोग निवारक ‘योग’ के सोशल वीडियो ब्राडकास्ट प्रसारण के लिए वीडियो ब्लॉग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. सत्यजीत साहू ने योग के चिकित्सकीय लाभ के संबंध में विस्तार…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ को कोविड वैक्सीन की बड़ी खेप मंगलवार को मिली है। इस नई खेप में कोविशिल्ड वैक्सीन के 1.98 लाख डोज प्राप्त हुए हैं। वैक्सीन रायपुर पहुंत चुकी है। यह जानकारी राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.भगत ने दी है। उन्होंने बताया कि इस माह प्रदेश को कुल साढ़े 19 लाख से अधिक दोनों वैक्सीन के डोज प्राप्त होंगे। इसमें से करीब 10 लाख डोज प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में जारी टीकाकरण अभियान में जिलों के बेहतर प्रदर्शन व जरुरत के आधार पर वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कुम्हारी जलाशय से भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला क्षेत्र के किसानों को जलाशय से पानी उपलब्ध कराने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक पानी उपलब्ध हो, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Read More

publicuwatch24.com,,रायपुर। सारंगढ़ राजघराने की राजा सुश्री पुष्पा देवी सिंह (78) को गंभीर हालत में राजधानी रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया है. उन्हें रात 3:26 बजे अस्पताल लाया गया। अस्पातल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि राजा पुष्पा देवी सिंह गंभीर अवस्था में अस्पाल में भर्ती की गई है, उन्हें बोलने की तकलीफ है साथ ही वे अपने महल में बेहोश होकर भी गिर गई थी. डॉ नायक ने बताया कि जांच के बाद अभी उनका प्रोविजनल डायग्नोसिस एक्यूट किडनी इंज्यूरी, सीवीए, सेप्सिस पैरीकार्डियल एक्यूजन बना है। उनका उपचार…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। जिले के कुसमुंडा खदान में कार्यरत ठेका कंपनी एनसीपीएल के कैंप में खड़ी एक ट्रक में भीषण आग लग गई. ट्रक के केबिन से धुआं निकलता देख खदान में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते धुआं भीषण आग में तब्दील हो गई. वहीं आस-पास खड़ी ट्रकों में भी आग ना लगे इसके लिए क्रेन से बाकी ट्रकों को किनारा किया गया। इधर, कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एनसीपीएल कंपनी लगातार मनमानी कर रही है. घटना की कुसमुंडा थाने में पुलिस को सूचना नहीं दी है. कंपनियों के कर्मचारियों के द्वारा ही आग पर काबू पाया गया।

Read More

publicuwatch24.com,सरायपाली। जिले के सरायपाली में संचालित एसएमडीसी नर्सिंग होम पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगा है. दरअसल इस नर्सिंग होम में इलाज कराने आए ग्राम जगत की एक महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी जिसके बाद मृतिका के परिजन एसएमडीसी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्राम जगत के पीड़ित परिवार ने शपथपत्र में बताया है कि एक अगस्त को वह अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज कराने सरायपाली स्थित एसएमडीसी नर्सिंग होम लेकर गया था. जहां ईलाज के बाद गैस्ट्रिक का प्राब्लम बताकर रात में रुकने को कहा गया, जिसपर वह रात में अपनी…

Read More

publicuwatch24.com,जशपुर। जिले में दंतैल हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई. युवक शौच के लिए घर के पीछे खेत में गया था. इसी दौरान दंतैल ने उस पर हमला कर दिया. हमले से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना तपकरा वन परिक्षेत्र के बाबूसाजबहार की है। जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है. जंगल में शौच के लिए गए 42 वर्षीय युवक श्याम कुमार रोहिदास की दंतैल हाथी के हमले से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वन विभाग हाथी का हमला रोकने लगातार प्रयास कर रहे…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता के कार्यकाल में पिछले दिनों उरकुरा रेलवे स्टेशन में पटरी से उतरी ट्रेन की वजह से सैकड़ों स्लीपर टूट गई है. जिससे रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं रेलवे के विभिन्न एसोसिएशन डीआरएम को लिखित में ये कह चुके है ट्रैक मेनटेनेंस न होने की वजह से ऐसे हादसे हो रहे है और रेलवे के अधिकारी मेनटेनेंस में लगे कर्मचारियों को अपने बंगले में ड्यूटी करा रहे है। ऐसे कर्मचारियों की लिखित शिकायत भी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों से की गई है, लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं रायपुर रेल…

Read More