Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। बीजापुर में IED ब्लास्ट में घायल CRPF जवान को रायपुर लाया गया है. जवान को बेहतर उपचार के लिए श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रोड ओपनिंग में निकली पार्टी नक्सलियों का निशाना बन गई. बासागुड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है। माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान का नाम शीलाचंद मिंज है. आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग पर तिम्मापुर की घटना है। रोड ओपनिंग के लिए निकली पार्टी को को नक्सलियों ने निशाना बनाया था. जवान…

Read More

publicuwatch24.com,जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के चिंतन शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ. शिविर में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमारा स्पष्ट मानना है कि जनता को यदि सरकार ने वादा किया है तो उन वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो जनता हिसाब करेगी। चिंतन शिविर के समापन के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता ली. डॉ. रमन सिंह ने कहा कि चिंतन शिविर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अमरकंटक प्रवास के दौरान नर्मदा मईया की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने अमरकंटक के अरंडी घाट में डुबकी लगाई और स्नान किया. बघेल ने कपिलधारा सीताराम चक्रधारी बाबा आश्रम का भ्रमण भी किया। दरअसल CM भूपेश बघेल आज से गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले के दो दिन के दौरे पर हैं. बुधवार को इंदिरा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के हेलीपैड में उतरे, फिर गौरेला पेंड्रा मरवाही के अधिकारियों और कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम अजीत जोगी के मितान गौरेला के पूर्व जनपद…

Read More

publicuwatch24.com,नई दिल्ली। तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डिस्चार्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ सदन में आराम कर रहे हैं. डॉक्टरों ने उन्हें चार-पांच सप्ताह आराम करने कहा है. दिल्ली में सप्ताहभर विश्राम के बाद रायपुर लौटेंगे। मंत्री ताम्रध्वज साहू के डिस्चार्ज होकर छत्तीसगढ़ सदन में पहुंचने के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुलाकात की. स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की. दिल्ली में गृहमंत्री के साथ उनके पुत्र व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू भी मौजूद…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में भिखारियों के रेस्क्यू का काम जारी है. पुलिस की मदद से अब तक 53 भिखारियों को सुधार गृह भेजा जा चुका है. पुलिस ने जिन भिखारियों का रेस्क्यू किया गया, उनके पास से नशे के सामान, मिर्ची के पैकेट, ब्लेड जैसे सामान जब्त किए गए है. आशंका ये भी जताई जा रही है कि भिक्षावृत्ति की आड़ में कहीं ये किसी घटना को अंजाम तो नहीं दे रहे थे ? रायपुर में महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा समेत कई प्रदेशों के भिखारियों ने डेरा जमाया है। इस मामले में संगी मितान सेवा संस्थान की डायरेक्टर ममता शर्मा…

Read More

publicuwatch24.com,रायगढ़। जिला जेल से पेशी के लिए आए चोरी सहित अन्य कई मामलों का आरोपित रायगढ़ कोर्ट परिसर से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोर्ट परिसर से फरार आरोपित मार्शल यादव मिट्ठूमुड़ा जूटमिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह चोरी के मामले में जिला न्यायालय में निरूद्घ था। उसे अन्य दिनों की तीन आरक्षक और दो हवलदार जेल से निकालकर बस में सवार कर पेशी के लिए रायगढ़ न्यायालय लेकर गए…

Read More

publicuwatch24.com,बलरामपुर। जिले में एक और हाथी की मौत हुई है हाथी के मौत के इस मामले के बाद से हड़कम्प मचा हुआ है बता दें की 27 अगस्त को एक हाथी शावक की मौत हुई थी और आज फिर एक हाथी की मौत हुई है हाथियों के मौतो को लेकर अब सवाल भी उठ खड़े हुए है दरअसल, वाड्रफनगर नगर वन परिक्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर के जंगलों में एक नर हाथी का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है और हफ्तेभर पहले हाथी शावक की मौत बलरामपुर वनपरिक्षेत्र के मानिकपुर में हुई थी और मृत हाथी शावक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। जमीन खरीदी-बिक्री के मामले में आरोपी इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिह को पकड़ने कोरबा पुलिस ने एसबीएस कॉलोनी स्थित के उनके घर में दबिश दी. आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस की टीम बैरंग लौट गई. कोरबा सीएसपी योगेश साहू और दर्री सीएसपी लितेश सिह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दबिश दी थी. मामले की जानकारी देते हुए कोरबा सीएसपी योगेश साहू ने बताया कि विकास सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 में प्रार्थी महाराणा प्रताप नगर निवासी राजेश जायसवाल ने 20 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर शिकायत की थी. रामपुर चौकी में 420 और 406…

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। किसानी के समय में सोसायटी व समूह मिलकर किसानों को चूना लगाने में जुटे हुए हैं. खाद का पूरा पैसा लेकर कम खाद दिया जा रहा है. किसानों की शिकायत पर अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते नजर आ रहे हैं। मामला सिमगा विकासखंड के ग्राम दामाखेड़ा सोसायटी का है, जहां किसानों से 30 किलो गोबर से बने वर्मीे कम्पोस्ट खाद का पैसा तो पूरा लिया जा रहा है, लेकिन 22 से 23 किलो खाद ही दिया जा रहा है. इस तरह से किसानों को एक बोरी के पीछे सात से आठ किलो याने 70 से 80 रुपए का नुकसान…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण कम होते ही अब पूरी तरह से स्कूल खुल गए हैं. आज गुरुवार से 6, 7, 9 और 11वीं की कक्षाएं ऑड-ईवन फार्मूले पर संचालित की जा रही है. स्कूलों में कक्षाएं उन्हीं जिलों में संचालित की जाएंगी, जहां पिछले एक सप्ताह से कोरोना की संक्रमण दर 1% से कम है. विद्यार्थियों को कक्षाओं में एक दिन के अंतराल पर बुलाया जाएगा. छत्तीसगढ़ में प्राइमरी सहित 8वीं, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं पहले से ही चल रही हैं. स्कूल खुलने के बाद से छात्रों में खुशी की लहर है. वहीं स्कूल की शिक्षिका ने…

Read More