Author: admin

publicuwatch24.com-रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। 23 कोरोना मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है।

Read More

publicuwatch24.com-बेमेतरा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत परियोजना बेमेतरा मे 6 आंगनबाड़ी केन्द्रों मे कार्यकर्ता/सहायिका नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है जिसकी अंतिम तिथि 27 सितम्बर निर्धारित की गई है। 13 सितम्बर से 27 सितम्बर तक कार्यालयीन समय मे आवेदन स्वीकार किया जायेंगे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5 पद एवं सहायिका के 2 पद रिक्त है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा से मिली जानकारी के अनुसार आं.बा.केन्द खैरझिटी, हथमुड़ी क्रमांक-01, बिटकुली, ढारा क्रमांक-01, बेमेतरा कोबिया वार्ड क्रमांक-10 के आंबा केन्द्र क्रमांक-03 मे कार्यकर्ता के 01-01 पद, इसी तरह सहायिका के जिया आं.बा.केन्द्र क्रमांक-01 एवं बेमेतरा कोबिया…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए। रविवार को हुई ‘आप’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर केजरीवाल के नाम को मंजूरी दी गई। वहीं, पार्टी नेता पंकज गुप्ता फिर से राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को फिर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया था, जिसमें केजरीवाल भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2016 में केजरीवाल दूसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक…

Read More

समझौता शुल्क के रूप में 3.77 करोड़ से ज्यादा की राजस्व वसूली publicuwatch24.com-बलौदाबाजार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार स्थानीय जिला न्यायालय परिसर बलौदाबाजार सहित अधीनस्थ न्यायालयों में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। ये लोक अदालत पक्षकारों की भौतिक उपस्थिति और ऑनलाइन दोनों मोड में मिलाकर हाइब्रिड तरीके से सम्पन्न हुआ। अदालत में रिकार्ड संख्या में 11353 मामलों का निराकरण किया गया। समझौता शुल्क के रूप में इन मामलों में 3 करोड़ 77 लाख रुपये से ज्यादा की राजस्व वसूली भी की गई। राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया…

Read More

नक्सल प्रभावित व आदिवासी बहुल जिले ने देश के सामने प्रस्तुत किया उदाहरण publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित एवं आदिवासी बाहुल्य कोंडागांव जिले में कुपोषण के खिलाफ जंग लड़ी जा रही है। कोरोना काल के दौरान मात्र डेढ़ वर्ष में ही जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या में 41.54 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कम समय में ही जिले ने विभागों के समन्वित प्रयास, बेहतर रणनीति और मॉनिटरिंग के साथ उपलब्धि हासिल कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। बच्चों को प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ प्राप्त हो सके इसके लिए प्रशासन ने जिले में अंडा उत्पादन यूनिट भी…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी आज यहां रायपुर के पुरानी बस्ती में लोगों ने ध्यान से सुना। लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर रणनीति से विकास की नई राह को लेकर प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोगों से बातचीत की। लोगों ने सुराजी गांव योजना, कोदो, कुटकी तथा रागी फसलों के लिए छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, पर्यटन स्थलों के विकास, आदिवासी अंचलों में शासकीय योजनाओं का नवाचार और छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा देने के नवाचारी प्रयास के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने लोगों को कोरोना गाईड लाईन के पालन…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 916.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 12 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1295.4 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 713.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 786.8 मिमी, सूरजपुर में 1076.3 मिमी, बलरामपुर…

Read More

जिला स्तर पर विशेष रणनीति से बन रही है विकास की नई राह publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से हर माह प्रसारित होने वाली ‘लोकवाणी’ की 21वीं कड़ी (आपकी बात-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ) में बात-चीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ की। उन्होंने कहा कि आज का विषय ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ है। इसमें स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को चिन्हित करना, उनके समाधान की तलाश करना, उन्हें लागू करना और जनता को राहत दिलाना है। इस कड़ी में सभी जिलों के समन्वित विकास के लिए स्थानीय…

Read More

लोक अदालत भौतिक उपस्थिति एवं वर्चुअल-वीडियो कान्फ्रेंसिंग दोनों पद्धति से आयोजित publicuwatch24.com-रायपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन मंे आज पूरे प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें तहसील न्यायालयों से लेकर जिला एवं उच्च न्यायालय स्तर तक सिविल, आपराधिक एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में पक्षकारगण उपस्थित हुए। लोक अदालत भौतिक उपस्थिति एवं वर्चुअल-विडियो कान्फ्रेंसिंग दोनों पद्धति से आयोजित हुई। आज नक्सल प्रभावित जिला दन्तेवाड़ा में की जा रही सुनवाई में अचानक सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के…

Read More

publicuwatch24.com-सूरजपुर। भैयाथान ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनगड़ी में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा सी.सी. रोड का भूमि पूजन किया गया। स्थानीयजनों द्वारा ग्राम में आवागमन की समस्या से अवगत कराते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े से सी.सी. सड़क निर्माण हेतु मांग किया गया था, जिस पर संसदीय सचिव द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दिलवाया गया। इस सड़क के बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। सी.सी.सडक की स्वीकृति मिल जाने पर स्थानीय जनों द्वारा संसदीय सचिव को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित कर गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कम लालजी राजवाड़े, हरि राजवाड़े,…

Read More