Author: admin

panchayattantra24.com,बंसोड़,डौंडी। बालोद जिले के डौंडी में अंधविश्वास के चलते ठगी का मामला सामने आया है. शादी के 7 साल बाद भी महिला को बच्चा नहीं हुआ. तो वो ढोंगी बाबाओं के जाल में फस गई. जड़ी बूटी खिलाकर बच्चा पैदा होने की बात कहकर बाबाओं ने महिला से 72 हजार रुपए ठग लिए. अब शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक घटना बीते 2 अगस्त की है. जब दो ढोंगी बाबा पेंड्री गांव में महिला हिराम निसाद के घर पहुंचे थे. जड़ी बूटी खाने से बच्चा होने का हवाला देकर महिला…

Read More

publicuwatch24.com,सरगुजा। अंबिकापुर शहर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही है, बावजूद इसके पुलिस चोर गिरोह को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है. कोतवाली थाने से महज 60 मीटर की दूरी पर स्थित सत्यम ज्वेलर्स से बीती रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार के मुताबिक, शातिर चोरों ने दुकान में रखा लगभग 900 ग्राम सोना सहित चांदी की ज्वेलरी अपने साथ ले गए. चोरी हुए जेवरातों की कीमत लगभग 45 लाख रुपए होने का अनुमान है. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चोर दुकान के पीछे के रास्ते से दीवार में ड्रिल मशीन…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। एनसीआरबी की रिपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ट्वीट का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि 15 साल जब भाजपा की सरकार थी, तब विधानसभा में पूछे गए सवाल का जवाब उन्होंने नहीं दिया था. तब 50,000 से अधिक हत्या, बलात्कार, डकैती की प्रकरण सामने आए थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में अपराध के मामले में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है, क्या मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के लिए रमन सिंह कुछ नहीं कहेंगे. सत्ता जाने के बाद जो उनको राजनीति दिख…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गांजा, अवैध मादक पदार्थों और अन्य अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के सीमावर्ती स्थानों में चेकपोस्ट लगाए जाएंगे. डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से अवैध गांजा के राज्य में प्रवेश की सूचना अक्सर मिलती रहती है. गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए सीमावर्ती जिले जिनकी सीमाएं अन्य प्रदेशों से लगती है, वहां पर चेक पोस्ट लगाना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही चेकपोस्ट में कैमरे लगाने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर सवाल खड़े किए है. उन्होंने एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ को जंगलराज बनाने का आरोप लगाया है। डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी जी कांग्रेस की पूरी बारात आपको प्रदेश का विकास देखने का न्यौता देने गई थी. देखिये!कैसे छत्तीसगढ़ को @bhupeshbaghel ने जंगलराज बना दिया है . हत्या, डकैती और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अपराधियों को सरंक्षण मिला हुआ है. यही विकास हुआ है बस.

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। चरित्र शंका पर मंदिर के पुजारी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई अधमरा कर दिया, फिर आग के हवाले कर दिया. महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच में जुट गई है। घटना भाटापारा ग्रामीण थानान्तर्गत ग्राम धौराभाठा की है, जहां साईं मंदिर के पुजारी रामनारायण पांडे ने अपनी पत्नी मंदाकिनी पांडे के चरित्र पर संदेह जताते हुए बीती रात जमकर मारपीट की, इसके बाद आग के हवाले कर दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर ग्रामीण थाना प्रभारी रौशन राजपूत मौके…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। बीजापुर के करका गांव में हुए एनकाउंटर को चुनौती देते हुए मृतक की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की है. मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन से घटना से संबंधित एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार, मृतक समारू की मां सोडमी मड़कम ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया कि ग्राम करका में चरवाहे गाय चराने जंगल गए थे, जहां पुलिस ने जानबूझकर चारों चरवाहों के ऊपर फायरिंग कर दी. इसमें याचिकाकर्ता के पुत्र समारू मड़कम की…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। पंडो जनजाति के लोगों की मौत पर भाजपा के आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा और डॉ. रमन सिंह की फितरत लाशों पर राजनीति करना है. डॉ. रमन सिंह को बताया चाहिए कि उनके शासनकाल में पंडो जनजाति के लिये क्या किया कि 15 वर्षों में भी उनकी स्थिति में रत्ती भर भी सुधार नहीं हुआ? क्या कारण था कि सूरजपुर के पंडोनगर के लोगों को विधानसभा चुनाव 2018 का बहिष्कार करने की घोषणा करनी पड़ी थी। मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा ने सन् 2017 में तब जांच…

Read More

publicuwatch24.com,,बिलासपुर। मूसलाधार बारिश की वजह से उफनती दो नदियों के बीच से पुलिस की टीम ने 70 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन व्यक्तियों का रेस्क्यू किया. मामला बेलगहना चौकी के सुदूर वनांचल ग्राम सोनसाय नवागांव का है। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से सभी नदी नाले उफान पर हैं. इसी बीच बेलगहना से लगभग 28 किमी सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत सोनसाय नवागांव के ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचित किया कि तीन व्यक्ति अरपा नदी व सरगोड़ नदी के बीच खेत में बने झोपडी में बाढ़ आ जाने से फंसे हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची…

Read More

publicuwatch24.com,जशपुर। बगीचा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 में पहाड़ी कोरवा बच्चों की मौत की खबर के बाद कलेक्टर महादेव कावरे पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान 20 हजार रुपए का चेक देने के साथ उन्होंने पीड़ित परिवार के 3 अन्य कुपोषित सदस्यों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया है. इसके साथ ही साथ प्रशासन ने पहाड़ी कोरवा परिवार के अन्य सदस्यों की मेडिकल जांच के आदेश दिये हैं. इसके साथ ही कलेक्टर ने गांव जाकर कोरवा परिवार की परेशानियों को समझने के साथ निराकरण के आदेश दिए।

Read More