Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसद सदस्य (राज्यसभा) रामविचार नेताम ने प्रदेशभर और विशेषकर आदिवासी बहुल इलाक़ों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है. नेताम ने कहा कि प्रदेश में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के सरकारी दावे ज़मीनी तौर पर खोखले नज़र आ रहे हैं. सुपोषण के नाम पर चलने वाली योजनाओं का हाल यह है कि बलरामपुर ज़िले के दोलंगी (रामचन्द्रपुर विकासखंड ) में पण्डो जनजाति के एक ही परिवार के दो पुत्र सहित पिता की चार दिन के अंतराल…

Read More

publicuwatch24.com,सूरजपुर,बालोद। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में फिर एक युवक की हाथियों ने जान ले ली. बगड़ा गांव निवासी बिरसाय बीती रात गांव के जंगल के पास से अपने फसल को देखने जा रहा था. इसी दौरान क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथियों ने उसे घेर लिया. जहां हाथी के कुचलने से बीरसाय की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसे में सुबह मौके पर वन अमले से ग्रामीण नाराज नजर आए. हाथियों पर निगरानी न रखने का आरोप लगाते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे. जहां प्रतापपुर रेंजर समेत खड़गवां पुलिस…

Read More

मंत्री डॉ. डहरिया ने किया ढाई करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड़ के नवगठित नगर पंचायत मंदिर हसौद में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंदिर हसौद क्षेत्र की पहचान पहले से हैं। नगर पंचायत बनने के बाद विकास कार्यों की स्वीकृति के साथ लोकार्पण एवं भूमिपूजन से यह तय है कि मंदिर हसौद का विकास तेजी से बढ़ेगा। मंत्री डॉ. डहरिया…

Read More

मंत्री डॉ. डहरिया शामिल हुए अर्बन इंजीनियर संघ के कार्यक्रम में publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह एक चिकित्सक का पेशा जिम्मेदारियों से और किसी के जीवन से जुड़ा होता है, उसी तरह इंजीनियरों का कार्य भी अंधोसंरचना के साथ विकास से जुड़ा होता है। इसी अधोसंरचना और निर्माण से विकास की नींव तैयार होती है।…

Read More

27 जिलों में 401 निर्माण एवं विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए राज्य के 27 जिलों को कुल 2 हजार 834 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पौने तीन साल के दौरान कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन सहित बहुत सारी चुनौतियां सामने आयी। इसके बावजूद भी छत्तीसगढ़ में विकास और निर्माण के कार्य लगातार चलते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 401 कार्यों का लोकार्पण और…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अपने भिलाई निवास में विराजे भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

Read More

publicuwatch24.com,जगदलपुर। धरती में जीवों के लिए जल की उपलब्धता सर्वाधिक अनिवार्य संसाधनों में से एक है। पर्यावरण सहित हमारे कृषि, व्यापार, वाणिज्य, उद्योग संस्कृति इसी पर निर्भर है। राज्य शासन द्वारा प्रारंभ किये नरवा योजना से न केवल लघु नालो को पुनर्जीवन मिला है बल्कि कहीं कहीं तो ये नाले बारहमासी में तब्दील हो चले है। इस तरह जंगल में सूखते पेड़ो को बचाने और मिट्टी कटाव को रोकने के साथ -साथ भू जल स्तर में वृद्धि में भी नरवा योजना संजीवनी साबित हुई है। फ्लैगशिप सुराजी योजना के घटक में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत् नरवा योजना…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली से देश के विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर देश में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर तथा जन स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सहित सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव, डिविजनल कमिश्नर्स, जिला कलेक्टर्स भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं स्वास्थ्य सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। केबिनेट सचिव ने देश में संभावित कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए…

Read More

प्रत्येक क्लब को रचनात्मक गतिविधियों के लिए मिलेगा प्रतिवर्ष एक लाख रूपए का अनुदान publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं से किए अपने वायदे को आज पूरा करते हुए उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने और विकास कार्यों में सहभागी बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब नाम से एक महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में चरणबद्ध रूप से 13269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ अवसर पर राज्य के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यलय में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त की लेकिन महात्मा गांधी के आह्वान पर वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार,…

Read More