Author: admin

publicuwatch24.com,महासमुंद। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् खरीफ 2021 में उद्यानिकी फसल उत्पादन कर रहे कृषक इस योजना का लाभ ले सकते है। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि इस योजना के लिए उद्यानिकी फसल यथा-फल, सब्जी, मसाला, पुष्प में से कोई भी फसल खरीफ 2021 में लगाने वाले कृषक पात्र है। इसके लिए कृषक अपने क्षेत्र के उद्यानिकी विभाग के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से योजना आवेदन पत्र लेकर पूर्ण रूप से भरकर अपने आधार कार्ड एवं बैंक खाता की छायाप्रति के साथ जाकर सत्यापन कराकर अनुदान…

Read More

publicuwatch24.com,बालोद। बालोद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया तो किसी फिल्म से कम नहीं है. 17 साल पहले जो मामला लाश की तरह जमीन में दफन हो गया था, अब उस मामले के साथ ही दफन लाश निकालने की कवायद जारी है. हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो लाश मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. ये पूरा मामला प्रेमिका (Girl Friend) से जुड़ा हुआ है। दरअसल शुक्रवार रात करकाभाट निवासी टीकम राम कोलियारा ने अपने घर वालों को एक ऐसी बात बताई जिसे किसी ने सोचा भी नहीं था. टीकम ने अपने परिजनों को बताया…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ’सुहिणी सोच सामाजिक संस्था’ द्वारा आयोजित प्रथम बहुरानी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उन्होंने कहा सुहिणी सोच सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित बहुरानी सम्मेलन एक अनोखा कार्यक्रम है। अभी तक हमनें युवा सम्मेलन, बुजुर्ग सम्मेलन यहां तक महिलाओं का सम्मेलन देखा था। मगर पहली बार मुझे ऐसा अनुभव हो रहा है कि एक रिश्तों पर आधारित कार्यक्रम पर शामिल हो रही है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिवार की बहुएं बड़ों को सम्मान दे और बच्चों मंे संस्कार रोपित करें। राज्यपाल ने कहा कि हम ऐसे…

Read More

बेमेतरा को सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा प्रवास के दूसरे दिन रविवार को जिले को चिकित्सा सुविधा की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल परिसर में एक करोड़ एक लाख रूपए की लागत से स्थापित 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही वहां डायलिसिस सुविधा का भी शुभारंभ किया। इससे बेमेतरा जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा की पुरानी मांग पूरी हो गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले गंभीर रोगियों को अब सहजता से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर…

Read More

लोगों का विश्वास जीत कर उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति अपनाकर इन क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ-साथ विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे नक्सलियों से लोगों का मोह भंग हो रहा है। नक्सल गतिविधियां अब सिमट सी गई है। इन क्षेत्रों में लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव से यह बात स्पष्ट…

Read More

publicuwatch24.com,,बिलासपुर। कहते हैं अपनी परेशानी का हल खुद ही निकालना पड़ता है. फिर चाहे वह जैसे भी हो. कुछ ऐसा ही 5वीं क्लास में पढ़ रहे मनीष ने कर दिखाया है. मनीष ने एक घोड़े को ही अपना साथी बना लिया. अपने घर से 5 किमी दूर वह घोड़े पर सवार होकर स्कूल पढ़ने जाता है. आसपास के क्षेत्र में बच्चा और घोड़ा दोनों कौतूहल का विषय बना हुआ है। दरअसल यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के बेलगहना का है. जहां छोटी उम्र में ही मनीष यादव घोड़े की सवारी कर रहा है. शासकीय प्राथमिक शाला बेलगहना में…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर एक बड़ी सेंधमारी हुई है. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने सेंधमारी कर ज्वेलरी दुकान से लाखों का जेवरात पार कर दिया है. पुलिस को पास के कपड़ा दुकान के ऊपर तीन दिन पहले शिफ्ट हुए किराएदार युवकों पर शक है, जिसके आधार पर पड़ताल की जा रही है। एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि नवकार ज्वेलर्स में अज्ञात लोगों के द्वारा गैस कटर से लॉकर को काटकर लगभग सोना चाँदी और पैसा को मिलाकर 1, करोड़ की चोरी हुई है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँच कर छानबीन कर…

Read More

publicuwatch24.com,बेमेतरा। बेमेतरा जिले को 477 करोड़ की सौगात देने के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एथलीन प्लांट खोले जाने की घोषणा की. उन्होंने जिले में प्रदूषण रहित उद्योग भी खोले जाने की बात कही. जिससे दूसरे जिलों और प्रदेशों में जाकर काम करने वाले जिले के लोगों को स्थानीय स्तर पर काम मिले और पलायन की समस्या से वे बच सकें. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह बात बेमेतरा प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बेमेतरा प्रवास के दूसरे दिन जिला अस्पताल परिसर में 1 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से स्थापित 5 सौ…

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समाज कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही नशा मुक्ति अभियान रैली को कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ मद्य निषेध सप्ताह की शुरुआत की गयी। रैली संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से तहसील चौक,मुख्य मार्ग,गार्डन चौक,बस स्टैंड में समाप्त हुआ। इस रैली में बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में भारत माता वाहिनी दल के महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान वाहिनी सदस्यों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नशा मुक्ति के लिए नारे लगाए गये। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक आशा शुक्ला ने बताया…

Read More

75 से 100 एकड़ में स्थापित होने वाला नवा रायपुर का सेवा ग्राम महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना पर केन्द्रित होगा publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर सर्वसुविधा युक्त स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्कूल हिन्दी माध्यम का प्रदेश का प्रथम स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल होगा। मुख्यमंत्री ने…

Read More