Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: admin
मंत्रालय में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा छात्रावासों में सुविधाओं की एकरूपता और गुणवत्ता पर जोर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास-आश्रम प्रबंधन के लिए नवीन पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही, आगामी शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के आश्रम छात्रावासों के संचालन हेतु नई व्यवस्था के अंतर्गत शिष्यवृत्ति एवं भोजन सहायता की पहली किश्त (जुलाई से सितंबर) के रूप में 85…
रोहित यादव को संस्कृति विभाग, चंदन कुमार बने एनआरडीए के नए सीईओ publicuwatch24.com-रायपुर। राज्य शासन ने 5 आईएएस अफसरों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार दिया है। ऊर्जा सचिव डॉक्टर रोहित यादव को शासन ने पयर्टन एवं संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। वहीं राजस्व एवं आपदा प्रबंध के साथ-साथ जीएडी का प्रभार संभाल रहे अविनाश चम्पावत को जन शिकायत की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आवास एवं पर्यावरण विभाग संभाल रहे अंकित आनंद को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ वाणिज्यक कर ( पंजीयन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह गृह सचिव हिमशिखर गुप्ता के पोर्टफोलियो…
publicuwatch24.com-दुर्ग। जिले में पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर महिला से 36 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी महिला ने शातिर ठग पंडित के खिलाफ सुपेला थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने रोहतक से कुलदीप महाराज को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। दरअसल पूरी घटना सुपेला के जुनवानी की है। पल्लवी जायसवाल नेहरू नगर के कालीबाड़ी में रोजाना पूजा पाठ, दर्शन के लिए जाती थी। कालीबाड़ी के पंडित को पल्लवी जयसवाल ने अपनी आर्थिक और शारीरिक समस्याएं बताई। समस्या सुनने के बाद पंडित…
यह हम सभी के लिए गर्व का पल- नवीन जिन्दल publicuwatch24.com-रायपुर। भारतीय खेल जगत को तब एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई जब ओडिशा के बड़बिल स्थित जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल के दो वुशू खिलाड़ियों – प्रेम मुंडा और राजकुमार मुंडा ने रूस के मास्को में 1 से 7 जून तक आयोजित प्रतिष्ठित मास्को वुशू स्टार इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। पुरुषों के वरिष्ठ संवर्ग 48 किलोग्राम और 52 किलोग्राम श्रेणी में प्रेम और राजकुमार ने मेजबान देश रूस के शीर्ष खिलाड़ियों को हराकर देशवासियों को गर्वान्वित किया। यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय वुशू…
publicuwatch24.com-रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाला में गिरफ्तार विजय भाटिया की पुलिस रिमांड 12 जून तक बढ़ गई है। ईओडब्ल्यू पहले ही 9 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर चुकी है। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद विजय भाटिया को ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से एक बार फिर रिमांड अवधि बढ़ा दी गई। बता दें कि एक जून को छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार करने के साथ उसके भिलाई के नेहरू नगर स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। विजय…
250 से अधिक युवतियों का नेटवर्क सक्रिय publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। महादेव घाट इलाके में 4 जून की रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई युवतियों और लड़कों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीडी नगर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मामले में पुलिस ने 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट में शामिल युवतियों के मोबाइल की जांच के दौरान 250 से ज्यादा युवतियों का नेटवर्क…
publicuwatch24.com-जगदलपुर। नक्सल संगठन के शीर्ष कैडर के कुख्यात नक्सली नंबाला केशवराव उर्फ बसवराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सलियों के के मारे जाने के विरोध में नक्सलियों ने आज 10 मई भारत बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों के बस्तर बंद को देखते हुए पूरे संभाग में पुलिस और सुरक्षाबल अलर्ट पर है । 9 जून काे एक दिन पहले सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड़ के डोंडरा इलाके में हुए नक्सली वारदात के बाद आज 10 जून काे नक्सल प्रभावित इलाकाें में सुरक्षाबल मुस्तैद हैं, नक्सलियाें के बंद के दाैरान आज मंगलवार दाेपहर तक किसी भी नक्सली वारदात की सूचना नही…
स्वेच्छानुदान मद से दी गई राशि से मिलेगा पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सराहनीय पहल publicuwatch24.com-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ति जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता राशि उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से दी है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक मरीज को प्रति माह 500 रुपए के मान से एक वर्ष तक सहायता दी जाएगी। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य को टीबी…
publicuwatch24.com-जशपुर। जशपुर जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिला श्रीमती फूलोबाई को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है। यह मकान उनके वर्षों पुराने संघर्षों का सुखद अंत और आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत है। फूलोबाई जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंड्रापाठ की निवासी हैं। लंबे समय तक उन्होंने कच्चे घर में कठिनाइयों से भरा जीवन बिताया- बरसात में टपकती छत, जहरीले जीवों का डर और असुरक्षित माहौल उनका रोजमर्रा का हिस्सा था। लेकिन अब, जब उनका पक्का घर बनकर तैयार हो चुका है, तो…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। मुख्यमंत्री साय ने शहीद गिरपुंजे के शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद एएसपी आकाश…