Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
Author: admin
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। भारत में बुधवार यानी 13 अक्टूबर, 2021 की सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 15,823 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 226 लोगों की मौत हो गई है. बुधवार को मंगलवार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. कल एक दिन में 14,133 केस दर्ज किए गए थे. आज के ताजा मामलों के दर्ज होने के बाद देश में कोविड के अबतक 34,001,743 मामले दर्ज हो चुके हैं. वहीं, कोरोना संक्रमण से अब तक देश में कुल 4,51,189 लोगों की जान जा चुकी है। अगर सक्रिय मामलों की बात करें तो…
publicuwatch24.com,कांकेर। अंतागढ़ के कढ़ई खोदरा और चर्रे मर्रे मार्ग के बीच टिफिन बम मिला. सर्चिंग पर निकली बीएसएफ की 17वीं बटालियन के जवानों ने बम को बरामद करने के बाद मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया. जवानों को डेटोनेटर और 70 मीटर तार भी मिले थे. बम मिलने की अंतागढ़ एसडीओपी अमर सिधर्त ने पुष्टि की.
किसान मुआवजे पर सियासत: पूर्व MLA देवजी भाई ने CM भूपेश से पूछा- मुआवज़ा राशि कांग्रेस पार्टी देगी या सरकार ? राजस्थान जाने भेजा ट्रेन टिकिट
publicuwatch24.com,रायपुर। यूपी के लखीमपुर के किसानों को मुआवजा दिए जाने पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने सवाल उठाते हुए सीएम भूपेश से पूछा है कि मुआवज़ा राशि कांग्रेस पार्टी देगी या सरकार ? देवजी भाई पटेल ने राजस्थान के किसानों को भी 50 लाख रुपए मुआवज़ा देने की मांग की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए राजस्थान जाने रेल टिकट भी कटवा कर भेजा है। बीजेपी के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय @bhupeshbaghel जी! आपकी दिल्ली से यूपी तक की मेहनत छत्तीसगढ़ की कर्जदार जनता…
मैडम डेयरी में निगम का छापा: गंदगी के बीच हो रही थी दूध की सप्लाई, अधिकारियों ने डेयरी को किया सील
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के जोन क्रमांक 8 में स्थित मैडम डेयरी में नगर निगम ने छापेमार कार्रवाई की है. निगम की स्वास्थ्य विभाग टीम ने आज अभियान चलाकर माधव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा पहुंची. जहां मैडम डेयरी में गोबर, कचरा, गंदा पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पंचनामा की कार्रवाई की गई. उसके बाद मैडम डेयरी को सील कर दिया गया है। जोन कमिश्नर ने बताया कि संचालक रमा शर्मा की उपस्थिति के दौरान मैडम डेयरी से गाय, भैंस और छोटे बछड़े मिले. जिन्हें डेयरी संचालक के अनुरोध पर जब्त नहीं किया गया है. डेयरी संचालक…
कवर्धा विवाद: राज्यपाल उइके ने सीएम भूपेश को लिखा पत्र, घटना पर निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने पर दिया जोर
publicuwatch24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कवर्धा घटना के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक पत्र लिखा है. राज्यपाल ने पत्र में कहा है कि राजनीतिक, सामाजिक संगठन, वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से भेंट कर कवर्धा जिले में 3, 4 अक्टूबर को घटित घटना की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का अनुराध किया है। उनके ज्ञापन में कहा गया है कि जिला कबीरधाम में धार्मिक परंपरा के अनुरूप एक युवक नवरात्रि पर्व के पूर्व लौहारा चौक में झंडा लगा रहा था. जिसे थानेदार ने बुलाकर निकला दिया. दूसरे पक्ष के द्वारा विवाद…
4 दिवसीय पदयात्रा का समापन : प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, छत्तीसगढ़ की शांति और समृद्धि के लिए की कामना
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ में शांति, खुशहाली और समृद्धि की मनोकामना लेकर कोण्डागांव के शीतला मंदिर से दंतेश्वरी माता मंदिर तक चार दिवसीय पदयात्रा किए. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की यात्रा 8 अक्टूबर शुक्रवार को माता शीतला मंदिर कोण्डागांव से पदयात्रा से शुरू हुई जो ग्राम भानपुरी जिला बस्तर पहुंची 9 अक्टूबर को भानपुरी से पदयात्रा प्रारंभ होकर पंडरीपानी पहुंची। पंडरीपानी जिला बस्तर से पदयात्रा प्रारंभ होकर ग्राम डिलमिली पहुंची. ग्राम डिलमिली जिला बस्तर से पदयात्रा आरंभ होकर गीदम जिला दंतेवाड़ा पहुंची, जहां यात्रा का स्वागत दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, छबीन्द्र कर्मा ने किया. इस पदयात्रा…
publicuwatch24.com,कोंडागांव। इंसान अपने शरीर से दिव्यांग हो सकता है, मगर हौंसलों से नहीं, ये कर दिखाया है एक 13 वर्षीय दिव्यांग बालिका राजेश्वरी ने, हाथ-पैर काम नहीं करते, फिर वह हर वो काम कर रही है जो कि सही-सलामत हाथ-पैरों वाले लोग भी नहीं कर पाते. फिर भी वो पैरों के सहारे कंचे खेलने के साथ रंगोली, पेंटिंग में निपूर्ण है. यही नहीं पैरों से लिखती है, साथ ही बालिका को गाना गाने का भी शौक है और गाना भी अच्छा गा लेती है. साथ ही गाना अपने दोस्तों को भी सिखाती है. आज हुई रंगोली प्रतियोगिता में उसने…
publicuwatch24.com,सुकमा। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में ओडिशा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दो महिला समेत 3 नक्सली ढेर हो गए हैं. जबकि एक जवान भी गोली लगने से घायल हुआ है. यह मुठभेड़ सुकमा जिले की सीमा से लगे तुलसी डोंगरी इलाके में हुआ है। सुकमा जिले की सीमा से लगे तुलसी डोंगरी में सुबह सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे, तभी एसओजी की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में मारे गए तीनों नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए मुठभेड़ में एक जवान भी गोली लगने से…
publicuwatch24.com,रायपुर। 2 से 18 साल तक के लोगों के लिए अच्छी खबर है. खबर ये है कि डीजीसीआई ने कोवैक्सीन को इस उम्र में लगाने की अनुमति दे दी है। वैक्सीन ट्रायल की दी गई थी अनुमति कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में एक और बड़ा कदम उठाया गया था. पिछले दिनों ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 2 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल की मंज़ूरी दी थी. पहले कोरोना वैक्सीन पर निगाह रखने वाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इसके ट्रायल की सिफारिश की थी. जानकारी के मुताबिक, भारत बायोटेक की…
बीजेपी के प्रदर्शन पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का बयान, कहा – बीजेपी के लोग धरना प्रदर्शन कर धर्म में राजनीति करने का काम कर रहे हैं
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में गरबा और दशहरा को लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी द्वारा किए गए चक्का जाम और धरना प्रदर्शन पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास का बयान आया है. उन्होने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि, राजनीति में धर्म निश्चित रूप से होना चाहिए, लेकिन धर्म में कभी भी राजनीति नहीं होनी चाहिए, बीजेपी के लोग धरना प्रदर्शन कर धर्म में राजनीति करने का काम कर रहे हैं जो नहीं होना चाहिए। बता दें कि बीजेपी नेताओं ने कल यानि कि सोमवार को दशहरा के लिए अनुमति नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया था…