Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। रेलवे स्टेशन में आज सुबह ब्लॉस्ट हुआ. ये ब्लॉस्ट सीआरपीएफ के बोगी में हुआ. जानकारी के मुताबिक आज सुबह 6:30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मूतवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन जो की प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी. सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्तिज जो की ट्यूब लॉन्चिंग में यूज होता है, एक बॉक्स लोडिंग के दौरान Spl ट्रेन के बोगी no 9 के गेट के पास हाथ से छूट गया जिससे छोटा सा ब्लास्ट हुआ. जिससे 6 जवान घायल हुए थे. इसमें से एक हेड कांस्टेबल चौहान को श्री नारायणा हॉस्पिटल में एडमिट किया…

Read More

publicuwatch24.com,,बिलासपुर। नवरात्र के दौरान दुर्गा दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, भक्तों की भीड़ के बीच असामाजिक तत्व भी सक्रिय हैं। गुस्र्वार की रात मध्यनगरी चौक के पास चोरों ने महिला के गले से डेढ़ तोला सोने का हार पार कर दिया। वहीं, बुधवार की रात भी गोल बाजार के पास चोरों ने एक महिला को निशाना बनाया। दोनों घटनाओं की शिकायत थाने में की गई है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। तारबाहर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में रहने वालीं एम पार्वती गृहणी हैं। गुस्र्वार की रात वे…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जरौद (क) निवासी गजाधर राम साहू पिता जनक राम साहू को उपचार हेतु एक लाख रुपये, ग्राम बैहार निवासी भूषण लाल साहू को उनके पिता के उपचार हेतु 50 हजार रुपये, तथा वार्ड क्रमांक 12 आरंग निवासी मोहम्मद इम्तियाज को उनके पुत्र के उपचार हेतु 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग नगरपालिका अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर एवं श्री कोमल साहू के करकमलों से प्रदान किया गया। आर्थिक सहयोग पाकर पीड़ितों के परिजनों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

Read More

publicuwatch24.com,दुर्ग। नयाखाई के मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने पैतृक ग्राम कुरूदडीह पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। अपने बचपन के दोस्त श्री नारायण निषाद से भी मिले पिछली बार चर्चा के दौरान नारायण ने मुख्यमंत्री से यूं ही कह दिया था कि कभी जब हेलीकॉप्टर में आप गांव में आए तो मुझे भी दिखाएं। मुख्यमंत्री ने आज कहा की आज मैं हेलीकॉप्टर से आया हूं मेरे साथ रायपुर चलो। उनके मित्र को चश्मा भी लग गया है। मुख्यमंत्री ने देखते ही उन्हें कहा कि तुम्हें चश्मा कब लग गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 16 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर यह कामना की है कि भारत देश सहित पूरे विश्व से गरीबी, कुपोषण और भुखमरी का नामोनिशान मिट जाए, क्योंकि यह मानवता पर सबसे बड़ा धब्बा है। हम सबको अन्न की बर्बादी रोकने के लिए मिलजुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि फुड एंड एग्रीकल्चर आर्गनाइजेशन ऑफ यूनाईटेड नेशन (एफ.ए.ओ.) द्वारा प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष ‘‘हमारे कार्य (एक्शन) ही हमारा भविष्य है’’ पर जोर दिया जा रहा है। जो खाद्य पदार्थ हम लेते…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज यहां राजभवन में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजा में शामिल हुई। साथ ही उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। दुर्गा नवमी के पावन पर्व पर राजभवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन कराया और मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावणभाटा श्री दूधाधारी मठ के अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर दशहरा उत्सव में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान दशहरा उत्सव समिति के संयोजक सुशील ओझा एवं सत्यनारायण नायक मौजूद थे।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में हसदेव अरण्य क्षेत्र सरगुजा से पदयात्रा कर रायपुर आए लोगों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले भी आदिवासियों के साथ खड़ी है। आज भी खड़ी है और आगे भी आदिवासियों के साथ खड़ी रहेगी। बघेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लेमरू एलीफेंट रिजर्व के लिए 452 वर्ग किलोमीटर का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, लेकिन राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर 1995 वर्ग किलोमीटर करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि 1995 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र…

Read More