Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
Author: admin
publicuwatch24.com,रायपुर। कांग्रेस के पंचायत सम्मेलन में मंच संचालन कर रहे नए पदाधिकारी को लेकर खूब चर्चा रही। कार्यक्रम के दौरान इस पदाधिकारी ने सरकार के वरिष्ठ मंत्री और सीएम के बीच खाई बढाने की हर मुमकिन कोशिश की। यहां तक कि स्वागत के लिए मंच पर भी वरिष्ठ विभागीय मंत्री को विधायकों और संसदीय सचिव के बाद स्वागत के लिए बुलाये। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष की भूमिका को लेकर भी बराबर चर्चा होती रही। बाजू में खड़े बड़े पदाधिकारी ने इस नए-नवेले पदाधिकारी को टोकने अथवा निर्देश देने की जरूरत नहीं समझी। इधर प्रदेश अध्यक्ष बार बार अपनी जगह…
publicuwatch24.com,धमतरी। पुलिस विभाग में बदलाव के बाद बदलाव नजर आ रहा है। विभाग के कार्यों में तेजी आने के साथ व्यवस्था को दुरूस्त करने का दौर चल रहा है। यही वजह है कि अब विभाग के छोटे बड़े अधिकारी सड़क में नजर आने लगे है। एसपी ने पैदल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा समेत यातायात व्यवस्था का जायजा लिया है, वहीं लोगों से भी चर्चा की। ज्ञात हो कि प्रदेश के पुलिस मुखिया के बदल जाने के बाद पुलिस विभाग में बहुत से बदलाव लगातार देखे जा रहे है। पुलिसकर्मियों के तबादले के साथ उनकी साप्ताहिक छुट्टी और एसपीओ के जनदर्शन…
publicuwatch24.com,गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उइके 21 नवम्बर , रविवार को गरियाबंद आयेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुश्री उईके पूर्वान्ह 11:15 बजे राजभवन रायपुर से कार द्वारा गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेगीं। वे अपरान्ह 1:15 बजे सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचेंगी। राज्यपाल उईके अपरान्ह 2 बजे जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम पश्चात वे अपरान्ह 3:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी एवं शाम 4 बजे वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैट कम करने की मांग को लेकर बीजेपी आज प्रदर्शन कर रही है। रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकात्म परिसर से रैली निकालकर शास्त्री चौक पहुंचे। यहां सड़क पर बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। समझाइश के दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कुछ देर तक तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। बता दें कि मोदी सरकार के ऐलान के बाद से बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार से वैट कम करने की मांग कर…
मनरेगा आयुक्त ने कलेक्टरों को जारी किया पत्र, मनरेगा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उद्यानिकी कार्यों को भी लेने के निर्देश
publicuwatch24.com,रायपुर। मनरेगा के साथ ‘कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग’ तथा ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के अभिसरण से उद्यानिकी कार्य भी किए जाएंगे। राज्य मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर मनरेगा अभिसरण के लिए दिशा-निर्देशों के अनुरूप उद्यानिकी कार्यों को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। राज्य मनरेगा कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि मनरेगा के अंतर्गत उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के साथ अभिसरण के निर्देश दिए गए…
publicuwatch24.com,गरियाबंद। मैनपुर के इंदागांव और कोयबा पटवारी शेखर बांधे के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए है. गुरुवार को गांव पहुंची जांच टीम के सामने भी ग्रामीणों ने पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए अपने बयान दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दौरे पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के समक्ष ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन दर्ज करने के नाम पर पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की बात कही थी. ग्रामीणों ने बताया था कि पटवारी शेखर बांधे ने इसके लिए गांव के सैकड़ों किसानों से 1500-1500 रुपये लिया…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के विकास नगर में युवक चाकू लेकर मकान में घुस गया। युवक ने मकान मालिक को चाकू दिखाकर डराने का प्रयास किया। इस बीच मकान मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे युवक को दबोच लिया। इसकी सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विकास नगर में रहने वाले पल्लव चक्रवर्ती(50) व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे वे अपने घर में थे। इसी बीच एक…
publicuwatch24.com,रायपुर। एसटी-एससी छात्रों ने छात्रावास की समस्या को लेकर आदिम जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के बंगले का घेराव किया. हॉस्टल में रहने के लिए 25 वर्ष की उम्र बंधन हटाने के साथ 50 प्रतिशत बंदिश हटाने की मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि जब पढ़ने के लिए कोई उम्र निर्धारित नहीं है तो व्यवस्थाओं में क्यों है. मंत्री बंगला के घेराव करने पहुंचे एससी-एसटी छात्रों में शामिल नागेश्वर व हरीश बंजारे कहते हैं कि पढ़ाई के लिए जब कोई उम्र का बंधन नहीं है, तो हॉस्टल के लिए क्यों उम्र निर्धारित की गई है. इसके…
छत्तीसगढ़ देश के सबसे स्वच्छ राज्य की श्रेणी में पुरस्कृत, राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रहण किया स्वच्छता अवार्ड
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ को स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सबसे स्वच्छ राज्य श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवार्ड ग्रहण किया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के सर्वाधिक 61 नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिये गए हैं। कार्यक्रम में आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्य मंत्री कौशल किशोर भी शामिल रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल स्वच्छतम् राज्य का…
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद थोड़ी देर में स्वच्छ शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 प्रदान करेंगे। थोड़ी देर में शुरू होने वाला है कार्यक्रम। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम आज (20 नवंबर, शनिवार) सामने आएगा, जिसमें 4 हजार से अधिक शहरों ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजेताओं का ऐलान करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगमों को सम्मानित भी करेंगे। भारत को कचरा-मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत यह सर्वे केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें शहरों में स्वच्छता की स्थिति का…