Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
Author: admin
पग-पग आगे बढ़ी जिंदगी: पुनर्वास केन्द्र ने हजारों जीवन में जगाई नई आस, भूपेश सरकार दिव्यांगजन के द्वार पहुंचकर दूर कर जीवन का अंधेरा
publicuwatch24.com, रायपुर। दो साल का मासूम दौड़कर घर की ओर आ रहा था, उसी समय गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका एक पैर कट गया। सूरजपुर जिले के उदयपुर ब्लॉक में रहने वाला पवन अब 6 साल का हो चुका है। एक पैर के सहारे घिसट कर चलता है। परिवार वालों के मन में उसके भविष्य को लेकर कई तरह की आशंकाएं और चिंता है। लेकिन राजधानी के माना कैम्प स्थित पुनर्वास केन्द्र ने उनकी चिंता दूर कर दी है। यहां आकर पवन को नकली पैर के सहारे चलते-दौड़ते देखकर अब उनके मन में नई आस जगी…
publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हालांकि भाजपा के पास खोने को कुछ भी नहीं है। भाजपा 15 सीटों की बैशाखी से नगरीय निकाय चुनाव में कितना दौड़ लगाएगी यह तो वक्त बताएगा। कांग्रेस जीतती है तो भूपेश बघेल का कद आला कमान के सामने निश्चित तौर पर बढ़ेगा, अगर भाजपा जीतती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में यह जीत संजीवनी के रूप में काम करेगी। राजनीतिक जानकारों की माने तो दोनों पार्टी के लिए यह चुनाव पूर्वाभ्यास विधानसभा चुनाव के लिए होगा,…
आवेदकों के घर 6 माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से नवम्बर तक 06 माह की अवधि में 04 लाख 44 हजार 683 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 02 लाख 79 हजार 577 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 01 लाख 65 हजार 106 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ के सुव्यवस्थित…
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एड्स के नियंत्रण एवं रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों, विभागों और संस्थाओं को किया सम्मानित
publicuwatch24.com,रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज विश्व एड्स दिवस के मौके पर एड्स एवं एचआईव्ही के नियंत्रण व रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय विभागों, संस्थाओं, समितियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा स्वयंसेवी संगठनों को सम्मानित किया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन के कन्वेन्शन हॉल में आयोजित समारोह में कुल 53 व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक श्री नीरज बंसोड़ और अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. एस.के. बिंझवार भी…
publicuwatch24.com, मुंगेली। मुंगेली जिले में आज विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस दौरान एचआईव्ही एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ महिंग्लेश्वर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.डी.तेंदवे एवं जिला एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली को रवाना किया। जन जागरूकता रैली बी.आर.साव.उ.मा.शाला के प्रागंण से प्रारंभ होकर पड़ाव चाौक, बालानी चाौक, पुराना बस स्टैंड से गोल बाजार होते हुए वापस बी.आर.साव.उ.मा.शाला के प्रागंण पहुॅचे। जन जागरूकता रैली का पोस्टर, पाम्पलेट, एवं माईक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। जन जागरूकता…
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में उत्तर प्रदेश के लोग डर के साये में जी रहे हैं क्योंकि यह तानाशाहों की पार्टी है जहां असहमति की आवाज दबा दी जाती है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए बघेल ने दावा किया कि भाजपा ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है, इसके बजाय वह मजहबी टिप्पणियों के माध्यम से लोगों का ध्यान बंटाने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पीटीआई-भाषा…
नए वैरिएंट का खतरा, सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से की हवाई सेवा पर प्रतिबंध लगाने की मांग
publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है. सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हाई रिस्क वाले देशों से हवाई सेवा पर प्रतिबंधित लगाएं और जिन देशों से संक्रमण फैल रहा है, वहां से हवाई सेवा बंद हो. बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल भिलाई दौरे पर है. जहां साईं मंगलम, विद्युत नगर दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 4 बजे सदगुरु कबीर आश्रम, दामाखेड़ा जाएंगे, वहां पर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…
publicuwatch24.com,जांजगीर। जिले में एक हलवाई ने ट्रेन से कट कर मौत हो गई। उसका शव दो टुकड़ों में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले उसकी पत्नी भाग गई थी। इसके बाद से ही वह नशे का आदी हो गया था। घटना जांजगीर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, नैला चौकी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में एक युवक का शव…
publicuwatch24.com,जशपुर। जशपुर जिले में दुल्हन को मंडप में छोड़कर दूल्हा पक्ष का बारात वापस लौटने का मामला सामने आया है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष की दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वह बारात वापस लेकर लौट गए. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि लड़के वालों को मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने पर पहले तो विवाद किया. उसके बाद शादी समारोह को अधूरा छोड़कर लौट गए. जिसको लेकर लड़की पक्ष वालों ने पुलिस थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं दूसरी तरफ लड़के पक्ष वालों ने भी शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार…
publicuwatch24.com,रायपुर । राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज किसी न किसी जिले में गांजे के साथ तस्कर धरे जा रहे हैं। इसके बावजूद लोकर और अंतर्राज्यीय तस्कर ओडिसा से लगातार गांजे की तस्करी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की तस्करी रोकने के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को और सतर्क करते हुए सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ा दी है जिसके बाद तस्करों की धरपकड़ में और तेेजी आई है। ओडिसा में बड़े पैमाने पर अवैध रुप से गांजे की खेती होती है और छत्तीसगढ़ से…