Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 2 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। इस राशि में 15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 44 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों और महिला समूहों को 48 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल है। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई राशि को…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा।’’पंखो से कुछ नहीं होता, हौसलो से उड़ान होती है’’ – बहुत पहले किसी कवि की लिखी इस कविता को पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के सूर्या स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत और हौसले सही साबित कर दिया है। इसमें उनकी भरपूर मदद राज्य सरकार की नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी योजना ने की है। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के कापूबहरा ग्राम पंचायत की इन महिलाओं ने सुराजी गांव योजना के तहत बने गौठान के चारागाह में सब्जी की खेती कर एक सीजन में ही 17 हजार रूपए से अधिक का मुनाफा अर्जित किया है। इस समूह की 10 महिलाएं गौठान के चारागाह में सब्जी उत्पादन में…

Read More

publicuwatch24.com,जांजगीर-चांपा। बेहतर स्वास्थ्य और बीमारी के समुचित इलाज की सुविधा हर व्यक्ति का अधिकार है। स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा के साथ हर छोटी बड़ी बीमारियों का इलाज समय पर और सहजता से हो इसके लिए राज्य सरकार ने प्राथमिकता के साथ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर लोंगो को समुचित ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया गया। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 100 बिस्तर वाला एक जिला चिकित्सालय, 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 02 सिविल डिस्पेंसरी, 47 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 269 उप स्वास्थ्य…

Read More

publicuwatch24.com,नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लीडरशिप सम्मिट में शामिल हुए, जहां पर उन्होंने बेबाकी से कहा कि उत्तरप्रदेश में जनता ने मन बना लिया है कि योगी सरकार को हटाना है। उन्होंने दावा किया है कि यूपी में बदलाव की बयार बहने लगी है और साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस बड़े परिवर्तन की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री से किए गए एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में लागू किए गए तीनों कृषि कानून के खिलाफ पूरे देश में किसानों ने खिलाफत आंदोलन की तर्ज पर प्रदर्शन…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। नवा जतन कार्यक्रम का स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम ने शुभारंभ किया. इस दौरान मंत्री टेकाम ने कहा कि पढ़ाई लॉस को कवर करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. नवा जतन सेतु पाठ्यक्रम के अगला भाग है. इस कार्यक्रम के लिए मास्टर ट्रेनर चार स्तर पर ट्रेनिंग देंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम ने बताया कि सेतु पाठ्यक्रम 2.0 के तहत नवा जतन नामक यह कार्यक्रम उन बच्चों के लिए तैयार किया गया है, जो अपनी पिछली कक्षाओं से निचले स्तर के शैक्षिक स्तर के हैं। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें राज्य शैक्षिक…

Read More

publicuwatch24.com,रायगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने हेतु दो दिवसीय जागरूकता शिविर सह खेलकूद-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षामंत्री पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन अलग-अलग योजना चला रही है, ताकि वे भी आगे बढ़ सकें। उच्च शिक्षामंत्री पटेल ने कहा कि…

Read More

publicuwatch24.com,पेंड्रा-मरवाही। जिले के दो स्कूल के छात्रों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं। स्वास्थ्य विभाग स्कूल के बाकी बच्चो की भी कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा ब्लाक के कोटमी स्कूल की छात्रा पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अलावा एकलव्य विद्यालय लाटा का भी एक छात्र संक्रमित पाया गया हैं। दोनो के कोरोना संक्रमित आने के बाद दोनों को होम आइसोलेट किया गया हैं और उनके सम्पर्क में आने वाले स्कूली छात्रों व स्टाफ की भी जांच की जा रहीं हैं। इसी तरह दिल्ली से वापस लौटे एक निजी स्कूल के…

Read More

publicuwatch24.com,दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित् निर्मला सीतारमण से सौजन्य मुलाक़ात की. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल आज शाम 7.45 दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे। सीएम भूपेश बघेल विगत दिनों से यूपी और दिल्ली दौरे पर है. उन्होंने यूपी दौरे के दौरान वहां आयोजित आमसभा को संबोधित किया। दरअसल छग के सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. जिसकी जिम्मेदारी सीएम भूपेश बघेल बखूबी से निभा रहे है।

Read More

publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। लोन लेकर गाड़ी खरीदना और फिर लोन ना पटानी पड़े, इसके लिए तमाम जतन करने वाले लोग तो आपने तमाम देखे और सुने होंगे। लेकिन लोन पटाने को कहने पर मर्डर कर देने का वाकया शायद ही सुना हो। ऐसे ही एक मामले में बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में दो युवकों ने किश्त की वसूली के लिए पहुंचे रिकवरी एजेंट की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के दोनो आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी जारी है। प्रदेशभर में अब तक 4 लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो गई है। वहीं धान खरीदी में राजनांदगांव सबसे आगे हैं। इसी के साथ ही खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार तीन दिन में प्रदेश के 1 लाख 32 हजार 637 किसानों ने धान बेचा हैं। वहीं इन तीन दिनों में 4 लाख 19 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। जारी आंकड़ों के अनुसार पहले दिन 1 दिसंबर को 88 हजार मीट्रिक धान की खरीदी हुई। दूसरे…

Read More