Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.com,नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,503 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही 7,678 लोगों ने पिछले 24 घंटे में कोरोना को मात दी है. कोरोना वायरस से अब तक कुल 3,41,05,066 लोग ठीक हो चुके हैं. मार्च 2020 के बाद अब तक सबसे ज्यादा 98.36% रिकवरी रेट है. सक्रिय मामलों की बात करें तो पूरे देश में 94,943 लोगों का इलाज चल रहा है. कुल कोरोना मामलों के 1 फीसद से भी कम सक्रिय मामले हैं, जो कि अभी 0.27% पर टिका हुआ है. यह मार्च 2020 के बाद से सबसे…
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रारम्भ में शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर वीर नारायण सिंह के दीन-दुखियों और गरीबों के लिए किये गए योगदान को याद करते हुए कहा है कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री…
publicuwatch24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत की. कवर्धा और रायपुर के टिकरापारा में धार्मिक झंडों को लेकर हुए विवाद और उससे उपजे तनाव से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के पास सरकार के खिलाफ मुद्दे नहीं हैं. अब धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता ही उसके सबसे बड़े हथियार हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में जहर घोलने का काम कर रही है. छत्तीसगढ़ की जनता यह बात बर्दाश्त नहीं करेगी. सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नहीं…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को इंस्टीट्यूट में दिया जाएगा मुफ्त प्रशिक्षण
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण किया। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कीे। संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी और चन्द्रदेव राय तथा विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थेे। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा तथा मारुति सुजुकी के एमडी एवँ सीईओ के. आयुकावा भी उपस्थित थे. प्रशिक्षण की सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड…
छत्तीसगढ़ गरीबी उन्मूलन के लिए विभागीय प्रयासों और कार्ययोजना की बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने किया समीक्षा
publicuwatch24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के गरीबी उन्मूलन हेतु किये जा रहे विभागीय प्रयासों एवं कार्ययोजना की समीक्षा जिला ग्रंथालय के सभाकक्ष में किया गया। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से गरीबी उत्थान के कार्य मैदान में नहीं दिखाई देता है। विभाग को लोगों को शासकीय योजना से जोड़कर कार्य करके दिखाना है ताकि अन्य लोग प्रेरित हो। विकास कार्यों के माध्यम से आम नागरिक के बीच अधिकारियों का परिचय लम्बे समय तक किया जाता है। उन्होंने ग़रीबी उन्मूलन और विकास कार्य में…
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी का DKS अस्पताल अब रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन होगा। इसमें मेडिकल कॉलेज के डीन ही DKS अस्पताल के प्रभारी होंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में ये अस्पताल बना था। अब तक इस अस्पताल के लिए एक डीन नियुक्त किया जाता था। लेकिन अब सरकार ने इसे रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन करने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में कृषि पम्पों के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 लाख 81 हजार किसानों को निःशुल्क एवं रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। बीते तीन सालों में 60 हजार स्थायी कृषि पम्पों को विद्युत कनेक्शन प्रदाय कर ऊर्जीकृत किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि पंप ऊर्जीकरण योजना के अंतर्गत विद्युत लाईनों के विस्तार हेतु प्रति पम्प एक लाख अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में स्थायी एवं अस्थायी पंप कनेक्शन के लगभग 5 लाख 81 हजार से अधिक ऊर्जीकृत कृषि पम्प हैं। मुख्यमंत्री भूपेश…
publicuwatch24.com,रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह ऐसे क्रांतिकारी नेता थे, जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी और देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बालोद जिले के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव को संबोधित करते हुए कही। राज्यपाल ने इस अवसर पर बाबा राजाराव पठार, कंकालिन माता, झामा माता और बूढ़ादेव की पूजा कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुण्डा, गुण्डाधुर…
आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रेफिक रिचर्स’ का करेंगे लोकार्पण
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 दिसम्बर को शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर के समीप ग्राम तेंदुआ में नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड टैªफिक रिचर्स का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे पूर्व 11.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा बालाघाट जिले के किरनापुर जाएंगे और वहां से अपरान्ह 3.30 बजे रायपुर वापस आएंगे।
publicuwatch24.com,दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग से सात किमी दूर कोलिहापुरी प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले करीब 25 बच्चे स्कूल से दिए गए पौष्टिक चिक्की खाने के बाद बीमार पड़ गए। चिक्की खाने के बाद थोड़ी देर बाद बच्चों ने बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा है। बारी-बारी से सभी बच्चे इसी तरह की समस्या बताने लगे। चिक्की खाने के बाद बीमार हुए बच्चों को स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह 11 बजे के आसपास दोपहर में खाने की छुट्टी के समय स्कूल…