Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
publicuwatch24.com,अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खाली पड़े MBBS के सीटों पर भर्ती के रास्ते खुल गए हैं। तीन महीने विलंब से आखिरकार अब अनुमति मिली है। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए एनएमसी ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मेडिकल कालेज अस्पताल में 100 MBBS के सीटों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। कई छात्र और लंबे समय से भर्ती को लेकर गुहार लगा रहे थे। वहीं अब उनकी मांग पूरी हुई है।
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना विस्फोट हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को पूरे देश में कोरोना के 1,17, 100 नए मामले सामने आए. कोरोना की पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई है. देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 3, 71,363 हो गए हैं. इन तमाम आशंकाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे हर हाल में यह सुनिश्चित करें कि इस बार अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी न हो पाए. केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना राज्यों की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से ठीक हो गए है। आज कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने पर होम आईसोलेसन में थे टीएस सिंहदेव। 2828 नए केस मिले छत्तीसगढ़ के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी परिसर में कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां के 6 से अधिक रहवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी उम्र 30 से 34 साल के बीच है। शुक्रवार को ही अकादमी में 10वें और 11वें बैच का पासिंग आउट परेड हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया…
publicuwatch24.com,डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर के पहाड़ पर आगजगी की घटना हुई है। देर रात भीषण आग की चपेट में आने से 10 दुकान जलकर खाक हो गया। हादसे से अफरा-तफरी मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसा बीती देर रात की बताई जा रही है। पहाड़ पर मां बम्लेश्वरी मंदिर के से लगे दुकानों में शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। एक के बाद एक 10 दुकान जलकर खाक हो गए। आग से लाखों का नुकसान होने बताया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
publicuwatch24.com,जगदलपुर। बस्तर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है. नगरनार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गांजे की तस्करी करते 2 मामले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 300 किलोग्राम गांजा सहित 1 चारपहिया वाहन और 1 आयसर ट्रक जब्त किया है. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार बताया कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा से बस्तर के रास्ते देश के अलग राज्य में गांजा तस्करी करने की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद नगरनार…
publicuwatch24.com,रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्टार अंलकरण कार्यक्रम में उप वन क्षेत्रपाल से वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान विभाग में नवनियुक्त 27 प्रशिक्षु वन क्षेत्रपालों को प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय, विधायक श्री बृहस्पति सिंह और प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य…
करोड़ो रूपए की ठगी करने वाले 3 अंर्तराज्यीय ठग गिरफ्तार, रायपुर निवासी रिटायर्ड प्राचार्य को बनाये थे शिकार
publicuwatch24.com,रायपुर। बीमा पाॅलिसी कैंसल होने के नाम पर देश भर में करोड़ो रूपए की ठगी करने वाले बिहार के 3 अंर्तराज्यीय ठग को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी उदय रावले ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शांति विहार कालोनी डंगनिया रायपुर में अपने परिवार के साथ रहता है तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य है। दिनांक 10.08.2020 को मोबाईल नंबर 8869848617 से प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर काॅल आया और मोबाईल धारक ने प्रार्थी को बोला कि आपका एल.आई.सी. एवं एच.डी.एफ.सी. की पाॅलिसी कैंसल होकर लोकपाल में आई है। मैं इस फाइल को डील कर रहा…
publicuwatch24.com,कोरबा। कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक बोड़ला थाने के चोरभट्ठी गांव के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एम्बुलेंस चालक घंटो तक फंसा रहा. जिसे कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बाहर निकाला। हादसे के बारें में पुलिस ने बताया कि ये हादसा जबलपुर जाते समय हुई है. अनियंत्रित होने से एम्बुलेंस पलट गई. फ़िलहाल घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
publicuwatch24.com,जांजगीर-चाम्पा। पर्यावरण विभाग ने आरकेएम (RKM) पावर प्लांट पर 89 लाख 40 हजार का जुर्माना ठोका गया है। अवैध तरीके से जगह-जगह पर राखड़ डम्प करने का मामला सामने आया है। इस बात की शिकायत करीब आधा दर्जन गांव के लोगों ने एसडीएम से की थी। जांच के बाद पर्यावरणीय नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की गई है। वही अगर 15 दिन के भीतर जुर्माना राशि नही जमा करने पर विद्युत विच्छेदन या उत्पादन बंद किये जाने के कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। आरकेएम पावरजेन प्राइवेट लिमिटेड प्लांट डभरा तहसील के उच्चपिंडा में संचालित है।
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग तथा श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने मंदिर हसौद चंदखुरी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क कार्य की लागत 36 करोड़ 24 लाख रूपए है तथा यह सड़क का कार्य 10.40 किलोमीटर की लम्बाई का है। इस मार्ग के बन जाने से वाहनों के आवाजाही में हो रही दिक्कत नहीं होगी। शुभारंभ अवसर पर डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सड़क पुल पुलिया सहित जनसुविधा के सभी जरूरी कार्य कराये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में दिनेश ठाकुर, कोमल साहू, रामचंद्र वर्मा, शारदा देवी वर्मा, खिलेश देवांगन,…