Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी. और कहा – ऋतु परिवर्तन, नई फसल के स्वागत, प्रकृति का आभार जताने के पर्व लोहड़ी की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उमंग और उत्साह से भरा यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। कटघोरा न्यू बस स्टैंड के सामने बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर के भीतर घुस रहे भारी वाहनों को लेकर हंगामा किया है. इन दिनों शहर की यातयात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. वहीं, दूसरी ओर प्रवेश निषेध के बावजूद भारी माल वाहन शहर के अंदर से होकर गुजर रहें हैं, जिसकी वजह…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 संक्रमण के प्रबंधन के संबंध में आयोजित बैठक में अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। बता दें कि देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण संक्रमण में लगातार वृद्धि के बीच प्रचलित कोरोना वायरस महामारी की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. मामलों से परिचित लोगों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. यह वर्चुअल बैठक ऐसे समय में होने वाली है जब भारत…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @naolekar877 नाम के यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है. जिसमे एक युवक गृह मंत्री के बंगले के बाहर खड़ा दिख रहा है. गृह मंत्री के नेम प्लेट के सामने युवक ने हाथ जोड़ा हुआ है. ट्विटर पर CG Sub inspector (Si) police abyarthi नाम के यूजर ने लिखा हाथ जोड़कर निवेदन है माननीय मुख्यमंत्री जी, गृह मंत्री जी, आज युवा दिवस के अवसर पर राज्य का एक युवा आप से गुहार लगा रहा हैं जो हमारी 3 साल से अटकी हुई उप निरीक्षक की भर्ती है उसको जल्द पूरा कराने का कृपा…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की बैठक महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया की अध्यक्षता में आज उनके निवास राजातालाब में संपन्न हुई। बैठक में पाँच बच्चों को इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल के हाथो छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार देने की अनुशंसा की गई। बैठक में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक के पश्चात बृजमोहन अग्रवाल ने बताया की इस वर्ष के लिए मात्र दो बच्चे अमन ज्योति जाहिरे कोरबा तथा शौर्य प्रताप चंद्राकर ग्राम सेनचुआ, जिला धमतरी को छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार के लिए अनुमोदित किया…

Read More

publicuwatch24.com,अंबिकापुर। अंबिकापुर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू के भी आदेश जारी किए गए हैं। प्ले स्कूल, आंगनबाड़ी, स्कूल और शैक्षणिक संस्थाएं बंद होंगे। स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं शॉपिंग मॉल, सिनेमा घर और शादी में एक तिहाई लोगों की उपस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, खनिज साधन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विमानन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., खनिज एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव ऊर्जा अंकित आनंद, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई, आयुक्त जनसम्पर्क दीपांशु काबरा, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने आज बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तब जो स्थिति होगी उसके अनुसार निर्णय लिए जाएंगे,अभी मार्च में समय, यदि कोरोना पीक में होगा तब पिछले साल जैसे ही परीक्षा व्यवस्था हो सकती हैं. वही स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक साथ सभी स्कूल बंद नहीं होंगे, बच्चों की पढ़ाई भी जरूरी है। नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट – छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई तो विद्यार्थी, टीचर, कर्मचारी समेत 2…

Read More

publicuwatch24.com,कांकेर। कांकेर कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है. एक आदेश जारी कर जिले के प्राथमिक और मिडिल स्कूलों को आगामी आदेश तक बन्द रखने के निर्देश दिए है. बता दें कि कांकेर जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ रही है. फ़िलहाल जिले में 5 प्रतिशत संक्रमित दर है. वही कलेक्टर चन्दन कुमार ने सभी लोगों से कोविड गाइडलाइन पालन करने की अपील की है। विकासखण्ड हेतु कान्टेक्ट ट्रेसिंग टीम गठित – कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, रोकथाम व पॉजिटीव केस आने पर दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लिए कान्टेक्ट ट्रेसिंग टीम गठित…

Read More

publicuwatch24.com,बेमेतरा। जिला चिकित्सालय परिसर मे स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का कल ड्राईरन किया गया। कोविड संक्रमण से निबटने शासन द्वारा अस्पताल परिसर मे ही यह प्लांट स्थापित किया गया है। कलेक्टर ने कल अस्पताल पहुंचकर इसका मुआयना किया। इसके अलावा जिलाधीश ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डा का निरीक्षण कर अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं कोविड नोडल अधिकारी संदीप ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. वन्दना भेले सहित अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित थे।

Read More