Author: admin

publicuwatch24.com,कबीरधाम। जिले से होकर गुजरने वाली रायपुर जबलपुर मार्ग पर आज फिर बड़ा हादसा हुआ। पिपरिया थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोना में ट्रक ने कार को सामने से ठोकर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक के सामने कार पूरी तरह से चिपक गया, जिसके कारण कार चालक गाड़ी में ही फंस गया। मामले की सूचना मिलने पर पिपरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को ट्रक से अलग करने में डेढ़ घण्टा से ज्यादा समय लग गया। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान कवर्धा के राजकुमार…

Read More

publicuwatch24.com,धमतरी। ज़िले में समग्र शिक्षा तथा पीएम पोषण अभियान के जरिए प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों का सम्पूर्ण विकास करने के लिए बारिकी से कार्ययोजना बनाने आज कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने ज़िला कोर समिति की बैठक ली। सुबह 10.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहूत बैठक में उन्होंने ‘निपुण’ भारत मिशन के तहत जिले के प्राथमिक स्तर के स्कूली बच्चों का समग्र विकास करने और राष्ट्रीय औसत तक उनका अधिगम स्तर (खास तौर पर भाषा और गणित का) लाने सबको मिलजुलकर काम करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने स्कूलों में अधोसंरचना जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत की आपूर्ति की यू-डाइस में वर्ष…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। जमीन अधिग्रहण को लेकर करीबन महीनेभर से आंदोलनरत नवा रायपुर के किसानों के साथ मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक हुई. करीबन तीन घंटे तक चली चर्चा के बाद मंत्रिमंडल उप समिति ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए कमेठी गठित करने का निर्णय लिया है. किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में बताया कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल से आर्थिक मुआवज़ा के अंतर में एवं तमाम मुद्दों में सार्थक चर्चा हुई है. अब आंदोलन ख़त्म करने का फ़ैसला किसानों को लेना है. उन्होंने कहा कि किसानों की जो…

Read More

publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई। सरगुजा संभाग ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पठारी इलाकों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज मैनपाट व सामरी पाट में पारा 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से ओस की बूंदे जम गई। वहीं ठंड से कई जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर कोरिया जिले के बैकुंठपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। अमरकंटक में भी पारा 5 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि प्रदेश का मौसम साफ है वहीं दोपहर में तिखी धूप पड़ रही है। बावजूद भी दिन…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में गुंडे बदमाश और लुटेरे कानून का मखौल उड़ा रहे हैं। ऐसा लगता है पुलिस का डर ख़त्म हो गया है या ऐसा लगता है कि पुलिस प्रोटोकाल या अन्य प्रशासनिक कार्य में व्यस्त रहने के कारण ध्यान नहीं दे पा रही है। लुटेरे पुलिस और प्रेस कर्मियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। इनका हौसला इतना बढ़ गया है कि वे किसी को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं। गली-मोहल्लों में छोटे-छोटे विवादों पर मारपीट-चाकूबाजी आम हो गई है। ऐसी प्रकार जुआ-सट्टा पर लगाम नहीं लगने के पीछे एक कारण कई नेताओं के इन धंधों में…

Read More

publicuwatch24.com,राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के पर्वतारोही रोहित झा ने एक और कीर्तिमान रच कर राजनांदगांव जिले सहित प्रदेश को गौरवान्वित किया है. उन्होंने गणतंत्र दिवस पर 14300 फुट की पर्वत शिखर पर 280 फुट का तिरंगा फहरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश के मणिकंण जिले में स्थित रोरंग लेक ट्रेक पर आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर के 22 युवाओं ने हिस्सा लिया. इस टीम का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही रोहित कुमार झा ने किया. वे पहले भी कई ट्रेक को लीड कर चुके हैं. रोरंग पर्वत की चढ़ाई के लिए रोहित…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायकों और उनके सहायकों ने ऑनलाइन प्रश्नों की सूचना संबंधी प्रशिक्षण में भाग लिया. अब आगामी बजट सत्र 2022 के दौरान प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. बता दें कि विधायकों और उनके सहायकों के लिए एनआईसी रायपुर के माध्यम से एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया. इस प्रशिक्षण सत्र में विधायकों को ऑनलाइन प्रश्न जमा करने संबंधी जानकारी दी गई. ऑनलाइन प्रश्न जमा करने के लिए एक नवीन वेब एप्लीकेशन एनआईसी के टेक्निकल हेड सत्येन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है. कार्यक्रम में विधायकगण उनके निज सहायक विधानसभा के प्रमुख सचिव…

Read More

publicuwatch24.com,नारायणपुर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में संचालित सुपोषण के लिए और अधिक बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिए महिला एवं स्वास्थ्य विभाग के आपसी सहयोग एवं समन्वय पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुपोषण के लिए महिला एवं बच्चों को दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता एवं…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। पंधी स्थित बोरी फैक्ट्री से पश्चिम बंगाल के लिया निकला ट्रक का चालक वाहन समेत गायब हो गया। ट्रक में 70 लाख की सीमेंट बोरी थी। बोरी फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। चिल्हाटी के विवेकानंद नगर में रहने वाले महावीर प्रसाद मंडल(41) पंधी स्थित बोरा फैक्ट्री में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की रात आठ बजे उन्होंने ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीडी 9368 में 24 टन प्लास्टिक बोरी लोड कराया। इसके पश्चिम बंगाल…

Read More

publicuwatch24.com, धमतरी। धमतरी जिले में उठाईगिरी का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर रुद्री थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक मुड़पार के साप्ताहिक बाजार में व्यापारी का सवा 5 किलो चांदी से भरा थैला अज्ञात लोगों ने पार कर दिया। वही चोरी हुई माल की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है. और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

Read More