Author: admin

publicuwatch24.com,कोरिया। विकासखण्ड खड़गवां के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एकलव्य आवासीय विद्यालय पोंडीडीह खड़गवां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा सातवीं के बच्चों से मुलाकात कर परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। कलेक्टर अंग्रेजी की कक्षा में बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को किताब से एक-एक पैराग्राफ पढ़ने को कहा। इस दौरान छात्र अजय ने बिना हिचकिचाए पूरा पैराग्राफ पढ़ा जिससे कलेक्टर काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने बोर्ड पर गुणा का एक सवाल लिखा और बच्चों को स्वयं से आकर उसे सुलझाने को प्रेरित किया। जिसका हल निकाला छात्रा…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के रायपुर दौरे के ठीक एक दिन पहले भाजपा ने प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा के चार वरिष्ठ नेताओं बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और नारायण चंदेल ने एक साथ प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कान्फ्रेंस में सबसे पहले मोर्चा संभाला बृजमोहन अग्रवाल ने। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में जमीन पर कब्जा करना सरकार के लिए आम बात हो गई है। कांग्रेसियों की गुंडागर्दी से आम लोग परेशान हैं। अग्रवाल ने कहा कि सरकार और प्रशासन के संरक्षण में कांग्रेसियों…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायिक जांच आयोग के इतिहास में मंगलवार को एक रिकॉर्ड बना। रिटायर्ड जस्टिस शंभूनाथ श्रीवास्तव ने मदनवाड़ा कांड न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंप दी। इस आयोग का गठन जनवरी 2020 में हुआ था। इसको 12 साल पहले राजनांदगांव के मदनवाड़ा के जंगल में हुए नक्सली हमले की जांच करनी थी। मदनवाड़ा के नक्सली हमले में तत्कालीन एसपी विनोद शंकर चौबे सहित 29 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। छत्तीसगढ़ में हुए सबसे बड़े और घातक नक्सली हमलों में मदनवाड़ा कांड भी आता है। इस हमले के दौरान कुछ पुलिस अफसरों की भूमिका…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। फैंसी जनरल स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत संचालक ने अभनपुर थाने में की है. और पुलिस को बताया कि वे जब दुकान खोलकर अंदर देखा तो कपड़ा बिखरा पडा हुआ था. और लॉकर में रखे 38000 रूपये नही था. वही बिक्री हेतु बच्चो एवं रेडीमेंट पेंट शर्ट, कुछ नई साड़ियाँ रखा हुआ था. उसे भी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट के मुताबिक छत के जरिए चोर अंदर पहुंचे थे. और वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. और अज्ञात चोर के खिलाफ केस…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। भू माफियाओं से परेशान एक किसान ने राहुल गांधी के सामने ही आत्मदाह का ऐलान कर दिया है। एक किसान पुनीत राम टंडन ने बताया कि वो भू माफियाओं से इस कदर परेशान है कि वो अब अपनी जिंदगी खत्म करने का मन बना चुका है। टंडन ने कहा है कि मैं राहुल गांधी के सामने ही आत्मदाह करने को मजबूर हूं। वजह पूछे जाने पर टंडन ने कहा कि अमलीडीह में मेरी जमीन को मन्नी नत्थानी, रेखा अग्रवाल और अमित अग्रवाल नाम के लोग कब्जा कर चुके हैं। मेरी बाउंड्री वॉल को इन लोगों ने तोड़ दिया।…

Read More

publicuwatch24.com,दिल्ली। आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों ने भेंट कर राजनीतिक दबाव में कवर्धा पुलिस द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए सांसद की छवि धूमिल करने एवं विशेषाधिकार का हनन करने के खिलाफ शिकायत कर ज्ञापन सौंपा। बता दें कि कवर्धा के झंडा विवाद मामले में पुलिस ने सांसद संतोष पांडेय सहित भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं को फरार बताया है। भाजपा के कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि सरल व सहज, लोगों की संवेदना के प्रति संवेदनशील एवं निःस्वार्थ भाव से जनसेवा के लिए तत्पर रहने वाले सांसद संतोष पांडेय जनता व…

Read More

publicuwatch24.com,बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरुर पहुंचे हैं। जहां पहुंचकर सीएम बघेल स्व अर्जुन हिरवांनी की शोक सभा में शामिल हुए हैं। साथ ही परिजनों से मुलाकात भी की। अर्जुन हिरवांनी साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष थे। इस शोकसभा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा भी मौजूद थे। वही बताया जा रहा है कि लंबी बीमारी के बाद कुछ दिनों पहले ही उनका निधन हुआ है। इस शोक सभा मे प्रदेश भार के साहू समाज के लोगों के साथ कई राज नेता भी मौजूद रहे है। मुख्यमंत्री बघेल ने शोक सभा…

Read More

publicuwatch24.com,राजनांदगांव। शहर के बीच गंज चौक पर स्थित संजू मोबाइल दुकान पर देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान के भीतर शोकेस में तोड़फोड़ की और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन की चोरी कर ली. वहीं सुबह आस-पास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा तो दुकानदार को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद दुकान संचालक ने कोतवाली थाने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। इस बैठक में कौशल्या मातृत्व योजना को भी मंजूरी दी गई है। अब कौशल्या मातृत्व योजना के तहत दूसरी संतान बालिका के जन्म के समय 5 हजार रुपए एक मुश्त राशि दी जाएगी। हालांकि इसका लाभ सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र हित ग्राहियों को मिलेगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के…

Read More

publicuwatch24.com,धमतरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हर साल की तरह इस साल भी जिले के विकासखण्डों में सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि सामुहिक विवाह में शामिल होने के इच्छुक जोड़े आगामी 10 फरवरी तक संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के जरिए आवेदन प्राप्त कर पंजीयन करा सकते हैं। योजना के तहत एक परिवार के अधिकतम दो कन्या को लाभ दिया जा सकेगा। आवेदक को निवास प्रमाण पत्र, अंकसूची अथवा जन्म प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया गरीबी रेखा प्रमाण…

Read More