Author: admin

K.W.N.S.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर द्वारा स्वयं शहर में चप्पे चप्पे में घुमकर कर किया गया पेट्रोलिंग। शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के तारतम्य में धमतरी के समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं के द्वारा जाकर जायजा लिया गया। साथ सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थानें क्षेत्रों में पुलिस बलों के साथ सघन पेट्रोलिंग अभियान चलायें। आज स्वयं पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा देर रात तक दुकान खोल के…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। बीती रात दर्री स्थित मोहन टॉकीज के पास एक ग्राफिक्स की दुकान में भीषण आग लग गई. जिससे दुकान में रखें करीब आठ लाख का सामान जल कर राख हो गया. घटना की सूचना मिलने पर तत्काल एनटीपीसी की दमकाल मौके पर पहुची, लेकिन आग कि लपटे इतनी ज्यादा थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा था, जिसे देखते हुए सीएसईबी और नगर निगम की दमकल को भी सूचित किया गया. मौके पर पहुचे चारों दमकल वाहनों के मदद से घण्टों मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया. दुकान संचालक प्रेम…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। प्रदर्शनकारियों ने अपनी कतिपय मांगों को लेकर काफी आक्रामक रूख अपनाया, फिर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों की समझाइश देने के बाद भी बलवाइयों द्वारा लगातार कानून का उल्लंघन किया जाने लगा व भीड़ उग्र होकर पथराव करने लगी, तो पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए उन पर पहले तो अश्रु गैस छोड़ी गई, इसके बाद भी जब वे अपनी कथित मांगों को लेकर हिंसात्मक रूख अपनाया तो उन पर पहले लाठियां भांजी गईं, फिर फायर ब्रिगेड के जरिए पानी की तेज धार छोड़ी गई। इतने पर प्रदर्शनकारी डंटे रहे, तो…

Read More

K.W.N.S.-दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं टर्म 2 प्रैक्टिकल परीक्षा (practical exam) 2 मार्च से शुरू हो रही है. परीक्षा से पहले बोर्ड ने गाइडलाइन (Exam guideline) जारी किया है. सीबीएसई 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए बोर्ड ने कहा कि स्कूलों को प्रैक्टिकल की तैयारी करते समय टर्म 1 और टर्म 2 के विभाजन को ध्यान में रखना होगा. सीबीएसई ने स्कूलों से 3 मार्च से ही प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के अंक एक साथ अपलोड करने को कहा है. साथ ही ये भी कहा है कि स्कूल मार्क्स सही-सही…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। पशु चिकित्सा अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। अवगत होकि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संचालित पशु चिकित्सालय में वर्षो से भारी अनियमितता है और उपकरणों की कमी बनी हुई है। प्रशासन की लापरवाही इसी बात से उजागर हो जाती हैकि छत्तीसगढ़ राज्य बने 21 वर्षो पश्चात भी पशु चिकित्सालय में आज पर्यंत तक एक ऑपरेशन थियेटर तक विकसित नही कर पाए हैं। जबकि छोटे पशुओं के शल्य कर्म हेतु इसकी अत्यंत आवश्यकता है ऐसा यहां पदस्थ चिकित्सक स्वयं कहते हैं। बस्तर ज़िला मुख्यालय में संचालित पशु चिकित्सालय की…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में गोमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य के कृषि वैज्ञानिकों, गोमूत्र का रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के बदले उपयोग करने वाले कृषकों तथा कामधेनु विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से चर्चा कर कृषि में गोमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग की संभावनाओं के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर दो सप्ताह में प्रस्तुत करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रासायनिक खादों एवं विषैले कीटनाशकों के निरंतर प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति निरंतर कम होती जा…

Read More

K.W.N.S,-भिलाई। लिव इन रिलेशन में रहने के बाद कपड़ा व्यवसायी ने शादी करने से इंकार करने का मामला सामने आया है. कपड़ा व्यवसायी ने युवती को शादी का झांसा देकर लगातार 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाया, जब शादी की बात आई तो मुकर गया. युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. बता दें कि भिलाई में एक कपड़ा व्यापारी साजिद खान ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ लिव इन में रहकर 4 साल तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. हालांकि जब युवती ने शादी की…

Read More

K.W.N.S,-बालोद। कांग्रेस नेता को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कांग्रेस नेता बकरे-बकरियों को बस-ट्रक व बाइक में अमानवीय तरीके से भरकर दूसरी जगह भेजा करता था. जानकारी के अनुसार, पुलिस को कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि बस व ट्रकों में बकरे और बकरियों को बेदर्दी से भरकर बाहर ले जाया जा रहा है. इस पर पुलिस ने डौंडी के दुर्गा चौक पर एक बस की तलाशी ली तो डिग्गी में 8 बकरे-बकरियां बेदर्दी से ठूसे मिले. वहीं पीछे-पीछे इन बकरे-बकरियों का मालिक गौरीशंकर पिपरे मिला, जो स्वयं की…

Read More

K.W.N.S,-बीजापुर। इलाज के लिए घर पहुंचे CAF 22वीं बटालियन के जवान अर्जुन कुड़ियाम का अपहरण कर नक्सलियों ने हत्या कर दिया. एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, CAF 22वीं बटालियन का जवान अर्जुन कुड़ियाम बीमारी की वजह से 1 महीने पहले मेडिकल लिव पर धनोरा स्थित अपने घर आया था. घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहा था. इस बीच माओवादियों ने उसका अपहरण कर हत्या को अंजाम दिया। भाकपा (माओवादी) गंगालूर एरिया कमेटी ने शव पर पर्चा रखकर जवान के डीआरसी में शामिल होने की वजह से हत्या करने की बात…

Read More

सभी ने कहा रोजगार मिलने से जागा है आत्मविश्वास, बढ़ी है हिम्मत K.W.N.S.-बिलासपुर। राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद के क्रम में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज कोरबा जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पाली और पोड़ी-उपरोड़ा के विकासखण्ड की महिलाओं से चर्चा कर उनके अनुभव सुनें। समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठानों में रोजगार मूलक गतिविधियों से जुड़कर उनमें आत्मविश्वास जागा है। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने से उन्हंे हिम्मत मिली है। अब वे परिवार की हर जिम्मेदारी निभाने में बराबर का साथ…

Read More