Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। चुनाव के समय राजनीतिक लाभ लेने के लिए केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन नहीं करती, और चुनाव के ठीक बाद कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी होती है. लेकिन कुछ सालों से यह सिलसिला लगातार जारी है. जिस पर रोक लगनी चाहिए. यह बात जीएसटी एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही. जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने बंगले में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सालों पहले केन्द्र सरकार के स्तर पर यह निर्णय हुआ था कि कच्चे तेल की कीमत के आधार पेट्रोल डीजल की कीमतें निर्धारित की जाएगी. यदि कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है,…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ”गौठान पहुँच कार्यक्रम” के अंतर्गत आज बलौदाबाजार जिले की ग्राम पंचायत पुरैना खपरी के गौठान में पहुँचे। मुख्य सचिव श्री जैन ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और गौठान में लगायी गयी चौपाल में जमीन पर बैठकर महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ उनके द्वारा गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान श्री जैन में महिला स्व-सहायता समूह के कार्याे की सरहाना की। इस अवसर पर बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर श्री डोमन सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने गौठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली और…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। बुधवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम बघेल ने कहा कि पार्टी का पराभव निश्चित है। भाजपा अभी शिखर पर पहुंच गई हैं, अब नीचे आने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं है। बहुत जल्दी ढलान पर आएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री के दौरे पर भी सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी का प्रचार करने आए हैं, अच्छी बात है। वहीं आदिवासियों के विस्थापन को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के दिए गए बयान पर सीएम ने कहा कि आदिवासी आना…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। एक साल पहले दुर्ग जिले के सुपेला थाना अंतर्गत कांट्रेक्टर कालोनी हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायकर्ता हरिराम के घर हुई चोरी का आरोपी और कोई नहीं बल्कि खुद उसका मितान है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने एवं चांदी के जेवरात बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका बेटा फरार है। पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई 2021 को हरिराम वर्मा निवासी कांट्रेक्टर कालोनी ने सुपेला थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके घर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने माँ महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की. और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए ट्वीटर पर लिखा – जय महामाया दाई ॥ पंचमी पर गृहग्राम खरोरा में सिद्धशक्ति माँ महामाया मंदिर में माताजी के दर्शन कर क्षेत्र व प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की. माता के दरबार में ८०० ज्योति-कलश प्रज्वलित हैं जिनका दर्शन कर पुण्य लाभ लिया.

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुाव में मतदान के लिए अब सिर्फ 6 दिन बचा है। 6 दिन बाद सातवें दिन 12 अप्रैल को यहां मतदान होंगे। जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार काफी तेज कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से सीएम भूपेश बघेल ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। वो लगातार इस विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार देवव्रत सिंह को 61 हजार 516 और भाजपा के कोमल जंघेल को 60 हजार 646 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर थे।…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आज 6 अप्रैल को विमान द्वारा रायपुर पहुंचे। आज भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थापना दिवस मना रही है,भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश में भाजपा अपना स्थापना दिवस मना रही है।

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए भोपाल गए वृद्ध के मकान से चोरों ने लाखों स्र्पये के जेवर पार कर दिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने महज 20 हजार स्र्पये की चोरी का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में मकान मालिक ने जेवर की लिस्ट पुलिस को सौंपी तो इसमें लाखों स्र्पये के जेवर थे। तीन महीने बीत जाने के बाद भी सरकंडा पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। सरकंडा क्षेत्र के विवेकानंद नगर में रहने वाले इंद्रजीत गुप्ता व्यवसायी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर को वे पारिवारिक शादी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मितानिनों और स्वास्थ्य संयोजकों के बाद 11 अप्रैल से प्रदेश के डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे। जिला अस्पताल, CHC, PHC के डॉक्टर आंदोलन करेंगे। महंगाई और गृहभाड़ा भत्ता के लिए डॉक्टर्स ने आंदोलन का ऐलान किया है। बता दें पहले राज्यभर में स्वास्थ्य विभाग की मितानिने और स्वास्थ्य संयोजक पहले ही हड़ताल पर हैं। ऐसे में डॉक्टर्स के भी हड़ताल पर जाने से अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा जाएगी।

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है. विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शुल्क नहीं लिया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री से एनएसयूआई ने परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग की थी. तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पद हेतु परीक्षा बस्तर और सरगुजा में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होती है. मुख्यमंत्री द्वारा पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में शुल्क माफी की पहले ही घोषणा हो चुकी है।

Read More