Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-नई दिल्ली। कोल्हापुर में 12वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव को 9225 वोटों की लीड है. 12वें राउंड में जयश्री जाधव को 3 हजार 946 और भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम को 2 हजार 908 वोट मिले हैं. पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा समेत अन्य प्रत्याशियों 25 हजार 112 वोटों से आगे हैं. बालीगंज विधानसभा सीट पर बाबुल सुप्रियो लीड बनाए हुए हैं. 9वें राउंड की काउंटिंग के बाद बाबुल सुप्रियो 8917 वोटों से आगे चल रहे हैं. बाबुल सुप्रियो…
K.W.N.S.-खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को शुरुआत दौर की मतगणना से मिल रही बढ़त के साथ खैरागढ़ को जिला घोषित किए जाने की हलचल तेज हो गई है. इसके लिए अभी से सरकार की कवायद तेज हो गई है. सीएम सचिवालय से लेकर राजस्व व जीएडी विभाग के अमले को रविवार को बुला लिया गया है. चुनाव अभियान के दौरान सीएम बघेल ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए कहा था कि कांग्रेस की जीत के 24 घंटे के भीतर जिला घोषित कर दिया जाएगा. इस दिशा में कांग्रेस ने कदम आगे बढ़ा लिया है. खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव…
K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर मतगणना की प्रक्रिया जारी है. कांग्रेस प्रत्याशी के जीत के दावे को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश सरकार पर भरोसा है, और इसी का परिणाम है कि कांग्रेस आगे दिख रही है. सरकार के कामकाज से आम जनता खुश है. मंत्री अमरजीत भगत ने एक वेबपोर्टल से चर्चा में केंद्रीय मंत्रियों के प्रचार-प्रसार करने को लेकर कहा कि वे मेहमान हैं, “मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है” वे यहां आ आए खाए पिए और चले गए. उनका यहां पर कोई काम नहीं है. यहां मुख्यमंत्री भूपेश…
K.W.N.S.-रायपुर। खैरागढ़ को जिला बनाने को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। पक्ष और विपक्ष इसे लेकर एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। अब इस मामले पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही खैरागढ़ उपचुनाव का परिणाम आएगा। उसके तुरंत बाद हम खैरागढ़ को जिला डिक्लियर कर देंगे। दूसरी और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के राज्यसभा जाने की इच्छा पर कहा कि उन्होंने मेरे सामने तो इच्छा जाहिर नहीं की है। मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला है। अब इस मामले में निर्णय पार्टी हाईकमान…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकट मोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों को दूर करने वाले हैं। उनका जीवन हमें बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।
K.W.N.S.-रायगढ़। जिले में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जानकर हैरत होगी कि पिछले तीन महीने में ही साइबर क्राइम के जरिए ठगी के 33 मामले सामने आ चुके हैं। साइबर क्राइम के आंकड़ों में पिछले तीन महीने में भी 40 फीसदी का इजाफा भी हुआ है। खास बात ये है कि डॉक्टर-इंजीनियर जैसे शिक्षित वर्ग के लोग भी ठगी के शिकार हुए हैं। पुलिस साइबर क्राइम को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने का दावा कर रही है। लेकिन फिर भी आंकड़े दावों की पोल खोल रहे हैं। रायगढ़ जिले में पिछले दो सालों के…
K.W.N.S.-कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस ने अवैध तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जानकारी के मुताबिक 42 लाख रूपए का गांजा बरामद किया है. साथ ही 2 तस्करो को भी गिरफ्तार किया है. गांजा तस्करी मामले में खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 तस्कर ओडिसा से अवैध रूप से गांजा लेकर यूपी जा रहे थे. जिसकी सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी. जिस पर टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर नाकेबंदी की गई. इस दौरान पुलिस ने पिकअप गाड़ी से दो क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है. यह कारवाई सिटी कोतवाली पुलिस ने की…
K.W.N.S.-धमतरी। रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी सुकालू राम नेताम पिता शम्भू राम नेताम उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम संबलपुर थाना अर्जुनी द्वारा दिनांक-10.04.22 को रात्रि करीब 09:00 बजे प्रार्थी का छोटा लडका सोनू नेताम अपने दोस्तों के साथ रामनवमी झांकी देखने ग्राम संबलपुर से धमतरी आया था। रात्रि करीबन 11:00 बजे रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अज्ञात आरोपियो ने मिलकर प्रार्थी के लड़के के साथ मारपीट कर मारपीट के दौरान चाकू एवं घातक वस्तु से मारकर हत्या कर दिये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली…
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के देवपुरी में फर्जी तरीके से संचालित साईंनाथ पैरामेडिकल कालेज के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि छात्रों से मिली शिकायत के बाद कालेज संचालक नरेंद्र पांडेय से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार कालेज संचालक ने पूछताछ में बताया है कि कालेज मध्यप्रदेश से मान्यता प्राप्त है। छात्रों को वहां दाखिला दिया गया है। यहां पर सुविधा के अनुसार पढ़ाया जा रहा है। कोविड की वजह से परीक्षा नहीं हो पाई थी। मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को…
K.W.N.S.-बालोद। बालोद जिले के ग्राम सकरौद में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रेमी जोड़े पर धारदार हथियार से वार किया गया है। जिससे प्रेमी मुरली सिन्हा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही प्रेमिका तारनी गेंडरे गंभीर से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम सकरौद में एक प्रेमी जोड़े को किसी अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से बड़ी बेरहमी से मारा गया। जिससे मौके पर ही प्रेमी की मौत हो गई। वही प्रेमिका को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया है। सूचना…