Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
मॉस्को। रूस ने स्वीडन और फिनलैंड को द्विपक्षीय राजनयिक चैनलों के जरिए नाटो में शामिल होने के नतीजों के बारे में चेतावनी दी है। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने दी है। जखारोवा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि हमने सार्वजनिक रूप से और द्विपक्षीय चैनलों के माध्यम से अपनी सभी चेतावनियां जारी की हैं। स्वीडन और फिनलैंड इसके बारे में जानते हैं, उन्हें आश्चर्यचकित होने की कोई बात नहीं होगी। उन्हें हर चीज के बारे में सूचित किया गया था कि इससे क्या हो सकता है। इससे पहले रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री…
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए केसों में तेजी से हो रहे इजाफे के चलते दिल्ली में एक बार फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पकड़ा जाएगा तो उसे 500 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में कोरोना के केसों में तेजी के चलते चौथी लहर आने की आशंका पैदा हो गई है। दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं। यही नहीं आने वाले दिनों में पाबंदियों में इजाफे की भी आशंकाएं जताई…
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनके ये आरती जरूर करें। भगवान विष्णु की आरती- भगवान विष्णु जी की आरती… ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे। भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥ जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का। सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥ मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी। तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय…॥ तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥ पारब्रह्म…
K.W.N.S.-सूरजपुर। शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु कक्षा 6वीं जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2022) जनपद सूरजपुर के समस्त विकासखण्डों के अन्तर्गत कुल 32 परीक्षा केन्द्रों के आगामी 30 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को सुबह 11.00 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगी। इस चयन परीक्षा के लिए जनपद सूरजपुर में 8860 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों चयन परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि व कैप्चा भरकर अपना प्रवेश पत्र स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड न होने की स्थिति में अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में…
साहित्य परिचर्चा में 20 और 23 शोधार्थियों ने किया शोधपत्र वाचन K.W.N.S.-रायपुर। तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 19 अप्रैल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य महोत्सव और राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस साहित्य परिचर्चा में देश के 20 प्रख्यात साहित्यकारों ने हिस्सा लिया और 23 शोधार्थियों में शोधपत्र का वाचन किया। जनजातीय साहित्य पर प्रथम दिवस ‘भारत जनजाती भाषा एवं साहित्य का विकास एवं भविष्य’…
मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड (Elets Innovations Award) से सम्मानित किया गया है। एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में छत्तीसगढ़ राज्य को कृषि में इनोवेशन केटेगरी में यह अवार्ड प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय एलेट्स आत्म निर्भर भारत समिट में आज 19 अप्रैल को एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के संस्थापक, सीईओ एवं एडीटर इन चीफ डॉ. रवि गुप्ता एवं टेक्सटाइल मंत्रालय भारत सरकार के सचिव यू.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से यह अवार्ड प्रदान किया…
K.W.N.S.-बेमेतरा। प्रदेश के गृह जेल एवं लोकनिर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू गुरुवार 21 अप्रैल को शाम 4ः30 बजे बेमेतरा जिले के बेरला तहसील के अन्तर्गत ग्राम पाहंदा में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्री साहू 21 अप्रैल को शाम 4 बजे ग्राम सेमरिया वि.ख. धमधा जिला दुर्ग से हेलीकाप्टर से रवाना होकर शाम 4ः30 बजे ग्राम पाहंदा पहुंचेंगे। वहां आयोजित कर्मा जयंती समारोह में शामिल होने के पश्चात् शाम 5ः30 बजे हेलीकाप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
K.W.N.S.-बिलासपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची हैं। प्रवास के दौरान गुरु घासीदास विश्वविद्यालय,अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, इसके साथ ही सी वी रमन महाविद्यालय में आयोजित जनजाति महोत्सव में भी भाग लेंगी। राज्यपाल अनुसुईया उइके के दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर, एसएसपी पारुल माथुर एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
K.W.N.S.-महासमुंद। महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जानकारी के मुताबिक बाइक से गांजा तस्करी करते 2 तस्करो को गिरफ्तार किया है। वही कब्जे से 2 किलों गांजा भी जब्त की गई है। पुलिस ने खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान बाइक सवार 2 लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम तुलसी जगत और संतोष मांझी बताया। सांकरा पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।
K.W.N.S.-रायपुर। परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल रायपुर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके स्वागत की तैयारियों में है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार केंद्र सरकार के मंत्री पहुंचकर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। मगर नितिन गडकरी का दौरा कुछ खास माना जा रहा है। खबरें हैं कि रायपुर में नितिन गडकरी कुछ अहम घोषणाएं कर सकते हैं। इसे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केंद्र से प्रदेश भाजपा को मिलने वाले सियासी बूस्टर डोज के तौर पर भी देखा जा रहा है। सांसद सुनील सोनी ने कहा- नितिन गडकरी आ रहे हैं। वो छत्तीसगढ़…