Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। राजस्व प्रकरणों को आनलाइन ई-नामांतरण पोर्टल में दर्ज करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने राजस्व कानून में संशोधन किया है। इसे राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। राजस्व अफसरों के अनुसार संशोधित विधेयक के अनुसार तहसीलदार खाता विभाजन के लिए प्राप्त आवेदनों को सबसे पहले ई-नामांतरण पोर्टल में दर्ज करेगा। इसके बाद सभी पक्षकारों को सूचना जारी करेगा और आम सूचना या ईश्तहार का प्रकाशन करेगा। किसी प्रकरण में आपत्ति प्राप्त होने पर या प्रकरण किसी कारण से विवादित प्रतीत होने पर वह आनलाइन ई-नामांतरण पोर्टल से प्रकरण को अपने ई-राजस्व न्यायालय में…
K.W.N.S.-दुर्ग। दुर्ग में एक महिला बैंक मैनेजर पर्स स्नेचिंग का शिकार हो गई। गनीमत यह रही कि बैग में कोई बड़ी रकम रकम नहीं थी। महिला की शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि गुलअफ्शा खान (24) सेक्टर 4 में अपनी बड़ी बहन के साथ उसके ससुराल में रहती है। वहां रहकर वो जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की सुपेला ब्रांच में कलेक्शन मैनेजर के पद पर काम करती है। उसने नेवई थाने में दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल की सुबह वह अपनी स्कूटी…
K.W.N.S.-गरियाबंद। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कचना धुर्वा मन्दिर नेशनल हाइवे 130 के समीप स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर से दस वर्षीय बच्चा घायल हो गया. घायल बच्चे को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रायपुर रिफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद से तीन किलोमीटर दूर ग्राम चिखली निवासी पुखराज निषाद अपनी पत्नी और पुत्र डिवेन्द निषाद के साथ मोटरसाइकिल से अपने परिचित की शादी में महासमुन्द जा रहे थे। उसी दौरान कचना धुर्वा मन्दिर के पास पूजा करने रुका था ,तभी दस वर्षीय दिवेन्द्र सड़क पार कर अपनी माँ के पास जा रहा था. इस…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। डीआईजी(नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रही है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में अलग अलग मुठभेड़ में 04 नक्सलियों की मौत भी हुयी है। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने मार्च माह में दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए…
K.W.N.S.-नई दिल्ली: समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 6-12 आयुवर्ग के लिए कोवैक्सीन को अनुमति (EUA) दे दी है. कोवैक्सीन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने तैयार किया है. बता दें कि कोरोना की बाकी लहरों में बच्चों पर ज्यादा गंभीर नहीं हुआ था, लेकिन इस बार बच्चे इस नए XE वेरिएंट की चपेट में आ रहे हैं. खासतौर से स्कूल खुलने के बाद इन मामलों में बढ़ोतरी की और आशंका जताई जा रही है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले तीन हफ्तों में बच्चों में फ्लू जैसे…
K.W.N.S.-रायपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 यात्री ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। इस रेलबंदी से प्रदेश की राजनीति भड़क गई है। कांग्रेस ने इसका तीखा विरोध शुरू किया है। मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में DRM कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक चले नारेबाजी के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ट्रेन जल्द शूरू करने की मांग की गई है। सीएम ने किया फोन – भूपेश बघेल ने रेल मंत्री से…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ से गुज़रने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री से इन सभी निरस्त यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन जनहित को दृष्टिगत रखते पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की माँग का शीघ्र ही यथोचित निर्णय लेकर निराकरण करने का आश्वासन दिया।
K.W.N.S.-दुर्ग। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले मंगलवार को दुर्ग जिले के भिलाई पहुंचे। यहां वे प्रदेश आदिवासी महरा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। बता दें कि आदिवासी समाज का कार्यक्रम भिलाई के सेक्टर 1 नेहरू भवन में चल रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि हिंदुओं के ऊपर यू ही महाराष्ट्र में बयान होता रहा तो राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में पत्र लिखूंगा। हनुमान चालीसा व लाउडस्पीकर के मामले में उन्होंने बयान दिया कि महाराष्ट्र में झगड़ा लड़ाने का काम राज ठाकरे ने…
K.W.N.S.-धमतरी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज स्वीप अंतर्गत नवंबर माह में आयोजित ज़िला स्तरीय ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि ज़िला स्तरीय अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘इस सदन की राय में निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की स्वतंत्र, सक्रिय एवं समान भागीदारी लैंगिक समानता को स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी’ विषय पर रहा। यह ऑनलाइन प्रतियोगिता गूगल मीट के माध्यम से स्थानीय बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा संपन्न कराया गया था। Also Read – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री से फोन पर की बात इसमें…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन के लिए जबरदस्त होड़ है। इसे देखते हुए ही हाल में सीएम भूपेश बघेल ने हर कक्षा में 10-10 सीटें बढ़ाने का फैसला लिया था। यानी अब 50 की स्ट्रेंथ हो गई है। इसके बावजूद आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन के लिए काफी गहमागहमी है। इसे लेकर सीएम बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सीएम ने लिखा है… यह खबर देखना हम सबके लिए कितना सुखद है! आप सब लोगों ने मिलकर छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। जहां पूरे देश में सरकारी स्कूलों में…