Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्य सांई संजीवनी अस्पताल पहुंचे है. वे विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम गौठान व गोधन न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर आयोजित है. पशुपालन का विकास तथा पशुधन की सेवा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है. विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम पशु चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जा रहा है।

Read More

K.W.N.S.-कोण्डागांव। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार कोण्डागांव में बच्चों की निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार को संरक्षित करने के उद्ेदश्य से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत् सत्र 2022-23 में जिले के अंतर्गत आने वाले अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन 15 मई 2022 तक आमंत्रित किये गये है। इस हेतु आवेदन ऑनलाईन वेबपोर्टल मकनचवतजंसण्बहण्दपबण्पदध्त्ज्म् में जाकर किये जा सकते हैं। इस हेतु नर्सरी कक्षा के लिए 3 से 4 वर्ष, केजी-1 के लिए 4 से 5 वर्ष तथा पहली कक्षा के लिए 5 से 6 वर्ष तक के ऐसे बच्चे जो…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक करने पर मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा, महासचिव संतोष तिवारी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रबंधक…

Read More

K.W.N.S.- बालोद। बालोद पुलिस के साइबर सेल ने डेढ़ महीने के अंतराल में 154 गुम मोबाइल को ढूंढकर मोबाइलधारकों के चेहरों में मुस्कान ला दी. मोबाइल गुम होने के बाद लोगों ने पुलिस के पास बरामदगी के लिए फरियाद की थी. इस पर बालोद पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के निर्देश पर तत्काल साइबर अमला मोबाइल तलाशने में जुट गया. साइबर सेल टीम के अथक मेहनत व प्रयास के बाद महज़ डेढ़ माह में 154 मोबाइल साइबर सेल की टीम ने खोज निकाला. बता दें कि मोबाइल बालोद जिले से गुम हुए थे, लेकिन तलाश के लिए पुलिस हैदराबाद-तेलंगाना, भोपाल-मध्यप्रदेश,…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। नगरीय प्रशासन, विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत 29 लाख 50 हजार से अधिक राशि के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं इनमे स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, स्वास्थ्य केन्द्र भवन आहता निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा पर स्वीकृत कार्यो में ग्राम पंचायत संकरी (कोरासी) में शासकीय हाई स्कूल में आहता निर्माण हेतु सात लाख रूपये, ग्राम पंचायत देवरतिल्दा के शासकीय हाई स्कूल में आहता निर्माण हेतु सात लाख रूपये, ग्राम पंचायत कुरूद (कुटेल) के प्राथमिक शाला में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से कोरिया जिला अस्पताल और मातृ- शिशु अस्पताल का वर्चुअल शिलान्यास किया। जिला अस्पताल 200 बिस्तर का है जिसकी लागत 35 करोड़ रुपये तथा मातृ-शिशु अस्पताल 50 बिस्तर का है जिसकी लागत 09 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर वर्चुअल रूप से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास मंहत , सांसद ज्योत्स्ना महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, विधायक डॉक्टर प्रीतम राम विद्यायक अम्बिका सिंह देव तथा मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विद्यायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गुलाब कमरों, विद्यायक यु. डी. मिंज उपस्थित है।

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए अच्छी खबर है. जवानों को छुट्टी पर जाने में सुविधा के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के द्वारा एक नई पहल की गई है. जिसके तहत पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अब यहां से सीधे प्लेन में रायपुर और दिल्ली तक जा सकेंगे. विमानन कंपनी इंडिगो ने आने वाले सात मई से जगदलपुर से रायपुर होकर दिल्ली तक के लिए एक 72 सीटर विमान उड़ाने की योजना बनाई है. जिसमें सिर्फ नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल और अफसर ही यात्रा कर सकेंगे. इधर इस सुविधा की जानकारी मिलने के बाद…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद रमन सिंह ने कहा – आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सौजन्य भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान चार राज्यों में भाजपा की जीत की बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यों से अवगत कराया। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तिथि बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया।

Read More

K.W.N.S.- राजनांदगांव/डोंगरगांव। पुलिस ने सात जुआरियों को सवा चार लाख रुपए नगद और बावन परियों के साथ धरदबोचने में कामयाबी पाई है. जुआरियों के खिलाफ धारा 3, 4 जुआ एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मामला डोंगरगांव थाना का है. राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह के निर्देशन में एएसपी पुपलेश कुमार मानपुर एवं एसडीओपी अर्जुन कुर्रे अंतागढ़ चौकी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भापुसे मयंक गुर्जर, निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में अवैध रूप से जुआ-सट्टा खेलने व खिलाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में डोंगरगांव थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 7 जुआरियों…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। किसान ने अपने खेत में घुसे दो मवेशियों का पैर डंडे से मारकर तोड़ दिया। मवेशियों के मालिक ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोटा थाना क्षेत्र के गोबरीपाट में रहने वाले संजय बंजारे किसान हैं। उन्होंने भैंस पाल रखी है। 25 अप्रैल को उन्होंने अपने मवेशियों को चरने के लिए खेतों की ओर छोड़ दिया था। मवेशी चरते हुए मोहंदी गांव तक पहुंच गए। वहां वे मोहन भारद्वाज के खेत तक चले गए। शाम तक मवेशियों के नहीं लौटने पर संजय ने अपने…

Read More