Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री ने कुसमी थाना परिसर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चनामुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से की। इस विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंचने पर हेलीपेड पर संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज सहित वहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मक्के से बनने वाले पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।
K.W.N.S.-रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी फिर से हड़ताल करने वाले हैं। हड़ताल से पहले आज दोपहर 2 बजे यूनिवर्सिटी में आमसभा करेंगे। जिसमें कर्मचारी रणनीति तैयार करेंगे और अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे। आपको बात दें कर्मचारी संगठन ने हड़ताल के लिए एक बार फिर मांग पत्र तैयार किया हैं। मांग पत्र में 7वें वेतनमान के चौथे किस्त के एरियर्स की भुगतान को प्रमुख रूप से रखा गया हैं। सभी कर्मचारी आज पूरी सहमति से हड़ताल की तारीख तय करेंगे। दूसरी ओर रविवि के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से परीक्षा प्रभावित हो सकता…
K.W.N.S.- दुर्ग। दुर्ग जिले में एक मकान के अंदर अधेड़ का तीन दिन पुराना शव मिला है। शव के पास नारियल पानी, पानी की बोतल, चाकू व मोबाइल मिला है। मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। जामुल पुलिस ने मर्ग कायम मामले की जांच शुरू कर दी है। जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि ढांचा भवन ईडब्ल्यूएस 1516 निवासी इंदीवर त्रिपाठी (52) की लाश उसके मकान में पाई गई। इंदीवर अपने मकान में अकेला रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे अलग रहते थे। मंगलवार शाम उसका 18 वर्षीय बेटा अविरल अपने पिता से…
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल बलरामपुर रवाना हुए. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर फोटो साझा किया है, और लिखा – आज से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आप सबसे भेंट-मुलाकात करने निकल रहा हूँ। यह शुरुआत सरगुजा संभाग से हो रही है, कोशिश रहेगी कि आपके साथ अधिक से अधिक समय बिता पाऊँ। आज बलरामपुर जिला के सामरी विधानसभा में कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में रहूँगा। मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीड बैक भी लेंगे। वे दौरे में…
K.W.N.S.-रायपुर। आज सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय रायपुर पहुंचे। इस दौरान विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतेश गांधी,जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ और दिलीप सिंह होरा ने उनका स्वागत किया।
K.W.N.S.-रायगढ़। जिले के कापू थानाक्षेत्र के गांव पत्थलगांव खुर्द में जीजा ने अपने साले की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात रविवार को दोपहर तब हुई जब वह अपनी ससुराल में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। उसका साल बीचबचाव करने आया इससे ग्रामीण को गुस्सा आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक दाताराम सारथी नामक युवक मुनुंद छाल में रहता है। उसे तीन बच्चे हैं। झगड़े के कारण उसकी पत्नी कुछ दिनों से उर्मिला पत्थलगांव खुर्द में अपने मायके में रह…
पूर्व गृहमंत्री कंवर ने बोरे-बासी पर उठाए सवाल, लोगों को बोरे-बासी खाने से ऊपर उठाने के प्रयास हों
K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर 1 मई श्रम दिवस को जिसे देखों वही बासी खाता दिखा। यहां तक कि कोई अफसर थाली में बासी खा रहा था तो कई नेता चम्मच से बासी खाते दिखे। अब इस पूरे बोरे-बासी खाने के अभियान पर ठेठ छत्तीसढ़िया नेता पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने सवाल उठाए हैं। श्री कंवर ने कहा है कि किस डॉक्टर ने कहा है बोरे-बासी में होता है प्रोटीन, मुख्यमंत्री बताएं तो जरा। श्री कंवर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गरीब मजदूर मजबूरी और गरीबी की वजह से खाते हैं बोरे-बासी। श्री कंवर…
K.W.N.S.-रायपुर। अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस के मौक़े पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत सरायपाली के किसान चमार सिंह पटेल ने हल्दी की माला और कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गजेन्द्र चंद्राकर ने मखाना की माला पहनाकर किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6.23 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किए गए कृषि अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवीन भवन और जैविक दूध उत्पादन हेतु डेयरी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माटी पूजन दिवस के अवसर पर सभी शपथ दिलायी कि हमारी माटी, जिसे हम माता भुइयां कहते हैं, उसकी रक्षा करेंगे। हम अपने…
K.W.N.S.-महासमुन्द। थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में जहर सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को खरोरा निवासी पोषण जांगड़े पिता बाबूलाल उम्र 38 साल ने जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महामसुन्द ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी, और कहा – संगठन और जनता की सेवा हेतु आपकी ऊर्जा में उत्तरोत्तर वृद्धि हो, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ। अशोक गहलोत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री है । लक्ष्मण सिंह गहलोत के घर जन्मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्नातक डिग्री प्राप्त की तथा अर्थशास्त्र विषय लेकर स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। गहलोत का विवाह 27 नवम्बर, 1977 को सुनीता गहलोत के साथ हुआ।