Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होता है तो जनता शिकायत नहीं करेगी। बस्तर और सरगुजा में भेंट मुलाकात के दौरान नागरिक सेवाओं की आपूर्ति को लेकर बहुत कम शिकायतें आईं। इससे पता चलता है कि प्रशासनिक तंत्र अच्छा काम कर रहा है। आप सभी से अपेक्षा है कि इसी तरह जनसेवा के दायित्व को पूरे मनोयोग से निभाते रहें। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हमनंे प्रशासनिक तंत्र में जनसेवा के संकल्प को लगातार मजबूत करने की दिशा में काम किया है इसके प्रभावी नतीजे सामने आ…
K.W.N.S.-कांकेर। कुलगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदर्श गौठान का किया निरीक्षण। यहां गौठान में काम करने वाली महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की बात। मुख्यमंत्री ने आदर्श गौठान में बकरी पालन, लेयर फार्मिंग अण्डा उत्पादन और मशरूम उत्पादन केंद्र का भी किया निरीक्षण। उन्होंने चिंरौंजी प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण कर यहां प्रसंस्करण की प्रक्रिया देखी और काम कर रहीं महिलाओं से बातचीत भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने गांधी ग्राम की कल्पना की थी जिसमें हम उत्पादों में वैल्यू एडिशन कर सकें, ईमली, महुआ, चिरौंजी के उत्पादन प्रसंस्करण से रोजगार उत्पन्न होता है।…
K.W.N.S.-अम्बिकापुर। अंबिकापुर स्थित परसा कोल माइंस के लिए हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। वहीं हसदेव अरण्य मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सोमवार को परसा कोल ब्लॉक के घाट बर्रा जंगल पहुंचे। यहां वे ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान टीएस सिंहदेव ने कटे हुए पेड़ों का भी जायजा लिया। वहीं जंगल कटाई को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि सभी ग्रामीण पहले एक हो, मैं आपके साथ हूं। किसी भी हालत में जंगल की…
K.W.N.S.-कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी ग्राम कुलगांव का उद्घाटन किया। साथ ही महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए गांधी ग्राम में पौधारोपण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदर्श गौठान का किया निरीक्षण।यहां गौठान में काम करने वाली महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की बात। मुख्यमंत्री ने आदर्श गौठान में बकरी पालन, लेयर फार्मिंग अण्डा उत्पादन और मशरूम उत्पादन केंद्र का भी किया निरीक्षण। उन्होंने चिंरौंजी प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण कर यहां प्रसंस्करण की प्रक्रिया देखी और काम कर रहीं महिलाओं से बातचीत भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए आज कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम की आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया और माताओं बच्चों को योजनाओं से मिल रहे की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बादल ग्राम के गौठान का भी निरीक्षण किया और वहां पर काजू का पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने की बात कही। मुख्यमंत्री बघेल ने बादल ग्राम में स्थित ऐतिहासिक रियासतकालीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र,राज्य और देश के लोगों की समृद्धि की कामना की।भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले छत्तीसगढ़…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना पूरे राज्य की समृद्धि के नये रास्ते खोल रही है। यह योजना हमारे गांवों में खुशहाली लेकर आई है। हमें इस योजना को और ज्यादा ताकत के साथ आगे बढ़ाना है।मुख्यमंत्री ने आज कांकेर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 15 करोड़ 37 लाख रूपए की राशि का अंतरण करते हुए इस आशय के विचार प्रकट किए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों, आदिवासियों, मजदूरों और गरीबों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाने वाली हमारी हर योजना…
रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में हसदेव अरण्य में हो रही पेड़ों की कटाई के विरोध में छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों को एक एक पौधा भेंट कर ज्ञापन देकर जवाब मांगा कि आपने हसदेव अरण्य बचाने प्रयास क्यों नहीं किये और आप बचाना चाहते है या नही।प्रदेश के सभी विधानसभाओं में आंदोलन किया गया।कोमल हुपेंडी का कहना है कि राज्य सरकार बड़े उद्योगपति को निजी फायदा पहुँचाने के लिए ही हसदेव अरण्य में खनन करवा रही है जबकि सरकार जानती…
जयपुर। राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव पर्यवेक्षक लगा दिए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव को चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है। रविवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पर्यवेक्षकों की सूची जारी की, जिसमें राजस्थान के लिए दोनों नेताओं को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। माना जा रहा है कि टीएस सिंह देव और पवन बंसल जल्द ही राजस्थान आएंगे और उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के बाड़ेबंदी में शामिल होंगे। राजस्थान राज्यसभा के चुनाव 10 जून को होने हैं। कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खासियत है कि वे अधिकतर मामलों में फैसला ऑन द स्पॉट करते हैं। इन दिनों प्रदेश की जनता से सीधे रूबरू होने के लिए भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान भी उनका यह अंदाज देखने को मिल रहा है। जब भी कोई उनके पास समस्या लेकर पहुंचता है तो उसके तत्काल निराकरण का प्रयास मुख्यमंत्री करते हैं। ऐसा ही किस्सा कांकेर विधानसभा के ग्राम बादल में हुआ। जहां खराब पानी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत फैसला लेते हुए प्रभावित गांवों को दुधावा समूह योजना में जोड़ने की बात कही और ग्रामीणों तक शुद्ध जल पहुंचाने के…
K.W.N.S.-जशपुर। जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंद दिया। इससे एक पार्षद के बेटे की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। दरअसल बगीचा थाना अंतर्गत बीती देर रात नशे में धुत्त एक बोलेरो चालक ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक पार्षद के बेटे की मौत हो गई…